December 2020

किसान आंदोलन में शामिल लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसान मॉल खोले गए हैं। अंतरराष्ट्रीय एनजीओ खालसा एड इन मॉल को ऑपरेट कर रहा है। यहां से किसानों को मुफ्त में टूथ ब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, कंघी, चप्पल, तेल, शैंपू, अंडर गारमेंट्स, हीटिंग पैड, गारबेज बॉक्स जैसे सामान मिल रहे हैं। बड़े जत्थों के लिए गीजर और वॉशिंग मशीन जैसे सामान भी मुफ्त में उपलब्ध हैं। खालसा एड के लोग बताते हैं कि इस मॉल के संचालन के लिए उन्हें पूरे देश से आर्थिक मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें - Senior Citizens Savings Scheme – SCSS (वरिष्ठ नागरिक बचत योजना) क्या हैं, योग्यता, शर्तें, ब्याज दर, लाभ पूरी जानकारी हिंदी में


मॉल में सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ न लग जाए इसलिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। मॉल संचालकों की ओर से धरनास्थल पर घूम-घूम कर किसानों को टोकन दे दिए जाते हैं। वे इस टोकन को मॉल में लाकर मुफ्त में सामान हासिल कर सकते हैं। वॉलेंटियर कुलवीर सिंह ने कहा, ‘टिकरी बॉर्डर पर जब मॉल शुरू हुआ तो काफी अफरातफरी मच गई थी। लोगों की लंबी कतार लग गई। इसलिए हमने यहां टोकन सिस्टम चालू किया है।

यह भी पढ़ें - घर में नाखून की सुरक्षा एवं देखभाल करने के लिए आसान उपाय


आमतौर पर हर रात 600 से 700 टोकन बांटे जाते हैं। अगले दिन किसान को मॉल के एंट्री प्वाइंट पर टोकन दिखाना होता है। इसके बाद उन्हें एक स्लिप मिलती है। इसमें वे अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर दर्ज कराते हैं और फिर सामानों पर टिक लगाते हैं जिनकी उन्हें जरूरत है। यह प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें प्रवेश मिलता है।’

यह भी पढ़ेंइस स्मार्ट ट्रिक का प्रयोग करने से आपके स्मार्टफोन का लॉक खुला रहने के बाद भी कोई भी आपके स्मार्टफ़ोन को प्रयोग नहीं कर पायेगा


तंबू में रहने वाले किसानों को मॉल के सामान के लिए मिलते हैं टोकन

इस मॉल से सामान पाने वाले किसान बताते हैं कि उन्हें लाइन में खड़े होने में भी कोई दिक्कत नहीं है। यह आखिरकार किसानों की भलाई और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए खोला गया है। हालांकि, कुछ किसान यह भी बताते हैं कि उन्हें टोकन नहीं मिल रहे। उनका कहना है कि जो किसान धरना स्थल पर पीछे की ओर मौजूद हैं, उन तक अभी टोकन नहीं पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें - High Security Registration Plate – HSRP / High Security Number Plate क्या हैं और Online Apply / Registration / Booking  कैसे करें हिंदी में, Home Delivery, Price, Fees एवं फायदे, Full Form Hindi में


यह भी पढ़ें - परिषदीय विद्यालयों में 69000 अध्यापक भर्ती के तहत 31277 नवनियुक्त शिक्षकों हेतु पुलिस वेरिफिकेशन के लिए प्रारूप


Blogger Sitemaps Generator

Blogger Meta Tag Generator




Source From
RACHNA SAROVAR



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
If you want to eat something spicy then make Potato Rosti, serve it with tea in the evening breakfast.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

1890 के दशक में स्पेन-अमेरिका के बीच हुए युद्ध के दौरान एक सैनिक क्यूबा आया। युद्ध के बाद दोबारा लौटा तो क्यूबा का ही होकर रह गया। यहीं, गन्ने की खेती करते-करते एक बड़ा जमींदार बन गया। शादी के बाद 9 बच्चे हुए। उनमें से एक का नाम था फिदेल। वही फिदेल, जिन्होंने क्यूबा के तानाशाह बतिस्ता के जुल्म के खिलाफ 26 जुलाई 1953 को भाई राउल समेत मुट्ठी भर लोगों और गिने-चुने हथियारों की मदद से बगावत कर दी। वही फिदेल जो आगे चलकर अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन बने। वही फिदेल, जिन्होंने क्यूबा पर आधी सदी तक राज किया। वही फिदेल, जिन्होंने पूंजीवादी अमेरिका की नाक के नीचे समाजवादी सत्ता स्थापित की। वही फिदेल, जिन्हें अमेरिका ने 60 साल में 600 से ज्यादा बार मारने की नाकाम कोशिश की।

उन्हीं फिदेल कास्त्रो ने आज ही के दिन 1959 में अपने गोरिल्ला सैनिकों के साथ मिलकर तानाशाह बतिस्ता की सत्ता का खात्मा कर दिया था। इसके बाद क्यूबा में एक नए युग की शुरुआत हुई। 1953 से 1959 के दौरान फिदेल जब बतिस्ता के खिलाफ लड़ रहे थे, तो अमेरिका उनकी मदद करता रहा। अमेरिकी अखबारों में उनके इंटरव्यू छपते रहे। लेकिन, जब उन्होंने सत्ता संभाली तो सोवियत संघ के साथ उनके रिश्ते बेहतर होते गए और अमेरिका से खराब। इतने खराब कि 55 साल तक कोई अमेरिकी राष्ट्रपति क्यूबा नहीं गया। 2015 में पहली बार जब बराक ओबामा क्यूबा गए, तब तक क्यूबा में फिदेल की जगह उनके भाई राउल सत्ता संभाल रहे थे। फिदेल 2006 तक क्यूबा की सत्ता के शीर्ष पर रहे। वहीं, उनके बाद उनके भाई राउल 12 साल तक क्यूबा के राष्ट्रपति रहे। राउल आज भी क्यूबा पर राज करने वाली कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं।

(2021 इस सदी के लिए उम्मीदों का सबसे बड़ा साल है। वजह- जिस कोरोना ने देश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया, उसी से बचाने वाली वैक्सीन से नए साल की शुरुआत होगी। इसलिए 2021 के माथे पर यह उम्मीदों का टीका है।)

कश्मीर में युद्ध विराम की घोषणा

आज ही के दिन 1949 में कश्मीर में युद्ध विराम की घोषणा हुई। इसके बाद 14 महीने से चल रहा युद्ध खत्म हुआ। 14 अगस्त को देश के दो टुकड़े हुए। पाकिस्तान का जन्म हुआ। लेकिन, कई रियासतें ऐसी थीं जो न तो भारत के साथ गईं, ना ही पाकिस्तान के। उनमें से एक थी कश्मीर रियासत। जिसके राजा थे हरि सिंह। आजादी के महज दो महीने ही हुए थे। जब 21 अक्टूबर 1947 को कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला कर दिया। हमलावर कबाइलियों को पाकिस्तानी सेना का समर्थन था।

पाकिस्तान के हमले के बाद कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत की मदद मांगी। भारत ने विलय की शर्त पर मदद की बात कही। हरि सिंह विलय को तैयार हो गए। विलय के बाद भारत ने कश्मीर में सेना भेजी। 14 महीने के युद्ध के बाद एक जनवरी 1949 को युद्ध विराम की घोषणा हुई।

भारत और दुनिया में 1 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं :

2002: यूरोपियन यूनियन में यूरो चलन में आई। मार्च 2002 के बाद इन देशों में व्यापार के लिए यूरो ही अकेली करेंसी थी।

2001: कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।

1995: विश्व व्यापार संगठन (WTO) अस्तित्व में आया।

1978: बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।

1978: एक्ट्रेस विद्या बालन का जन्म हुआ। विद्या पहली बार सीरियल हम पांच में 1995 में नजर आईं। विद्या ने परिणिता, लगे रहो मुन्ना भाई, भूल भुलैया, डर्टी पिक्चर जैसी फिल्में की हैं।

1971: देश में टीवी और रेडियो पर सिगरेट के विज्ञापनों को दिखाने पर बैन लगा।

1971: भाजपा नेता और ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म हुआ। सिंधिया करीब 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद पिछले साल ही भाजपा में शामिल हुए हैं।

1961: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का जन्म हुआ।

1951: एक्टर नाना पाटेकर का जन्म हुआ। नाना ने हिन्दी के साथ ही कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

1950: अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिला। इस वक्त इसका अधिकांश हिस्सा मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में है। कुछ हिस्सा छतरपुर जिले में आता है।

1950: प्रसिद्ध उर्दू कवि और गीतकार राहत इंदौरी का जन्म हुआ।

1941: प्रसिद्ध कॉमेडियन असरानी का जयपुर में जन्म हुआ।

1906: ब्रिटिश सरकार ने इंडियन स्टैंडर्ड टाइम सिस्टम को मान्यता दी।

1877: इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया ब्रिटिश भारत की शासक बनीं।

1862: भारतीय दंड संहिता यानी IPC को देश में लागू किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World 1 January Update | Cuba Ex-PM Fidel Castro Children, Kashmir Ceasefire Declaration


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अजब-गजब/ दुनियाभर में बहुतेरी ऐसी घटनाएं होती हैं जिन पर हम पहली बार में यक़ीन नहीं कर पाते। जानिए ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में...

जब मनुष्य को पक्षियों ने हरा दिया था और एक सैनिक 29 वर्ष तक युद्ध लड़ता रहा था, दुनियाभर में घटी कुछ ऐसी घटनाएं जो आपको आश्चर्य से भर देंगी

नमस्कार / साल 2020 के महज़ दो महीने ही बीते थे कि जैसे किसी अदृश्य हाथ ने सबको ठेलकर घरों में समेट दिया। एक इंसान, एक शहर, एक देश नहीं, पूरी दुनिया को मानना पड़ा...

बहुत आज़माया इस साल ने, लेकिन इंसानी हौसले कभी कम न होंगे

(2021 इस सदी के लिए उम्मीदों का सबसे बड़ा साल है। वजह- जिस कोरोना ने देश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया, उसी से बचाने वाली वैक्सीन से नए साल की शुरुआत होगी। इसलिए 2021 के माथे पर यह उम्मीदों का टीका है।)

साल के सबक / इस वर्ष को हम भले ही अपनी स्मृति से मिटा देना चाहें, परंतु इसके सकारात्मक सबक ताउम्र हमारे साथ रहेंगे...

साल 2020 के ऐसे 20 सबक़ जिन्हें याद रखना बहुत ज़रूरी है

मरासिम / महामारी ने जब ठहरने का मौका दिया और चारों ओर निहारा, तो नज़र आए अपनों के आत्मीयता भरे चेहरे। महामारी के बीच यह बीतते बरस का एक खूबसूरत पहलू है...

रिश्तों के लिहाज़ से भी अहम रहा यह साल, कोरोना के कारण टूटते सम्बंधों को फिर से सम्भालने का मौक़ा मिला

शिक्षा / कोरोना के कारण जहां डेढ़ अरब से ज़्यादा स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, लेकिन जहां चाह, वहां राह वाली मिसाल भी इसी साल सही साबित होती दिखाई दी है...

शिक्षा के क्षेत्र में कायम हुई नई मिसालें, अनूठे प्रयोग और नए तरीक़ों से शिक्षकों ने थामी शिक्षा की बागडोर

देशांतर / विद्वान निरंतर विमर्शों में इस विषय को शामिल कर रहे हैं कि कोविड 19 के विदा लेने के बाद दुनिया कितनी बदलेगी...

कोविड के बाद किस तरह की होगी दुनिया, क्या बदलाव होंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके क्या मायने हैं

ताना-बाना / इम्युन सिस्टम को अपने ताने-बाने की भली प्रकार से सुध रहती है। देह के यंत्र में कोई बाहरी तत्व प्रवेश कर जाए तो वह सशंक हो उठता है। उसे नष्ट करने दौड़ पड़ता है...

बड़े काम के हैं इम्युनिटी के सबक़ और मनुष्य का यह इम्युन सिस्टम किसी आश्चर्य से कम भी नहीं

अंतर्मन / धैर्य, धर्म, मित्र और स्त्री की परीक्षा विपत्ति के समय ही होती है, और आने वाले दीर्घकाल तक इसी सूक्ति के सहारे हमें जीवन पथ पर आगे बढ़ना होगा...

टला नहीं है अभी कोरोना का संकट, इसलिए धैर्य के नए पाठ को सीखना और आत्मसात करना आवश्यक है

जीवन सूत्र / जीवन में सुख, संतुष्टि, सुकून और समृद्धि की सबसे बड़ी दुश्मन कोई चीज़ है, तो कामों को टालने की यह आदत ही है...

जीवन में आगे बढ़ना है तो 'आज' से ही बनेगा काज

सच्ची समृद्धि / समय पर काम और फिर पूरा आराम अमीरों का लक्षण है, जो छोटे-छोटे मौकों पर भी साफ़ देखा जा सकता है...

किस तरह समय पर काम करके फिर आराम करते हैं अमीर लोग



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Aha! Read the select articles of the December issue of Zindagi with just one click


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Bhaskar Cartoon | News and Updates Today | Bat eaters brought corona to China last year, beware their food does not bring new disease in new year


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

गुजरात के डॉक्टरों ने 79 वर्षीय मरीज के सिर (स्कल) का दुर्लभ ऑपरेशन किया है। मरीज नवीनचंद्र के सिर में अल्सर था। इस कारण त्वचा और हड्डी सड़ने लगी थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे निकाला और प्लास्टिक सर्जरी कर नई त्वचा लगाई। ताकि मस्तिष्क का जो हिस्सा खुल गया है, उसे आवरण दिया जा सके। दरअसल, नवीनचंद्र पिछले 6 महीने से लगातार सिर दर्द से परेशान थे।

मेडिकल जांच में पता चला कि उन्हें ‘बेसल सेल कार्सिनोमा’ है। जब उन्हें इस बीमारी का पता चला, तब इस अल्सर का आकार अंगुली के अग्रभाग जितना यानी करीब दो सेमी था। यह 6 महीने में बढ़कर सिर के हड्‌डी तक पहुंच गया। संक्रमण फैलने के कारण मस्तिष्क के अंदर का भाग भी खुलने लगा था। तब अहमदाबाद के जीसीएस हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. कुशल शाह और प्लास्टिक-कॉस्मेटिक रिकंसट्रक्टिव सर्जन डॉ. प्रमोद मेनन ने उनके उपचार की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली।

उन्होंने बताया कि सिर की संक्रमित, खराब हुई चमड़ी को गांठ सहित निकालने के बाद मस्तिष्क को आवरण देने वाले ‘ड्यूरल कवरिंग’ की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संक्रमित हड्डी को बाहर निकाला गया। बाद में प्लास्टिक सर्जरी कर नई त्वचा बनाकर लगाई। ऑपरेशन के तीन महीने बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नवीनचंद्र पिछले 6 महीने से लगातार सिर दर्द से परेशान थे।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Bhaskar Cartoon | News and Updates Today | Bat eaters brought corona to China last year, beware their food does not bring new disease in new year


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

1890 के दशक में स्पेन-अमेरिका के बीच हुए युद्ध के दौरान एक सैनिक क्यूबा आया। युद्ध के बाद दोबारा लौटा तो क्यूबा का ही होकर रह गया। यहीं, गन्ने की खेती करते-करते एक बड़ा जमींदार बन गया। शादी के बाद 9 बच्चे हुए। उनमें से एक का नाम था फिदेल। वही फिदेल, जिन्होंने क्यूबा के तानाशाह बतिस्ता के जुल्म के खिलाफ 26 जुलाई 1953 को भाई राउल समेत मुट्ठी भर लोगों और गिने-चुने हथियारों की मदद से बगावत कर दी। वही फिदेल जो आगे चलकर अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन बने। वही फिदेल, जिन्होंने क्यूबा पर आधी सदी तक राज किया। वही फिदेल, जिन्होंने पूंजीवादी अमेरिका की नाक के नीचे समाजवादी सत्ता स्थापित की। वही फिदेल, जिन्हें अमेरिका ने 60 साल में 600 से ज्यादा बार मारने की नाकाम कोशिश की।

उन्हीं फिदेल कास्त्रो ने आज ही के दिन 1959 में अपने गोरिल्ला सैनिकों के साथ मिलकर तानाशाह बतिस्ता की सत्ता का खात्मा कर दिया था। इसके बाद क्यूबा में एक नए युग की शुरुआत हुई। 1953 से 1959 के दौरान फिदेल जब बतिस्ता के खिलाफ लड़ रहे थे, तो अमेरिका उनकी मदद करता रहा। अमेरिकी अखबारों में उनके इंटरव्यू छपते रहे। लेकिन, जब उन्होंने सत्ता संभाली तो सोवियत संघ के साथ उनके रिश्ते बेहतर होते गए और अमेरिका से खराब। इतने खराब कि 55 साल तक कोई अमेरिकी राष्ट्रपति क्यूबा नहीं गया। 2015 में पहली बार जब बराक ओबामा क्यूबा गए, तब तक क्यूबा में फिदेल की जगह उनके भाई राउल सत्ता संभाल रहे थे। फिदेल 2006 तक क्यूबा की सत्ता के शीर्ष पर रहे। वहीं, उनके बाद उनके भाई राउल 12 साल तक क्यूबा के राष्ट्रपति रहे। राउल आज भी क्यूबा पर राज करने वाली कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं।

(2021 इस सदी के लिए उम्मीदों का सबसे बड़ा साल है। वजह- जिस कोरोना ने देश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया, उसी से बचाने वाली वैक्सीन से नए साल की शुरुआत होगी। इसलिए 2021 के माथे पर यह उम्मीदों का टीका है।)

कश्मीर में युद्ध विराम की घोषणा

आज ही के दिन 1949 में कश्मीर में युद्ध विराम की घोषणा हुई। इसके बाद 14 महीने से चल रहा युद्ध खत्म हुआ। 14 अगस्त को देश के दो टुकड़े हुए। पाकिस्तान का जन्म हुआ। लेकिन, कई रियासतें ऐसी थीं जो न तो भारत के साथ गईं, ना ही पाकिस्तान के। उनमें से एक थी कश्मीर रियासत। जिसके राजा थे हरि सिंह। आजादी के महज दो महीने ही हुए थे। जब 21 अक्टूबर 1947 को कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला कर दिया। हमलावर कबाइलियों को पाकिस्तानी सेना का समर्थन था।

पाकिस्तान के हमले के बाद कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत की मदद मांगी। भारत ने विलय की शर्त पर मदद की बात कही। हरि सिंह विलय को तैयार हो गए। विलय के बाद भारत ने कश्मीर में सेना भेजी। 14 महीने के युद्ध के बाद एक जनवरी 1949 को युद्ध विराम की घोषणा हुई।

भारत और दुनिया में 1 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं :

2002: यूरोपियन यूनियन में यूरो चलन में आई। मार्च 2002 के बाद इन देशों में व्यापार के लिए यूरो ही अकेली करेंसी थी।

2001: कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।

1995: विश्व व्यापार संगठन (WTO) अस्तित्व में आया।

1978: बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।

1978: एक्ट्रेस विद्या बालन का जन्म हुआ। विद्या पहली बार सीरियल हम पांच में 1995 में नजर आईं। विद्या ने परिणिता, लगे रहो मुन्ना भाई, भूल भुलैया, डर्टी पिक्चर जैसी फिल्में की हैं।

1971: देश में टीवी और रेडियो पर सिगरेट के विज्ञापनों को दिखाने पर बैन लगा।

1971: भाजपा नेता और ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म हुआ। सिंधिया करीब 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद पिछले साल ही भाजपा में शामिल हुए हैं।

1961: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का जन्म हुआ।

1951: एक्टर नाना पाटेकर का जन्म हुआ। नाना ने हिन्दी के साथ ही कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

1950: अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिला। इस वक्त इसका अधिकांश हिस्सा मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में है। कुछ हिस्सा छतरपुर जिले में आता है।

1950: प्रसिद्ध उर्दू कवि और गीतकार राहत इंदौरी का जन्म हुआ।

1941: प्रसिद्ध कॉमेडियन असरानी का जयपुर में जन्म हुआ।

1906: ब्रिटिश सरकार ने इंडियन स्टैंडर्ड टाइम सिस्टम को मान्यता दी।

1877: इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया ब्रिटिश भारत की शासक बनीं।

1862: भारतीय दंड संहिता यानी IPC को देश में लागू किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World 1 January Update | Cuba Ex-PM Fidel Castro Children, Kashmir Ceasefire Declaration


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नमस्कार!
राजस्थान में शाहजहांपुर खेड़ा बॉर्डर पर किसानों के सब्र का बांध टूटा। सरकार ने फोर व्हीलर्स के लिए फास्टैग की डेडलाइन बढ़ाई। कोरोना में साइबर क्राइम 350% बढ़े। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

(2021 इस सदी के लिए उम्मीदों का सबसे बड़ा साल है। वजह- जिस कोरोना ने देश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया, उसी से बचाने वाली वैक्सीन से नए साल की शुरुआत होगी। इसलिए 2021 के माथे पर यह उम्मीदों का टीका है।)

सबसे पहले देखते हैं बाजार क्या कह रहा है-

  • BSE का मार्केट कैप 188.03 लाख करोड़ रुपए रहा। 55% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 3,170 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 1,766 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,244 के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • PM नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और आशा इंडिया पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
  • नई दिल्ली-कटरा के बीच कोरोना के चलते बंद हुई वंदे भारत एक्सप्रेस फिर शुरू होगी। इससे वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
  • अमेजन-पे, गूगल पे और फोन-पे जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स से UPI ट्रांजेक्शन महंगा हो सकता है। इन ऐप्स की UPI सर्विस पर 30% कैप लगेगा।

देश-विदेश
आ गई परीक्षा की घड़ी

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखें आ गई हैं। ये 4 मई से शुरू होंगी। 10 जून तक खत्म हो जाएंगी। रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। इन परीक्षाओं में 30 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। इस बार ये बोर्ड एग्जाम्स करीब ढाई महीने की देरी से होंगे। पिछले साल ये 15 फरवरी से शुरू हो गए थे। शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को इन तारीखों का ऐलान किया।

किसानों के सब्र का बैरियर टूटा
राजस्थान में अलवर के शाहजहांपुर खेड़ा बॉर्डर पर गुरुवार दोपहर ट्रैक्टरों पर सवार कुछ किसान पुलिस बैरियर तोड़कर हरियाणा में घुस गए। हरियाणा पुलिस जब तक किसानों को रोक पाती, तब तक 10 से 15 ट्रैक्टर बॉर्डर से आगे निकल गए। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। इसमें कई किसान घायल हो गए। किसान यहां 12 दिसंबर से आंदोलन कर रहे हैं।

जोधपुर-झालावाड़ में बर्ड फ्लू
राजस्थान में जोधपुर के बाद झालावाड़ में बड़ी संख्या में कौओं की मौत का मामला सामने आया है। झालावाड़ में एवियन इन्फ्लूएंजा (एक तरह का बर्ड फ्लू) से कौओं की मौत की पुष्टि के बाद राज्य में पोल्ट्री का बिजनेस करने वालों में हड़कंप मचा है। प्रशासन ने राड़ी के बालाजी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक किलोमीटर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया। यहां 25 दिसंबर से अब तक 100 से ज्यादा कौओं की मौत हो चुकी है।

Jio का हैप्पी न्यू इयर
जियो यूजर्स के लिए नया साल राहत के साथ शुरू हो रहा है। 1 जनवरी से जियो से जियो के अलावा अन्य नेटवर्क पर और ऑफ-नेट फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। पहले कंपनी दूसरे नेटवर्क्स के लिए लिमिटेड फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) मिनट देती थी। अब इंटरकनेक्ट यूजेस चार्जेस (ICU) नहीं देने होंगे। जियो के जिन यूजर्स के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी अभी बाकी है वे भी 1 जनवरी से सभी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे।

फास्टैग की डेडलाइन बढ़ी
अगर आपने अभी तक अपने चार पहिया वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया, थो चिंता की कोई बात नहीं। सरकार ने फास्टैग की डेडलाइन डेढ़ महीने बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। पहले एक जनवरी 2021 डेडलाइन थी। फास्टैग को 1 दिसंबर 2017 के बाद से नए चार पहिया वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन के समय ही अनिवार्य कर दिया गया था। इसके लिए सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1989 में संशोधन भी किया था।

2 जनवरी को देश में ड्राई रन
चार राज्यों में कोरोना के वैक्सीनेशन की तैयारियों का कामयाब ट्रायल कराने के बाद केंद्र सरकार ने अब पूरे देश में ड्राई रन कराने का फैसला लिया है। दो जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक साथ ड्राई रन कराया जाएगा। इसके लिए राजधानियों में तीन पॉइंट तय किए जाएंगे। राज्यों को यह छूट रहेगी कि वे इस प्रोसेस में दूरदराज के उन जिलों को शामिल कर सकते हैं जहां वैक्सीन पहुंचाने में मुश्किल आ सकती है।

एक्सप्लेनर
एक VIP की सुरक्षा में 3 पुलिसवाले

हमारे देश में कई बार VIP कल्चर खत्म होने की बातें होती हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट यानी BPRD का डेटा बताता है कि देश में 19 हजार 467 VIP हैं, जिनकी सुरक्षा में 66 हजार 43 पुलिसवाले तैनात हैं। यानी एक VIP की सुरक्षा पर तीन से ज्यादा पुलिसवाले। जबकि, 135 करोड़ आबादी वाले देश में कुल 20.91 लाख पुलिसवाले हैं। यानी 642 लोगों पर एक जवान।

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
10 हजार बच्चों की नानी

आज हम आपको 10 हजार बच्चों की नानी 65 साल की सरला मिन्नी से मिलवाने जा रहे हैं। चौंकिए मत... दरअसल, उन्होंने इतने सारे बच्चों से अपना यह रिश्ता कहानियां सुनाकर कायम किया है। उनके कहने का मतलब है कि उनकी कहानियां बहुत से बच्चे सुना करते हैं और वे उन्हें अपनी ‘नानी’ मानते हैं। वे 10 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर को कहानियों की 8 से 10 मिनट की क्लिप भेजती हैं। वे मजेदार लहजे में हिंदी और अंग्रेजी में कहानियां सुनाती हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

साइबर क्राइम 350% बढ़ा
साल 2020 कोविड-19 महामारी के नाम तो रहा ही, इसके नाम का इस्तेमाल कर साइबर क्राइम भी खूब बढ़ा। इसमें सामान की होम डिलीवरी के नाम पर ठगी से लेकर सोशल मीडिया पर किसी के नाम की फेक प्रोफाइल क्रिएट करके उसके दोस्तों से पैसे मांगना तक शामिल हैं। यूएन के मुताबिक, कोविड के दौरान साइबर क्राइम 350% बढ़ा है। कई देश दूसरे देशों में वायरस और वैक्सीन बनाने का डेटा हैक करवा रहे हैं।

बिलेनियर्स इंडेक्स में टॉप पर चीन
चीन में बोतलबंद पानी का कारोबार करने वाले झोंग शानशान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ इस साल 70.9 बिलियन डॉलर बढ़कर 77.8 बिलियन डॉलर हो गई है। एशिया में सबसे ज्यादा नेटवर्थ के मामले में झोंग शानशान ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है। RIL के शेयरों में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ अब 76.9 बिलियन डॉलर रह गई है।

सुर्खियों में और क्या है

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नए साल में हम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाने की तैयारी कर रहे हैं।
  • अमेरिका के वायरल डिसीज एक्सपर्ट डॉ. एंथोनी फौसी ने कहा है कि वैक्सीनेशन ठीक से हुआ, तो अगले साल के आखिर में हालात नॉर्मल हो सकते हैं।
  • कोरोना से हर दिन होने वाली मौतों के मामले में गिरावट दर्ज की गई है। भारत अब इस मामले में 12वें नंबर पर पहुंच गया है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Dry run of vaccine in the country on January 2, tight waist for CBSE exam and JIO's Happy New Year


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS


जन्म तारीख से भविष्य बताने की विद्या को अंक ज्योतिष कहा जाता है। इस विद्या में अंकों के आधार भविष्यवाणी की जाती है। जिन लोगों की जन्म तारीख एक अंक की है, उनके लिए वही मूलांक होता है। अगर तारीख दो अंकों की है तो उन लोगों अंकों को जोड़कर मूलांक मालूम किया जा सकता है। यहां दी गई लिंक पर क्लिक करें और जानिए मूलांक के आधार पर आपका अंक फल-

अंक 1

(जिन जातकों का जन्म माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह सूर्य है। वर्ष 2021 का में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। विरासत की राजनीति करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। रोमांस का अवसर मिल सकता है। मित्रों के कारण लाभ संभव है। असमंजस की अवस्था रह सकती है। जनवरी, मध्य फरवरी तक और अगस्त माह में भावनात्मक मोर्चे पर संभल कर रहने की आवश्यकता है। प्रतिष्ठा वृद्धि हो सकती है। अपने आसपास के लोगों पर तेज निगाह रखें।

करियर-नौकरी- बॉस की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रह सकता है। इस वर्ष आपको ऑफिस में विशेष दायित्व मिल सकता है, जिसे बहुत बढ़िया ढंग से निभा कर आप अपने अधिकारियों की ‘आंखों का तारा’ बन सकते हैं। पदोन्नति संभव है। नौकरी के मामले में बढ़िया मौका मिल सकता है। करियर संबंधी बड़ी रुकावट दूर हो सकती है। अधिकारियों की कृपा मिल सकती है। कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ने से प्रसन्नता रह सकती है।

परिवार- पितृ स्थान की यात्रा संभव है। पिता के साथ संबंधों को लेकर विशेष ध्यान दें। परिवार से संबंधित चिंता संभव है। संतान के करियर संबंधी बाधा दूर हो सकती है। बड़े भाई के साथ संबंध में ऊंच-नीच हो सकती है। पारिवारिक वातावरण को तनावग्रस्त होने से बचाएं। पितृ पक्ष प्रसन्न रह सकता है।

व्यवसाय-व्यापार- पुरातत्व से जुड़े लोगों को फ़ायदा हो सकता है। सरकारी सप्लायरों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। सरकारी संस्थानों की प्लेसमेंट एजेंसियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। तांबे और पीतल का कारोबार लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी गम्भीर मामलों में परीक्षा का समय है, धीरज रखें। वर्ष की शुरुआत में मानसिक तनाव की अधिकता रह सकती है। लकवे जैसी शिकायत को लेकर खास सावधानी रखें। झल्लाहट मानसिक तनाव में वृद्धि का करक बन सकती है।

दांपत्य- यदि जीवनसाथी अंक 8 वाला नहीं है तो तालमेल अच्छा रह सकता है। अंक 8 वाला जीवनसाथी होने की स्थिति में अधिक धैर्य के साथ रहें। तनिक भी लापरवाही से पारस्परिक वैचारिक मतभेद विस्फोट का कारण बन सकता है। जीवनसाथी की बातों पर पर्याप्त ध्यान दें।

आर्थिक-लाभालाभ- सरकारी पक्ष से लाभ हो सकता है। बकाया धन प्राप्त होने की ख़ुशी मिल सकती है। ज़मीन संबंधी सौदा लाभ दे सकता है। नयी संपदा खरीदने का विचार भी बन सकता है। ऋण लेने और चुकाने के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

यह भी पढ़ें - State Bank Of India – SBI (भारतीय स्टेट बैंक) ATM Card / Debit Card का PIN (Password) कैसे बनाये (Generate करें) हिंदी में, How to Generate State Bank Of India – SBI ATM Card / Debit Card PIN by SMS, ATM, Customer Care, Netbanking (Online SBI)


अंक 2

(जिन जातकों का जन्म माह 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)

आपके अंक का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। वर्ष 2021 में रोमांस का पर्याप्त अवसर मिल सकता है। दिल को ठेस लग सकती है। निकट का व्यक्ति झटका दे सकता है। निकट के लोगों से उलझाव रह सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। भविष्य को लेकर निश्चिन्तता अनुभव कर सकते हैं। इधर-उधर की बातों और कामों में ऊर्जा नष्ट करने से बचें। व्यर्थ की बातें परेशान कर सकती हैं। निकट के संबंध में किसी वरिष्ठजन का स्वास्थ्य चिंता करवा सकता है।

करियर-नौकरी- महिला मुखिया वाले संस्थानों में नौकरी करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। बड़े अधिकारियों और मंत्रियों के निजी सहायकों और निजी सचिवों की उन्नति हो सकती है। इन्हें विशेष दायित्व मिल सकता है। कॉल सेंटर में काम करने वालों को चाहिए कि वे अपनी कंपनी बदलने की दिशा में प्रयास करें, अच्छा अवसर मिल सकता है। आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली कंपनी में कार्यरत लोगों की कंपनी बदल सकती है।

परिवार- पारिवारिक वातावरण संभालें। पारिवारिक मामले में भागादौड़ी अधिक करनी पड़ सकती है। किसी निकट परिजन को लेकर खास चिंता संभव है। ससुराल पक्ष का अच्छा सहयोग मिल सकता है। निकट परिजन महिलाओं के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- प्रिंटिंग प्रेस वालों और प्रकाशकों के लिए वर्ष अवसर देने वाला सिद्ध हो सकता है। स्टेशनरी विक्रेताओं को अच्छा मौक़ा मिल सकता है। महिला के नाम से किया जाने वाला काम सफल रह सकता है। महिला द्वारा संचालित व्यापार विस्तार पा सकता है। नई एजेंसी या डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आगे बढ़ें।

स्वास्थ्य- वर्ष की शुरुआत में कुछ ढीलापन रह सकता है। मानसिक तनाव रह सकता है। प्रत्येक पूर्णिमा के आसपास के चार-पांच दिनों में उत्साह की अधिकता रह सकती है। पेट से संबंधित मामले कष्ट दे सकते हैं। गायनो समस्या दु:खी कर सकती है।

दांपत्य- शादी के बाद भाग्योदय संभव है। अविवाहितों के विवाह के मामले में प्रगति संभव है। जीवनसाथी का व्यवहार मधुर और सहयोगकारी रह सकता है। जीवनसाथी की और विशेष ध्यान दे सकते हैं। आपसी समझ बढ़ सकती है।

आर्थिक-लाभालाभ- किसी को दिया धन अटकने से परेशानी हो सकती है। यात्रा फलदायी सिद्ध हो सकती है। किसी महिला मित्र का साथ विशेष लाभ दे सकता है। पिछला निवेश अच्छा लाभ दे सकता है। नवीन निवेश भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - घर में नाखून की सुरक्षा एवं देखभाल करने के लिए आसान उपाय


अंक 3

(जिन जातकों का जन्म माह की 3, 12, 2 या 30 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह बृहस्पति है। वर्ष 2021 इच्छित काम होने की दिशा में मामला आगे बढ़ सकता है। नये परिचय बन सकते हैं। ये परिचय दीर्घजीवी हो सकते हैं। भाग्य बहुत कुछ ला सकता है। बड़ी बात, बड़ा मामला पक्ष में जा सकता है। प्रयासों का इच्छित परिणाम मिल सकता है। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी महिला परिचित की सहायता करनी पड़ सकती है। उल्लेखनीय काम बन सकता है। परिस्थितियों की अनुकूलता सुखी कर सकती हैं। सफलता का ग्राफ उम्मीद के आसपास रह सकता है।

करियर-नौकरी- पर्यटन और मीडिया से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एंकरों को लाभ हो सकता है। मीडिया में कार्यरत महिलाओं को करियर में खास अनुकूलता रह सकती है। मोटिवेशनल स्पीकरों और परामर्शदाताओं को अच्छा अवसर मिल सकता है।

परिवार- वातावरण प्रसन्नता का रह सकता है। कोई विशिष्ट मांगलिक अवसर बन सकता है। किसी निकट परिजन से संबंधित खास चिंता दूर हो सकती है। खास पारिवारिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। संतान को विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। लंबे समय से अटके काम के बनने का रास्ता खुल सकता है। नया अवसर सामने आ सकता है, चूकें नहीं। लंबे समय से रुकी योजना अब सिरे चढ़ सकती है। कोई निर्णय बदल सकते हैं। बकाया महत्वपूर्ण मामला निपट सकता है।

स्वास्थ्य- पाचन-शक्ति प्रभावित रह सकती है। गैस की समस्या परेशान कर सकती है। गले का खास ध्यान रखें। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। आँखों के मामले में तनिक भी लापरवाही न कर्रें।

दांपत्य- जीवनसाथी के साथ दूर की यात्रा हो सकती है। पारस्परिक समझ में वृद्धि हो सकती है। मतभेद में कमी आ सकती है। हंसी-ख़ुशी से समय बीत सकता है। जीवनसाथी से संबंधित कोई बड़ा मुद्दा हल कर पाने से उनका समर्पण आपके प्रति बढ़ जाएगा।

आर्थिक-लाभालाभ- दूर की यात्रा हो सकती है। दूर की यात्रा संभव है। यह यात्रा लाभकारी रह सकती है। यात्रा विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है। यात्रा का विचार है तो कर लें, लेकिन फल को लेकर अधिक अपेक्षा न रखें। लाभ की बड़ी स्थिति बन सकती है। बकाया धन मिलने की ख़ुशी मिल सकती है। लाभकारी स्थितियों की निरन्तरता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें - Breadcrumbs Error / Issue कैसे Fix करें, Breadcrumbs data - vocabulary.org Schema Deprecated Error कोकैसे Resolve करें, Blogger और Wordpress पर Breadcrumbs Error कैसे सही करें


अंक 4

(जिन जातकों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह राहू है। वर्ष 2021 में आपको सामाजिक स्तर पर कोई खास काम करने का श्रेय मिल सकता है। जो हाथ में है, उसे ही सम्भाले रखने पर अपना ध्यान केन्द्रित रखें। सम्मान प्रभावित होने से बचें। मेहनत का परिणाम मनचाहा मिल सकता है। परिश्रम के अनुपात में सफलता कम रह सकती है। विवाद या प्रतिस्पर्द्धा में विजय हो सकती है। यात्रा व्यर्थ रह सकती है। मनचाहा परिणाम पाने में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

करियर-नौकरी- नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति का अवसर मिल सकता है। बॉस से निकटता पाने का प्रयास उल्टा भी बैठ सकता है। प्रमोशन हो सकता है। पुरातत्त्व अधिकारियों को विशेष अनुकूलता रह सकती है। बॉस का व्यवहार दुख दे सकता है। अधिकारी आपको उल्लेखनीय कार्य सौंप सकते हैं, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा कर भी सकते हैं।

परिवार- पितृ पक्ष के साथ तनाव से बचें। परिवार या समाज में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता के साथ संबंधों में मधुरता रह सकती है। पिता के बारे में चिंतित रहना पड़ सकता है। परिजनों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पारिवारिक दायरे में किसी से भी उलझे नहीं। पिता से विशेष अनुकूलता रह सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ किया काम लाभ दे सकता है। पैतृक कार्य करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। अनाज और खाद्य पदार्थों का कारोबार लाभ दे सकता है। रेस्टोरेंट, ढाबों और होटल वालों के पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है।

स्वास्थ्य- मानसिक विचलन की अवस्था रह सकती है। ब्लड प्रेशर के मामले में तनिक भी असावधानी हानि पहुंचा सकती है। खून की कमी को लेकर सतर्कता बरतें। हार्ट में ब्लॉकेज का मामला रह सकता है। मस्से (पाइल्स) के रोगी दवा के मामले में ज़रा भी लापरवाही न बरतें।

दांपत्य- अपेक्षाकृत सुखद रह सकता है। आपसी समझ भी अच्छी मात्रा में विकसित रहेगी। पारस्परिक सहयोग के भाव से मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आनंद और आह्लाद से समय व्यतीत होगा। जिनका गौना नहीं हुआ है, उनका अब गौना हो जाएगा।

आर्थिक-लाभालाभ- धन संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी महिला के कारण लाभ की स्थिति बन सकती है। धन का लेनदेन अच्छे प्रवाह वाला रह सकता है। फैक्ट्री बेच या खरीद सकते हैं।


यह भी पढ़ें - FreeJobAlert ( फ्री जॉब अलर्ट ) 2021 वेबसाईट पर SSC, Bank, Railway, Sarkari Naukari, 10th Pass Govt Job, Online Form, Admit Card, Result, Answer Key, Sarkari Exam


अंक 5

(जिन जातकों का जन्म माह की 5, 14 या 23 तारीख हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह बुध है। वर्ष 2021 में आपके स्थान-परिवर्तन या उससे संबंधित गतिविधि संभव है। जिनसे उम्मीद लगाये बैठे हैं, वे ही निराश कर सकते हैं। पिछली यात्राओं का परिणाम अब मिल सकता है। प्रस्तुत समस्या का हल निकालने के लिए धैर्य का परिचय दीजिए। अपनी खिन्नता पर पर्याप्त नियंत्रण रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। अपने कार्य में एकाग्रता बनाए रखें।

करियर-नौकरी- विदेश सेवा से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। लेखकों और डॉक्टरों को अच्छा अवसर मिल सकता है। पद और कद बढ़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। डॉक्टरों को विशेष लाभ की अवस्था रह सकती है। सर्जनों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। नौकरी संबंधी साक्षात्कार में निराशा हाथ लग सकती है। करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है।

परिवार- पारिवारिक स्थितियां परेशान सुखद रह सकती हैं। सन्तान करियर या पढ़ाई के लिए दूर जा सकती है। छोटे भाई से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। पितृ पक्ष के साथ तालमेल अच्छा रह सकता है। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।

व्यवसाय-व्यापार- साझेदारी में किए काम की ओर विशेष ध्यान दें। यात्राओं पर बल दीजिए, लाभ में रहेंगे। कार्य-व्यापार में फेरबदल की भूमिका बन सकती है। कार्य-विस्तार कर सकते हैं। कारोबारी यात्रा का परिणाम पक्ष में जाने में बाधा आ सकती है। दांतों और हड्डियों के डॉक्टरों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

स्वास्थ्य- वजन बढ़ने के प्रति सचेत रहें। अपच को लेकर सावधान रहें। हड्डी संबंधी मामला परेशान कर रहा है तो अब इससे मुक्ति मिल सकती है। दांत निकलवाना या नकली दांत लगवाना है तो इस मामले में आगे बढ़ें। थाइराइड के रोगी अपने चिकित्सकीय उपायों के प्रति पूरे-पूरे जागरुक रहें।

दांपत्य- वातावरण हंसी-ख़ुशी का रह सकता है। आपसी तनाव में कमी आ सकती है। जीवनसाथी या आपको कार्य संबंधी कारण से दूर जाना पड़ सकता है। अधिकाधिक समय साथ बिताने की इच्छा पूरी होने में बाधा आ सकती है।

आर्थिक-लाभालाभ- विदेशी स्रोत से लाभ मिल सकता है। विदेशी व्यक्ति या विदेशी संस्थान से लाभ हो सकता है। धन का अटकाव दु:खी कर सकता है। पुराना निवेश लाभ दे सकता है। शेयर मार्किट की उठापटक लाभ दे सकती है। पिछली यात्रा से अब लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें – आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका एवं सहज पुस्तिका का वितरण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश एवं आदेश


अंक 6

(जिन जातकों का जन्म माह की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह शुक्र है। वर्ष 2021 में आपको अपने अटके काम के मामले में प्रगति होने से आसानी रहेगी। मित्रों का सहयोग अधिक अनुकूलता दे सकता है। टुकड़ों-टुकड़ों में सफलता मिल सकती है। पुराना इष्ट मित्र मिल सकता है। प्रेम-संबंध सुखद रूप ले सकता है। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। वैचारिक विचलन रह सकता है। जो लोग आपसे कटे-कटे रहते थे, वे साथ आ जाएंगे। आपको यह समझना होगा कि हर इच्छा पूरी नहीं होती। किसी परिचित के सहयोग से अच्छा अवसर मिल सकता है। मानसिक उठापटक के बाद भी लाभ की स्थिति बन सकती है।

करियर-नौकरी- करियर में उछाल या सकता है। नौकरी में बकाया पुराना मामला खुल सकता है तथा इसका निपटारा हो सकता है। नई नौकरी पाने के मामले में किसी निकट परिचित के माध्यम से सफलता मिल सकती है। नौकरी पाने के मामले में प्रयास और सफलता में प्रतिशत का अन्तर अधिक भी रह जाए तो अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

परिवार- सपरिवार घूमने-फिरने जाने की योजना बन सकती है। बहिन के परिवार के लिए कुछ खास कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में ऊंच-नीच हो सकती है, इसलिए इस मामले में तनिक भी उदासीनता न बरतें। भाइयों के करियर में सहायता कर सकते हैं।

व्यवसाय-व्यापार- इवेंट मैनेजमेंट और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर आ सकते हैं। नये प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं तो कर लीजिए। सजावटी सामान के कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। नकली गहनों के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं। कॉस्मेटिक्स का व्यापार अधिक अनुकूलता दे सकता है।

स्वास्थ्य- मस्तिष्क उठापटक में उलझ सकता है। ब्लड शुगर के मरीज विशेष ध्यान रखें। इस में भी कम शुगर के मरीज अतिरिक्त सावधानी बरतें। गरिष्ठ भोजन से पर्याप्त दूरी बना कर रखें। पेशाब से संबंधित समस्या दु:खी कर सकती है। सर्दी के मौसम में मांसपेशियों में खिंचाव का मामला रह सकता है।

दांपत्य- आमोद-प्रमोद की प्रधानता रहेगी। आपसी सामंजस्य बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। जीवनसाथी के लिए खास खर्च करना पड़ सकता है। पारस्परिक मिठास बराबर बनी रहे इसके लिए काले या इसके जैसे रंगों का त्याग करें।

आर्थिक-लाभालाभ- नया निवेश कर सकते हैं। विदेशी स्रोत से लाभ की स्थिति बन सकती है। अभी लिये गये निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। किसी को दिए हुए धन की वापसी अटक सकती है। भोग-विलास की सामग्री के लिए खर्च कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – अधिसूचना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में 6 माह के लिए एस्मा लागू किये जाने के सम्बन्ध में


अंक 7

(जिन जातकों का जन्म माह की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह केतु है। वर्ष 2021 में आप भविष्य को लेकर योजना पर ठोस कार्य कर सकते हैं। निकट परिचित के लिए भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। इच्छित परिणाम की प्राप्ति के लिए प्रयास के उपरांत कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। निकट के लोगों से सहयोग में कुछ कमी रह सकती है। भावनाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। अपने विचारे हुए काम पर प्राथमिकता से अमल कीजिए। सामाजिक मंच पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जल्दबाजी से काम बिगाड़ सकते हैं, इससे बचें। मित्रों का व्यवहार चिंताग्रस्त कर सकता है। खास काम के परिणाम के लिए धीरज बनाए रखना होगा।

करियर-नौकरी- यदि आपकी बॉस महिला है या आप स्वयं महिला हैं और अपने संस्थान की बॉस हैं तो अधिक अनुकूलता रह सकती है। प्रमोशन या इसके समकक्ष अवसर बन सकता है या मिल सकता है। अधिकारियों का रवैया आपके प्रति कुछ खिंचा-खिंचा रह सकता है। राजनेताओं को पार्टी में नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर में अच्छे अवसर के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सरकारी पक्ष में बड़ा अवसर मिल सकता है।

परिवार- परिवार में हंसी-खुशी का अवसर बन सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रह सकता है। परिवार की और विशेष ध्यान दे सकते हैं। किसी वरिष्ठ परिजन से संबंधित विशेष चिंता रह सकती है। कोई बहुत खास वस्तु खरीद सकते हैं। अपने यहां खास आयोजन में दिलचस्पी ले सकते हैं। किसी निकट परिजन का खास आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।

व्यवसाय-व्यापार- ठेकेदारों को उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। आईटी आयटमों के निर्माताओं और वितरकों के लिए नवीन मार्ग खुल सकता है। ई-मित्र कियोस्क वाले अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। घरेलू उपयोग के सामान के निर्यातकों के लिए महत्वपूर्ण-बड़ा अवसर आ सकता है। ऑप्टिकल आयटम निर्माताओं को व्यापार-विस्तार के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

स्वास्थ्य- पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है या इसका मार्ग निकल सकता है। सुस्ती रह सकती है। तन और मन की शिथिलता रह सकती है। आधाशीशी (माइग्रेन) का दर्द परेशान कर सकता है। सिर में दर्द रह सकता है। एलर्जी दुःख दे सकती है।

दांपत्य- जीवनसाथी आपकी बात समझने में असमर्थ है, यह शिकायती भाव रह सकता है। उनकी बात पर पूरा-पूरा ध्यान दें। जीवनसाथी की परेशानी समझने और इसके निराकरण के लिए पूर्ण मनोयोग से रत रहना होगा। प्रयत्न करें कि पारस्परिक वार्तालाप में आवेश को स्थान न दें। जीवनसाथी की नौकरी संबंधी बातों से दांपत्य का सुख बाधित होने का खतरा है।

आर्थिक-लाभालाभ- मकान-सम्पत्ति बेचने-खरीदने संबंधी खास काम कर सकते हैं। लोगों को उधार दिया धन लौट सकता है। ब्याज पर दिया धन भी लाभ दे सकता है। बाजार में किया नया निवेश आपकी जेब भर सकता है। किसी पारिवारिक संपत्ति का बेचान कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी सौदे में मध्यस्थ बनने से भी अच्छी धन-प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Punjab National Bank- PNB (पंजाब नेशनल बैंक) का PNB ONE App (एप्लीकेशन) क्या हैं हिंदी में (What is PNB One App), PNB ONE App (एप्लीकेशन) को Free में कैसे Download करें और कैसे Use (इस्तेमाल) करे


अंक 8

(जिन जातकों का जन्म माह की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह शनि है। वर्ष 2021 में नए अनुभव जीवनदायी आधार बना सकते हैं। अवसर को पहचानने में तनिक भी चूके तो अवसर हाथ से निकल सकता है। विवाद में पक्ष की स्थिति बन सकती है। विवाद में उलझना पड़ सकता है। विवाद का परिणाम तुलनात्मक रूप से पक्ष में रह सकता है। स्थान-परिवर्तन हो सकता है। शेष रहे प्रकरण निपट सकते हैं। उठापटक पक्ष में रह सकती है। पुरानी विवादास्पद बात फिर चिंता करवा सकती है।

करियर-नौकरी- अपने अधीन काम कर रहे लोगों से काम लेने में अतिरिक्त धैर्य रखना पड़ सकता है। करियर में बड़ा परिवर्तन हो सकता है या उसकी भूमिका बन सकती है। आपके कार्मिक या अधीनस्थ आपके मनोनुकूल परिणाम देने में असफल रह सकते हैं। कार्यस्थल पर बड़ी उठापटक कर सकते हैं। अपने सेटअप में परिवर्तन करना चाहें तो कर सकते हैं।

परिवार- दादा-ताऊ-चाचा से संबंधित चिंता रह सकती है। पिता के साथ संबंध पर विशेष ध्यान दें। उनके साथ तालमेल गड़बड़ा सकता है। बड़े भाई के साथ संबंध में ऊंच-नीच रह सकती है। पैतृक विवाद में न उलझें, अन्यथा संबंधों में टूटन की स्थिति आ सकती है। किसी वरिष्ठ परिजन का स्वास्थ्य बड़ी चिंता करवा सकता है। अपनी बात से वरिष्ठ परिजनों को सहमत कर पाने में जोर आ सकता है।

व्यवसाय-व्यापार- कार्य या कार्य-स्थल बदलना चाहें तो उपयुक्त समय चल रहा है। साझेदारी बदलने की सोच सकते हैं। नयी फ्रेंचाईजी-एजेंसी संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले भली-भांति विचार-मंथन कर लें। फैक्ट्री में उठापटक करना चाहते हैं तो कर लें, लाभकारी रहेगा। अटका टेंडर या ठेका मिल सकता है। अपेक्षाकृत दूर की कारोबारी यात्रा हो सकती है। ट्रांसपोर्टरों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। काम बदलना चाहें तो बदल लें।

स्वास्थ्य- पुराने कष्ट से छुटकारा मिल सकता है। पित्त की समस्या दु:खी कर सकती है। श्वास संबंधी परेशानी रह सकती है। हड्डी से संबंधित पुराना रोग फिर कष्ट दे सकता है। दांत का दर्द रह सकता है। कमजोरी रह सकती है। सिरदर्द रह सकता है। पहले से ऑपरेशन से शरीर के किसी अंग में हड्डी में छड़ डाली हुई है तो समस्या हो सकती है।

दांपत्य- यदि जीवनसाथी अंक 1 या 4 की प्रधानता वाला है तो आपसी तालमेल बिगड़ा-बिगड़ा रह सकता है। एक-दूसरे की बात समझने और समझाने में समस्या रह सकती है। यदि जीवनसाथी अंक 1 या 4 की प्रधानता वाला नहीं है तो उतार-चढ़ाव आ भी गया तो भी तालमेल अच्छा बना रहेगा। एक-दूसरे के करियर में भी पर्याप्त सहयोग का भाव बना रहेगा। दूर की यात्रा कर सकते हैं।

आर्थिक-लाभालाभ- लाभ के मामले अटक सकते हैं। यात्रा लाभकारी रह सकती है। उलझे मामले लाभ दे सकते हैं। विदेश में किया व्यापार लाभ दे सकता है। परिवहन और पेट्रो-केमिकल में किया निवेश विशेष लाभकारी रह सकता है। बैंक ऋण चुकाने में कुछ उठापटक रह सकती है। पुरानी फैक्ट्री या गोदाम बेचना हितकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें  यदि आप पुराने स्मार्टफोन को नए स्मार्टफोन से Exchange कर रहे हैं या स्मार्टफोन को बेच चुके हैं तो इस स्मार्ट ट्रिक का प्रयोग करने से आप अपने पुराने स्मार्टफोन का डेटा Delete कर सकते हैं


अंक 9

(जिन जातकों का जन्म माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह मंगल है। वर्ष 2021 में भावनाओं के प्रवाह में बहे नहीं, पर्याप्त नियंत्रण रखें। निकट के लोगों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। अपने उत्साह को सही दिशा में लगाएं। अदालती मामलों में धीरज धारण करने की आवश्यकता है। दूसरों के साथ विवाद में उलझने से नुकसान हो सकता है। भाग्य मेहरबान रह सकता है, उपलब्ध हर अवसर को भुनाएं। किसी विशिष्ट सामाजिक आयोजन में भागीदारी निभानी पड़ सकती है।

करियर-नौकरी- महिला मुखियाओं को विशेष समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अधीनस्थ लोगों का व्यवहार विशेष सहयोगकारी रह सकता है। करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। पुलिस अधिकारियों को विशेष अनुकूलता रह सकती है। पदोन्नति या इसके समकक्ष लाभ मिल सकता है। विरासत की राजनीति करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

परिवार- परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। परिवार के लिए जमीन खरीद सकते हैं या घर बना सकते हैं। बना-बनाया घर भी खरीद सकते हैं। पारिवारिक विवाद में विजय मिल सकती है। निकट परिजन महिला के साथ विवाद में उलझना हानिकारक रह सकता है। पुत्री से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। किसी निकटस्थ परिजन की सहायता करनी पड़ सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- पुरातत्त्व और पर्यटन से जुड़ लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी कारोबारी बड़ा सौदा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के कारोबारियों को खास फायदा हो सकता है। सरकारी ठेकेदारों को खास फ़ायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी का कारोबार लाभ दे सकता है। निवेशकों और ठेकेदारों को खास फ़ायदा हो सकता है। बकाया मामले निपटाने पर अधिक ध्यान दें। अभी का उलझाव आगे दुःख दे सकता है।

स्वास्थ्य- बड़े ऑपरेशन संबंधी निर्णय न करें। किडनी और गुर्दे संबंधी समस्या रह सकती है। यदि कोई भी अंग ट्रांसप्लांट करवाना है तो अनुकूल समय की पूर्ण गणना करवा कर ही करवाएं। फेफड़ों संबंधी मामला परेशान कर सकता है। दुर्घटना संबंधी विशेष सावधानी रखें। ऊंचाई पर चढ़ने के मामले में पर्याप्त सजगता बरतें।

दांपत्य- किसी निकट परिजन के कारण दांपत्य का सुख बाधित हो सकता है। आपसी अबोले की स्थिति रह सकती है। कोशिश कीजिए कि एक-दूसरे की बात तसल्ली से सुनें और समझें। हठ योग में ही अच्छा रहता है, दांपत्य में नहीं। छोटी-छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं।

आर्थिक-लाभालाभ- किसी निकट परिचित के सहयोग से बड़ा लाभ हो सकता है। ट्रांसपोर्टरों को लाभ की स्थिति बन सकती है। ऑटोमोबाईल एजेंसी या डीलरशिप लाभ दे सकती है। खेती की ज़मीन का सौदा खास लाभ दे सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग में अटका पैसा अब आ सकता है। धन संबंधी विवाद में परिणाम पक्ष में आ सकता है।


Blogger Sitemaps Generator

Blogger Meta Tag Generator




Source From
RACHNA SAROVAR

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget