शनिवार और एकादशी का योग आज, विष्णुजी के साथ ही शनिदेव की भी पूजा करें, ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें

आज शनिवार, 9 जनवरी को पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे सफला एकादशी कहते हैं। स्कंद पुराण के एकादशी महात्म्य अध्याय में सालभर की सभी एकादशियों का महत्व बताया गया है। ये व्रत भगवान विष्णु के लिए व्रत किया जाता है। शनिवार को ये तिथि होने से इस दिन शनिदेव की भी विशेष पूजा जरूर करनी चाहिए। शनि मंत्र ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें - Bitcoin क्या है हिंदी में (What is Bitcoin in Hindi), Bitcoin कैसे काम करता हैं और फायदे एवं नुकसान क्या क्या हैं, Bitcoin Price in India, Bitcoin Mining, Bitcoin Trading, Bitcoin Exchange


उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस एकादशी का व्रत करने से भक्त को भगवान की कृपा से सभी कामों में सफलता मिलती है। इस दिन विष्णुजी और महालक्ष्मी का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें। शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और देवी-देवता को स्नान कराएं। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते रहें। देवी-देवता को स्नान कराने के बाद पीले रेशमी वस्त्र अर्पित करें। तिलक लगाएं। फूल चढ़ाएं। मौसमी फल अर्पित करें। भोग लगाएं। ध्यान रखें विष्णुजी को भोग लगाते समय तुलसी के पत्ते जरूर रखें।

यह भी पढ़ें – आदेश परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के लिए परिषद कार्यालय द्वारा 30 दिवसीय Online कम्प्यूटर प्रशिक्षण आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में आदेश एवं समय सारणी


धूप-दीप जलाएं और आरती करें। पूजा में हुई जानी-अनजानी भूल के लिए भगवान से क्षमा मांगें। पूजा के बाद प्रसाद अन्य भक्तों को बांटें और खुद भी ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें – प्रेस विज्ञप्ति – Treasury (कोषागार) स्तर से Pensioners अथवा Family Pensioners के Bank Account, Aadhaar Number, PAN आदि की जानकारी दूरभाष द्वारा या किसी कार्मिक को Pensioners अथवा Family Pensioners के घर पर भेजकर नही मांगी जाती है, के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण, आवश्यक सूचना, प्रेस विज्ञप्ति


जो लोग इस तिथि पर व्रत करते हैं, उन्हें अन्न का त्याग करना चाहिए। दूध और मौसमी फलों का सेवन किया जा सकता है। पूरे दिन व्रत करें। शाम को पूजा-पाठ करें। अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर सुबह जल्दी उठें। स्नान आदि कामों के बाद पूजा करें और दान-पुण्य करने के बाद अन्न ग्रहण करें। ये व्रत की सरल विधि है। इस तरह व्रत पूरा होता है।

यह भी पढ़ें - Sarkari Result ( सरकारी रिजल्ट ) 2021 वेबसाईट पर सरकारी नौकरी, ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्टडी मैटेरिअल, सिलेबस, Answer Key मिलेगा


शनिदेव को चढ़ाएं तेल

एकादशी और शनिवार के योग में शनिदेव को काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाएं। शनि के मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। शनि के दोषों से बचने के लिए कभी भी किसी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति का अपमान न करें। माता-पिता का सम्मान करें। घर में शांति बनाए रखें।

यह भी पढ़ें - Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC Account से Aadhaar Card / Aadhar Number कैसे Link करें हिंदी में (Aadhaar Card / Aadhar Number को IRCTC Account से कैसे Link करें)


शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

इस दिन विष्णुजी और शनिदेव के साथ ही शिव पूजा भी जरूर करें। शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। भगवान को बिल्व पत्र और फूल चढ़ाएं। चंदन का तिलक लगाएं और दीपक जलाकर आरती करें।

Blogger Sitemaps Generator

Blogger Meta Tag Generator




Source From
RACHNA SAROVAR

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget