Articles by "SPORTS"

मंगलवार को खत्म हुए आईपीएल के 13वेें सीजन को रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिली। इस सीजन की व्यूअरशिप पिछले सीजन की तुलना में 28% बढ़ गई। फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर लोगों की एक्टिविटी और एंगेजमेंट भी बढ़ा। इस बार फैंटेसी स्पोर्ट्स की लोकप्रियता में भी वृद्धि हुई। एफआईएफएस और केंटर के सर्वे के अनुसार, 60% से ज्यादा यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने लीग के दौरान फैंटेसी स्पोर्ट्स को ज्यादा फॉलो किया।

वहीं, लीग के टाइटल स्पॉन्सर के अनुसार, मैच के दौरान जिन फैंस ने उनके फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर टीम बनाई थी, उसमें से 79% फैंस ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए मैच देखे। फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर ट्रैफिक वॉल्यूम 44.4% बढ़ा। फैंस के लिए इस बार टीमों ने वर्चुअल वॉल बनाई थीं। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने फैंस से जुड़ने के लिए डिजिटल इनिशिएटिव लॉन्च किया था। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने कम्युनिटी बेस्ड प्रोग्राम सुपर रॉयल्स भी लॉन्च किया था।

बोर्ड ने कहा- टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन शानदार होगा

दुबई. टी20 वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है। आईसीसी और बीसीसीआई ने गुरुवार को टूर्नामेंट को समय पर कराने की बात कही। आईसीसी के सीईओ मनु साहनी ने कहा, ‘दीवाली दो दिन बाद है और भारत में होने वाले टूर्नामेंट की उलटी गिनती भी इसके साथ शुरू हो गई है।’ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘हमारे लिए वर्ल्ड कप की मेजबानी करना सम्मान की बात है। इसका आयोजन शानदार होगा।’

कोहली के हटने से ऑस्ट्रेलिया के ब्रॉडकाॅस्टर को बड़ा नुकसान

सिडनी. विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने के बाद लौट आएंगे। इस फैसले से ब्रॉडकास्टर को बड़ा नुकसान हो सकता है। टेस्ट सीरीज का प्रसारण चैनल-7 पर होना। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैनल ने सीरीज का प्रमोशन विराट कोहली को लेकर ही तैयार किया है क्योंकि वे इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। अब चैनल 7 सीरीज के उन टेस्ट मैचों के प्रमोशन से कोहली का नाम हटाएगा। कोहली सिर्फ 1 ही टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। चैनल-7 और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले से विवाद है। इस कारण चैनल ने 2400 करोड़ रुपए की डील से हटने की धमकी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL viewership up by 28% over last season


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंटरनेशनल गोल्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। एंडोरा के खिलाफ बुधवार को खेले गए फ्रेंडली मैच में रोनाल्डो ने अपना 102वां इंटरनेशनल गोल दागा। वह ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली डेई के रिकॉर्ड 109 इंटरनेशनल गोल्स से सिर्फ 7 गोल पीछे हैं।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले टॉप-10 प्लेयर्स

प्लेयर देश इंटरनेशनल गोल मैच करियर
अली डेई ईरान 109 149 1993-2006
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 102 168 2003-
फेरेन पुस्कस हंगरी 84 85 1945-1956
गॉडफ्रे चितालू जाम्बिया 79 111 1968-1980
हुसैन सईद इराक 78 137 1977-1990
पेले ब्राजील 77 92 1957-1971
सांदोर कोसिच हंगरी 75 68 1948-1956
कुनिशिगे कामामोतो जापान 75 76 1964-1977
बशर अब्दुल्ला कुवैत 75 134 1996-2007
सुनील छेत्री भारत 72 115 2005-

2003-2014 तक रोनाल्डो ने 118 मैचों में 52 गोल दागे

साल कितने मैच खेले गोल
2003 2 0
2004 16 7
2005 11 2
2006 14 6
2007 10 5
2008 8 1
2009 7 1
2010 11 3
2011 8 7
2012 13 5
2013 9 10
2014 9 5
कुल मैच खेले- 118

कुल गोल किए- 52

35 साल के रोनाल्डो ने अपने 17 साल के करियर में अब तक 168 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। लेकिन उम्र के साथ कमजोर होने की जगह, उनके गोल करने का रेट और बढ़ गया है। अपने इंटरनेशनल करियर के शुरुआती 11 सालों (2003-2014) में रोनाल्डो ने 118 मैच खेले। इसमें उन्होंने 52 गोल दागे। जबकि 2015 से लेकर अब तक उन्होंने 50 मैच खेले 50 गोल दागे हैं। 2015 से लेकर अभी तक औसतन वे हर मैच में 1 गोल दाग रहे हैं।

2003-2014 तक रोनाल्डो ने 118 मैचों में 52 गोल दागे

साल कितने मैच खेले गोल
2003 2 0
2004 16 7
2005 11 2
2006 14 6
2007 10 5
2008 8 1
2009 7 1
2010 11 3
2011 8 7
2012 13 5
2013 9 10
2014 9 5
कुल मैच खेले- 118

कुल गोल किए- 52

2015 से लेकर अब तक 50 मैच खेले, 50 गोल दागे

साल कितने मैच खेले गोल
2015 5 3
2016 13 13
2017 11 11
2018 7 6
2019 10 14
2020 4 3
कुल मैच खेले- 50 कुल गोल किए- 50

2015 में 30वां बर्थडे मनाने के बाद जिस स्पीड से वे गोल दाग रहे हैं, उस औसत से वे अगले 8 मैचों में ईरान के अली दाई के 109 गोल्स के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

रोनाल्डो ने अपना पहला गोल अपने 8वें मैच में ग्रीस के खिलाफ 2004 में दागा था। वहीं, 50वां गोल 2014 के फीफा वर्ल्ड कप में घाना के खिलाफ किया था। रोनाल्डो ने अपना 100वां गोल इसी साल सितंबर में स्वीडन के खिलाफ नेशंस लीग में दागा था।

सिर्फ 2 खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल मैच 100 से ज्यादा गोल किए हैं। अगर मौजूदा खिलाड़ियों की बात करें, तो रोनाल्डो के आसपास अभी कोई खिलाड़ी नहीं है। भारत के सुनील छेत्री ही 72 इंटरनेशनल गोल्स के साथ मौजूदा खिलाड़ियों में उनसे पीछे हैं। वहीं, अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर लियोनल मेसी 71 गोल्स के साथ 15वें नंबर पर हैं।

रोनाल्डो ने लिथुआनिया और स्वीडन के खिलाफ सबसे ज्यादा 7-7 गोल दागे हैं। वहीं, अर्जेंटीना और ग्रीस समेत 17 देशों के खिलाफ उन्होंने सबसे कम 1 गोल किया है।

टॉप-10 देश जिनके खिलाफ रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा गोल किए

देश गोल्स
लिथुआनिया 7
स्वीडन 7
एंडोरा 6
आर्मेनिया 5
लातविया 5
लक्जैमबर्ग 5
एस्टोनिया 4
फरो आइलैंड 4
हंगरी 4
नीदरलैंड्स 4

रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा गोल UEFA यूरो क्वालिफाइंग मैच में किए हैं। उन्होंने UEFA यूरो क्वालिफाइंग के 35 मैच में 31 गोल किए हैं। जबकि 38 FIFA वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन मैच में 30 गोल दागे हैं।

UEFA यूरो क्वालिफाइंग में रोनाल्डो के सबसे ज्यादा गोल

कॉम्पिटीशन मैच खेले गोल्स
फ्रेंडली 49 18
UEFA यूरो क्वालिफाइंग 35 31
UEFA यूरोपियन चैम्पियनशिप 21 9
UEFA नेशंस लीग 4 5
FIFA वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन 38 30
FIFA वर्ल्ड कप 17 7
FIFA कन्फेडरेशन कप 4 2
टोटल 168 102

रोनाल्डो ने अपने करियर में कुल 9 बार गोल की हैट्रिक लगाईं हैं। उन्होंने अपनी अंतिम हैट्रिक गोल 2019 में लिथुआनिया के खिलाफ UEFA यूरो क्वालिफाइंग मैच में की थी।

रोनाल्डो ने लिथुआनिया के खिलाफ 2 हैट्रिक दागे

हैट्रिक नंबर साल किसके खिलाफ
1 2013 नॉर्दर्न आयरलैंड
2 2013 स्वीडन
3 2015 आर्मेनिया
4 2016 एंडोरा
5 2017 फरो आइलैंड
6 2018 स्पेन
7 2019 स्वीट्जरलैंड
8 2019 लिथुआनिया
9 2019 लिथुआनिया

रोनाल्डो ने अब तक कुल 22 गोल बाएं पैर से किए हैं। वहीं, 55 गोल दाएं पैर से किए हैं। जबकि 25 गोल उन्होंने हेडर से किए हैं। रोनाल्डो ने 10 गोल डायरेक्ट फ्री किक से किए हैं। जबकि 81 गोल ओपन प्ले यानी मैच के दौरान किए। जबकि 11 गोल पेनल्टी में दागे।

रोनाल्डो ने अपने इंटरनेशनल करियर में सबसे ज्यादा गोल मैच के 76 से 85वें मिनट में किए। वहीं, 11 से 20वें मिनट में उनके गोल करने का लय सबसे कम है।

सेकंड हाफ में ज्यादा गोल करते हैं रोनाल्डो

मैच में कब से कब तक गोल दागे
1 से 10 मिनट 10 (3 पेनल्टी)
11 से 20 मिनट 2
21 से 30 मिनट 14 (3 पेनल्टी)
31 से 40 मिनट 9 (2 पेनल्टी)
41 से हाफ टाइम 6
फर्स्ट हाफ टोटल 41
46 से 55 मिनट 8
56 से 65 मिनट 14
66 से 75 मिनट 8 (1 पेनल्टी)
76 से 85 मिनट 19 (2 पेनल्टी)
86 से फुल टाइम 12
सेकंड हाफ टोटल 61


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एंडोरा के खिलाफ बुधवार को खेले गए फ्रेंडली मैच में रोनाल्डो ने अपना 102वां इंटरनेशनल गोल दागा।-फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पहली बार 13वें सीजन में फ्लॉप साबित रही। टीम पहली बार प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी, जबकि टीम की कमान भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। टॉप-6 सबसे महंगे बल्लेबाजों में 5 अपनी टीम के कप्तान भी हैं। इनमें धोनी ऐसे बल्लेबाज हैं, जो परफॉर्मेंस के मामले में फ्रेंचाइजी को सबसे महंगे पड़े।

धोनी ने सीजन में 14 मैच खेले, जिनमें 25 की औसत से सिर्फ 200 रन बनाए हैं। उन्हें अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे युवा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी पीछे छोड़ दिया। ऋतुराज ने सिर्फ 6 मैच में 204 रन बना डाले। चेन्नई ने इस युवा बल्लेबाज को बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा था।

हाई प्राइज वाले प्लेयर्स में वॉर्नर का परफॉर्मेंस पैसा वसूल
सीजन के हाई प्राइज वाले प्लेयर्स में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का परफॉर्मेंस पैसा वसूल रहे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ रिटेन किया था। हालांकि, आंकड़ों को नजरअंदाज करें तो सबसे पैसा वसूल कप्तान रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को 5वीं बार खिताब जिताया।

पडिक्कल ने डेब्यू सीजन में कप्तान कोहली से ज्यादा रन बनाए
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने परफॉर्मेंस से विराट कोहली समेत कई दिग्गजों इंप्रेस किया है। वे टीम के रेगुलर ओपनर रहे। उन्होंने 15 मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा 473 रन बनाए। RCB के कप्तान कोहली 15 मैच में 466 रन ही बना सके।

ऋतुराज CSK के लिए लगातार 3 फिफ्टी लगाने वाले पहले प्लेयर
धोनी की टीम CSK प्ले-ऑफ से बाहर होनी वाली पहली टीम थी। लेकिन टीम के लिए एक चीज सबसे अच्छी रही, वह है ऋतुराज गायकवाड़। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कोरोना से जूझने के बाद उन्होंने टीम में जगह बनाई। शुरुआती 3 मैचों में अच्छा नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आखिर में उन्हें 3 मैच में फिर मौका मिला, जिसमें उन्होंने लगातार 3 फिफ्टी लगाई। वे ऐसा करने वाले CSK के पहले प्लेयर हैं।

ऋतुराज के अलावा CSK के लिए फाफ डु प्लेसिस भी परफॉर्मेंस में पैसा वसूल साबित हुए। टॉप-5 में KKR के लिए शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी का नाम भी है, जिन्होंने अपनी कीमत से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया।

ऑलराउंडर मैक्सवेल का एक रन 10 लाख रुपए का पड़ा
सबसे हैरान करने वाली बात किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए रही। उन्होंने 10.75 करोड़ रुपए खर्च कर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को खरीदा था, लेकिन उन्होंने 13 मैच में सिर्फ 108 रन बनाए और 3 ही विकेट लिए। बेस्ट टी-20 बैट्समैन की पहचान रखने वाले मैक्सवेल सीजन में एक भी छक्का नहीं लगा सके। इस बात ने दिग्गजों को भी चौंकाया है। फ्रेंचाइजी को उनका एक विकेट 3.58 करोड़ और एक रन 9.95 लाख रुपए का पड़ा।

स्टोक्स ने शतक लगाया, लेकिन उनके 2 विकेट 12.50 करोड़ रुपए के रहे
इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने एक सीजन के 12.50 करोड़ रुपए दिए हैं। स्टोक्स ने पिता को कैंसर होने की वजह से टीम को बीच टूर्नामेंट में जॉइन किया था। उन्होंने 8 मैच में सिर्फ 2 ही विकेट लिए। इस लिहाज से टीम को उनका एक विकेट 6.25 करोड़ रुपए का पड़ा। हालांकि, उन्होंने बल्ले से 285 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चैम्पियन मुंबई के खिलाफ शतक लगाकर राजस्थान को जीत भी दिलाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rohit Sharma; IPL 2020 Highest Paid Batsman | Who Is The Most Expensive Batsman In IPL UAE 2020? Virat Kohli MS Dhoni Low Paid Padikkal Ruturaj Gaikwad


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

IPL का 13वां सीजन खत्म हो गया। फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 5वीं बार खिताब जीत लिया है। इस सीजन के कुल 60 मैच में 78 बॉलर्स ने 668 विकेट लिए। 20 गेंदबाज खाता भी नहीं खोल सके। सीजन में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे बॉलर रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में सबसे ज्यादा ज्यादा कीमत 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

हालांकि, टीम को वे काफी महंगे पड़े। कमिंस ने 14 मैच में 12 विकेट लिए। बीच टूर्नामेंट में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें लगातार 4 मैच में कोई विकेट नहीं मिला था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुनील नरेन का नाम है। उन्हें KKR ने रिटेन किया था, जिनकी कीमत 12.50 करोड़ रुपए रही। वे 10 मैच में सिर्फ 5 ही विकेट ले सके। टीम को उनका एक विकेट कमिंस से भी महंगा यानि 2.50 करोड़ रुपए का पड़ा।


मुरुगन, गोपाल और अर्शदीप सबसे किफायती

सीजन में कुछ बॉलर ऐसे भी थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने बेहद कम कीमत पर खरीदा, जो महंगे प्लेयर्स के मुकाबले काफी किफायती रहे। इनमें किंग्स इलेवन पंजाब के मुरुगन अश्विन और अर्शदीप सिंह के अलावा राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल शामिल हैं।

दिल्ली के लिए ट्रंप कार्ड रहे नोर्तजे
एनरिच नोर्तजे को नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बेस प्राइज पर ही टीम में शामिल कर लिया। मैनेजमेंट का यह फैसला सही साबित हुआ और नोर्तजे ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने 16 मैच में 22 विकेट लेकर टीम को फाइनल तक पहुंचाया। नोर्तजे ने IPL इतिहास की पहली और दूसरी सबसे तेज बॉल भी फेंकी, जिसकी रफ्तार 156.22 और 155.21 रही।

युवा टी नटराजन ने दिग्गजों को चौंकाया
यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन को IPL की खोज कहा जा सकता है। लीग में उनका यह दूसरा सीजन रहा। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में 16 मैच खेले, जिनमें 16 विकेट लेकर टीम को प्ले-ऑफ तक पहुंचाया।


ऑलराउंडर स्टोक्स ने 8 मैच में सिर्फ 2 विकेट लिए

ऑलराउंडर्स में फैंस की नजरें सबसे ज्यादा इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल पर थीं। लेकिन यह दोनों ही टीम के लिए सबसे महंगे साबित हुए। पिता को कैंसर होने की वजह से स्टोक्स ने बीच टूर्नामेंट में टीम को जॉइन किया था। उन्होंने 8 मैच में सिर्फ 2 ही विकेट लिए। इस लिहाज से टीम को उनका एक विकेट 6.25 करोड़ रुपए का पड़ा।

13 मैच में एक भी छक्का नहीं लगा सके मैक्सवेल
सबसे हैरान करने वाली बात किंग्स इलेवन पंजाब के लिए रही। उन्होंने 10.75 करोड़ रुपए खर्च कर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को खरीदा था, लेकिन उन्होंने 13 मैच में सिर्फ 108 रन बनाए और 3 ही विकेट लिए। चौंकाने वाली बात है कि वे एक भी छक्का नहीं लगा सके। फ्रेंचाइजी को उनका एक विकेट 3.58 करोड़ और एक रन 9.95 लाख रुपए का पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunil Narine; IPL 2020 Highest Paid Bowler | Who Is The Most Expensive Bowler In IPL UAE 2020? Pat Cummins Glenn Maxwell Ben stokes


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अमेरिका के 21 साल के ट्राएथलीट क्रिस निकिच ने पनामा सिटी बीच आयरनमैन पूरी की। वे आयरनमैन ट्रायथलॉन के 42 साल के इतिहास में रेस पूरी करने वाले डाउन सिंड्रोम से पीड़ित पहले खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिस ने 3.86 किमी की स्वीमिंग, 180 किमी की साइक्लिंग और 42 किमी की मैराथन पूरी करने में 16 घंटे 46 मिनट 9 सेकंड का समय लिया। उन्होंने ऑफिशियल कट ऑफ टाइम से करीब 14 मिनट कम समय लिया। उनका यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। क्रिस ने सुबह 5.52 पर ट्रायथलॉन शुरू की और 16 घंटे बाद खत्म की।
1000 में 1 बच्चा डाउन सिंड्रोम से पीड़ित होता है
क्रिस के पिता निक निकिच ने बताया, ‘क्रिस की आयरनमैन बनने की शुरुआत तीन साल पहले हुई थी। मैं रोजाना उसे 1% मोटिवेट करता। उसकी ट्रेनिंग पुश-अप्स से शुरू हुई थी। अगर क्रिस आयरनमैन बन सकता है तो कुछ भी कर सकता है।’ निकिच साइक्लिंग करते समय दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उनके घुटनों में मामूली चोट आई थी। उन्होंने मैराथन 6 घंटे 18 मिनट में पूरी की।
डाउन सिंड्रोम जेनेटिकल डिसऑर्डर है

डाउन सिंड्रोम जेनेटिकल डिसऑर्डर है। इसमें बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास आम बच्चों जैसा नहीं हो पाता है। ऐसे बच्चों को थायरॉयड और दिल से जुड़ी बीमारी होने की आशंका ज्यादा होती है। डाउन सिंड्रोम हर साल पैदा हुए 1000 बच्चों में से एक में होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका के 21साल के ट्राएथलीट क्रिस निकिच ने पनामा सिटी बीच आयरनमैन पूरी की। वे आयरनमैन ट्रायथलॉन के 42 साल के इतिहास में रेस पूरी करने वाले डाउन सिंड्रोम से पीड़ित पहले खिलाड़ी हैं।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

आईपीएल का 13वां सीजन खत्म हो गया है। विजेता भले ही मुंबई इंडियंस टीम रही हो, पर हरियाणा ने भी झंडे कम नहीं गाड़े। हमारे महज 9 खिलाड़ी अलग-अलग टीमों में थे, पर उम्दा प्रदर्शन के चलते वे चर्चा में रहे। नीलामी में जिन तीन खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा बोली लगी थी, उनसे तुलना करें तो हरियाणा के कम कीमत वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा।

1.29 करोड़ रुपए की दर से विकेट वाले सबसे महंगे रहे कमिंस के मुकाबले जींद के युजवेंद्र चहल ने महज साढ़े 28 लाख की औसत रेट से विकेट चटकाए। फरीदाबाद के राहुल तेवतिया ने जहांं अपने पदर्शन से सभी को चौंकाया तो करनाल के नवदीप सैनी सबसे तेज भारतीय गेंदबाज रहे। दिल्ली की टीम में शामिल मोहित शर्मा मैदान पर नहीं उतरे तो अमित मिश्रा 3 मैच के बाद ही चोटिल होकर बाहर हो गए।

इस बार की सबसे महंगी बोली वाले खिलाडि़यों का प्रदर्शन

1. पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई पेसर। इन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। 14 मैचों में 12 विकेट लिए। इनका 1 विकेट लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए का पड़ा।

2. ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर। इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा। 13 मैचों में 108 रन बनाए। इनका एक रन लगभग पौने दस लाख रुपए का पड़ा।

3. क्रिस मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 करोड़ में खरीदा था। इन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लिए। ऐसे में इनका एक विकेट 90 लाख से अधिक का पड़ा।

यजुवेंद्र: टॉप 4 गेंदबाजों में स्थान

जींद के यजुवेंद्र चहल। आरसीबी के सबसे बड़े विकेट टेकर। प्राइस 6 करोड़। 15 मैच में 21 विकेट झटके। सीजन में विकेट लेने में चौथे व इंडियन गेंदबाजों में दूसरे क्रिकेटर। इनका एक विकेट 28.57 लाख रुपए का पड़ा।

नवदीप सैनी: सबसे तेज फेंकी

करनाल के नवदीप सैनी। आरसीबी में 3 करोड़ में खरीदा था। इन्होंने भारतीय गेंदबाजों में सबसे तेज 149.3 किमी प्रति घंटा की स्पीड वाली गेंद डाली। 13 मैचों में 6 विकेट लिए। 3 पारियों में 27 रन बनाए। 1 विकेट 50 लाख की पड़ी।

तेवतिया: 255 रन व 10 विकेट

फरीदाबाद के राहुल तेवतिया। पंजाब के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के मारकर राजस्थान को जीत दिलाई। 14 मैचों में 10 विकेट लिए। 11 पारियों में 255 रन बनाए। एक रन 1.17 लाख व 1 विकेट 30 लाख की पड़ी।

दीपक हुड्डा: किफायती खिलाड़ी

रोहतक के दीपक हुड्डा पंजाब से अंतिम 7 मैच खेले। 50 लाख रुपए थी कीमत। 5 पारियों में 101 रन बनाए। इनका एक रन केवल 49504 रु. का पड़ा। 4 पारियों में नॉट आउट रहे। बल्लेबाजी औसत सबसे बेहतर 101 रहा।

1 खिलाड़ी उतरा ही नहीं, एक चोटिल

शहजाद अहमद: मेवात में जन्म। आरसीबी से 2 मैच खेले। बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। 2 विकेट झटके। इनका 1 विकेट 20 लाख रुपए का पड़ा।

हर्षल पटेल: जन्म गुजरात में हुआ, पर रणजी हरियाणा से खेलते हैं। दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा था। 5 मैच में 3 विकेट लिए। एक विकेट 6.66 लाख रु. का पड़ा।

अमित मिश्रा: हरियाणा की रणजी टीम के कप्तान रहे मिश्रा को दिल्ली ने 4 करोड़ रु. में खरीदा था।3 मैचों में 3 विकेट लिए। 80% से कम खेले, फीस से पैसे कट सकते हैं।

जयंत यादव: दिल्ली से हैं, हरियाणा से रणजी खेलते हैं। इनका प्राइस 50 लाख रुपए था। मुंबई सेे 3 मैच खेले। एक विकेट लिया।

मोहित शर्मा: हरियाणा के मोहित शर्मा दिल्ली की टीम में थे। एक ही मैच खेले। इनका प्राइस 50 लाख रुपए था और इस एक मैच में भी केवल 1 ही विकेट ले पाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

दिल्ली कैपिटल्स (DC) आज IPL में अपना पहला फाइनल खेलने उतरेगी। उसके सामने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई छठवीं बार फाइनल खेलेगी, जिसमें 4 बार (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब अपने नाम किया। मुंबई अपना खिताब बरकरार रखना चाहेगी।

धवन IPL में लगातार 2 शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की नजर अपने पहले खिताब पर है। टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी शिखर धवन और अय्यर के कंधों पर है। धवन सीजन में 500+ रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। धवन ने चेन्नई और पंजाब के खिलाफ लगातार दो (101, 106) नाबाद शतक लगाए थे। दोनों दिग्गजों को मुंबई की तेज तर्रार गेंदबाजी से सतर्क रहना होगा।

मुंबई की परफेक्ट-11 के सामने दिल्ली की ताकत गेंदबाजी
सीजन में दिल्ली की ताकत गेंदबाजी ही रही है। टीम को चैम्पियन बनाने के लिए गेंदबाजों को मुंबई की परफेक्ट-11 से पार पाना है। मुंबई की प्लेइंग-11 में 7 नंबर तक बल्लेबाजी है, जो किसी भी बॉलिंग लाइन-अप को बिखेर सकती है। इस बैटिंग लाइन-अप में फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हैं। ऑलराउंडर में हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के अलावा कीरोन पोलार्ड हैं।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन में जयंत की एंट्री संभव
मुंबई की टीम में दीपक चाहर की जगह ऑलराउंडर जयंत यादव की एंट्री हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन में 8वें बल्लेबाज की और एक बेहतरीन राइट-आर्म ऑफ स्पिनर की एंट्री होगी। इससे टीम और ज्यादा मजबूत होगी, क्योंकि जयंत दिल्ली के लेफ्ट हैंड बैट्समैन के लिए दिक्कत खड़ी कर देंगे।

रबाडा के सबसे ज्यादा 29 विकेट
इस सीजन के टॉप-3 में मुंबई के 2 और दिल्ली का एक बॉलर है। लिस्ट में दिल्ली के कगिसो रबाडा 29 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। वहीं, लिस्ट में मुंबई के जसप्रीत बुमराह 27 विकेट के साथ दूसरे और ट्रेंट बोल्ट 22 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

टीम की ब्रांड वैल्यू और महंगे खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 809 और दिल्ली कैपिटल्स की 374 करोड़ रुपए है। खिलाड़ियों की बात करें तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या सबसे महंगे प्लेयर हैं। फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए रोहित को 15 करोड़ और हार्दिक को 11 करोड़ रुपए देगी। वहीं, दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
दुबई में मौसम साफ रहेगा। तापमान के 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल सीजन में यहां हुए 15 मैच में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 64% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 25
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 16
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 9
  • इस IPL सीजन में बना सबसे बड़ा स्कोर: 219
  • इस IPL सीजन में बना सबसे छोटा स्कोर: 109

हेड-टू-हेड
IPL में मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ अब तक 27 मैच खेले हैं। इसमें 15 में जीत दर्ज की, जबकि 12 मुकाबले हारे हैं। इस सीजन में दोनों के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए। तीनों मैच में मुंबई ने दिल्ली को शिकस्त दी। पिछला मुकाबला दोनों टीम के बीच क्वालिफायर-2 खेला गया था, जिसमें मुंबई ने 57 रन से जीत दर्ज की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL Final 2020 Update ; MI VS DC LIVE Score News | Mumbai Indians vs Delhi Capital Score from MI VS Capital Indian Premier League (IPL) Final 2020


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पूर्व लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन की पहली महिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने 2003 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे ऐसा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं। 43 साल की अंजू बॉबी जॉर्ज का कहना है कि लॉकडाउन के बाद टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी शुरू हो चुकी है।

उससे पहले खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए ट्रेनिंग कम कॉम्पिटीशन में भेजने की योजना तैयार की जा रही है। ताकि खिलाड़ी लय हासिल कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि खेल मंत्रालय और फेडरेशन स्कूल लेवल पर एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। भविष्य की योजनाओं और ओलिंपिक की तैयारी को लेकर उनसे बातचीत के प्रमुख अंश...
टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों को लेकर क्या योजना है?
लॉकडाउन के बाद सीनियर खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। जूनियर खिलाड़ियों को भी बुलाया जा रहा है। कुछ माह से ट्रेनिंग से दूर रहना खिलाड़ियों के लिए बुरे सपने की तरह था। लेकिन अब सभी खिलाड़ी तैयारी शुरू कर चुके हैं। हमने ओलिंपिक से पहले एथलीटों को एक्सपोजर देने के लिए कॉम्पिटीशन कम ट्रेनिंग की योजना बनाई है।
आपके बाद वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कोई भारतीय मेडल नहीं जीत सका, ऐसा क्यों? क्या प्रतिभा की कमी है?
वर्ल्ड चैंपियनशिप में 240 से ज्यादा देश हिस्सा लेते हैं। वहां कॉम्पिटीशन बहुत कठिन होता है। भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। हमारे एथलीट मेहनत कर रहे हैं। लेकिन वे मेडल से कुछ कदम दूर हैं। उनके आने वाले कुछ साल में पोडियम तक पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय ग्रामीण प्रतिभाओं को खोजने और तराशने की क्या योजना है?
ग्रामीण प्रतिभाओं को खोजने के लिए फेडरेशन से नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता कराई जा रही है। वहीं खेलो इंडिया गेम्स भी हो रहे हैं। साई और फेडरेशन खेलो इंडिया की अलग-अलग आयु वर्ग में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता कराई जा रही है। वहां से प्रतिभाओं को खोज कर विभिन्न एकेडमी में ट्रेनिंग दे रहे हैं।
स्कूल लेवल पर एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे है?
स्कूलों में सिलेबस काफी कठिन है। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए खेल की ओर फोकस करना मुश्किल है। मंत्रालय सिलेबस को आसान बना रही है, ताकि बच्चे खेलों में भी रुचि लें सकें। वहीं, शिक्षा मंत्रालय खेलों को भी पढ़ाई के साथ अनिवार्य करने जा रही है। ताकि स्कूलों में पढ़ाई के साथ खेलों पर भी फोकस किया जा सके।
गर्ल्स एथलीट को प्रेरित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे है?
गर्ल्स एथलीट पुरुषों से बेहतर कर रही है। कोशिश कर रहे हैं कि वे और आगे आएं। इसके लिए कोच-फेडरेशन के लोग पैरेंट्स को प्रेरित कर रहे हैं। वहीं, ग्रास रूट पर खेलों को बढ़ाने के लिए साई डिस्ट्रिक्ट लेवल पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रहा है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या बेहतर कोचिंग की है। इसके लिए लेवल 1 और लेवल-2 के कोर्स शुरू किए हैं।
ऐज फ्रॉड पर क्या कदम उठा रहे हैं?
फेडरेशन नए एथलीटों को स्टेट-नेशनल स्तर पर नंबर दे रहा है। ऐसे में वह उस नंबर को बताकर हर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। एक बार रजिस्टर्ड हो जाने के बाद अगर एथलीट बाद में उम्र के साथ छेड़छाड़ करेंगे, तो वह पकड़े जाएंगे। खेलो इंडिया में भी एथलीट की ऐज वेरिफाई करने के लिए शारीरिक जांच करा रहे हैं। इसका रिकॉर्ड भी रख रहे हैं। ताकि भविष्य में गड़बड़ी का पता चल सके।

पूर्व एथलीटों के अनुभव का फायदा वर्तमान एथलीटों को मिले, इसके लिए क्या किया जा रहा है?
इंटरनेशनल एथलीटों को साई सेंटर्स पर बतौर कोच और एक्सपर्ट नियुक्त कर रहे हैं। वहीं, फेडरेशन भी पूर्व एथलीटों को जूनियर और सीनियर एथलीटों के कैंप में बुला रही है। ताकि उनके अनुभव का लाभ युवा एथलीटों को मिल सके। हमारी कोशिश है कि पूर्व एथलीट किसी न किसी रूप में सपोर्ट करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन की पहली महिला उपाध्यक्ष हैं ।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

वुमन्स टी-20 चैलेंज यानी महिलाओं के IPL में फाइनल हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज और स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स के बीच आज शारजाह में खेला जाएगा। पिछले दो सीजन में खिताब जीतने वाली सुपरनोवाज के पास हैट्रिक लगाने का मौका होगा। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स अपने नाम पहली चैम्पियनशिप करना चाहेगी।

सुपरनोवाज का पलड़ा भारी
सीजन के तीसरे मुकाबले में सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स आमने-सामने हुईं थीं। रोमांचक मुकाबले में हरमनप्रीत की टीम ने मंधाना की टीम को 2 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। सुपरनोवाज की इस जीत के साथ मिताली राज की वेलोसिटी को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

सुपरनोवाज ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसने 2 फाइनल समेत 4 मैच जीते और 2 हारे हैं। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 2 जीते और 3 हारे हैं।

सुपरनोवाज के बल्लेबाज फॉर्म में
सुपरनोवाज की बल्लेबाजी फॉर्म में है। पिछले मुकाबले में उनकी ओपनर चमारी अटापट्‌टू ने शानदार फिफ्टी लगाते हुए 67 रन की पारी खेली थी। प्रिया पुनिया ने अहम 30 रन बनाए थे। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने 31 रन बनाए थे।

राधा-सैल्मन पर बॉलिंग का जिम्मा
सुपरनोवाज के लिए राधा यादव और शकिरा सैल्मन पर गेंदबाजी का जिम्मा रहेगा। राधा और सैल्मन ने पिछले मुकाबले में 2-2 विकेट लिए थे। वहीं, अनुजा पाटिल को भी एक सफलता मिली थी।

ट्रेलब्लेजर्स में मंधाना पर दारोमदार
ट्रेलब्लेजर्स में बल्लेबाजी की कमान कप्तान स्मृति मंधाना के कंधों पर होगी। सुपरनोवाज के खिलाफ पिछले मुकाबले में मंधाना ने 33 रन अहम पारी खेली थी। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 43 रन बनाए थे।

एक्लेस्टोन और झूलन शानदार फॉर्म में
गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और झूलन गोस्वामी पर अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। एक्लेस्टोन ने टूर्नामेंट में 2 मैच में 4 विकेट लिए हैं। वहीं, झूलन ने टूर्नामेंट में खेले 2 मुकाबलों में 3 विकेट लिए हैं। इसके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 और दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लिया है।

मौसम और पिच रिपोर्ट
शारजाह में आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। IPL 2020 से पहले यहां हुए पिछले 13 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 69% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 13
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 9
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 4
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 149
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 131

दोनों खिताब सुपरनोवाज ने जीते
हरमनप्रीत की टीम सुपरनेवाज ने पिछले दोनों सीजन (2018, 2019) अपने नाम किए थे। पिछले सीजन में हरमन खुद टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल थीं। तीन मैचों में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स को 2018 में हुए एकमात्र मैच में सुपरनोवा ने 3 विकेट से हराया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Womens IPL 2020 Final Trailblazers vs Supernovas Head To Head Records; Playing 11, Squad, Pitch Report Details


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

IPL के 13वें सीजन का फाइनल डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कल दुबई में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई के पास अपनी परफेक्ट-11 के साथ रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब जीतने का मौका है। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की नजर अपने पहले खिताब पर है। टीम के ओपनर शिखर धवन ने लगातार 2 शतक लगाए हैं। ऐसा करने वाले वे लीग के पहले बल्लेबाज हैं।

सीजन में दिल्ली की ताकत गेंदबाजी ही रही है। टीम को चैम्पियन बनाने के लिए गेंदबाजों को मुंबई की परफेक्ट-11 से पार पाना है। मुंबई की प्लेइंग-11 में 8 नंबर तक बल्लेबाजी है, जो किसी भी बॉलिंग लाइन-अप को बिखेर सकती है। इस बैटिंग लाइन-अप में फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हैं। ऑलराउंडर में हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के अलावा कीरोन पोलार्ड और नाथन कुल्टर-नाइल हैं।

धवन IPL में लगातार 2 शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर

वहीं, दिल्ली में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधों पर है। धवन सीजन में 500+ रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। धवन ने चेन्नई और पंजाब के खिलाफ लगातार दो (101, 106) नाबाद शतक लगाए थे। दोनों दिग्गजों को मुंबई की तेज तर्रार गेंदबाजी से सतर्क रहना होगा।

रबाडा के सबसे ज्यादा 29 विकेट

इस सीजन के टॉप-3 में मुंबई के 2 और दिल्ली का एक बॉलर है। लिस्ट में दिल्ली के कगिसो रबाडा 29 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। वहीं, लिस्ट में मुंबई के जसप्रीत बुमराह 27 विकेट के साथ दूसरे और ट्रेंट बोल्ट 22 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
दुबई में मौसम साफ रहेगा। तापमान के 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल सीजन में यहां हुए 15 मैच में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 64% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 25
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 16
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 9
  • इस IPL सीजन में बना सबसे बड़ा स्कोर: 219
  • इस IPL सीजन में बना सबसे छोटा स्कोर: 109

टीम की ब्रांड वैल्यू और महंगे खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 809 और दिल्ली कैपिटल्स की 374 करोड़ रुपए है। खिलाड़ियों की बात करें तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या सबसे महंगे प्लेयर हैं। फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए रोहित को 15 करोड़ और हार्दिक को 11 करोड़ रुपए देगी। वहीं, दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL 2020 Final; Mumbai Indians (MI) Vs Delhi Capitals (DC) Head To Head Record; Here's Latest Update


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

IPL के 13वें सीजन का दूसरा क्वालिफायर आज अबु धाबी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता 10 नवंबर को मुंबई इंडियंस के साथ दुबई में खिताबी मुकाबला खेलेगी। इस मैच को जीतकर दिल्ली के पास अपना पहला फाइनल खेलने का मौका होगा। वहीं, आंकड़ों की बात करें, तो हैदराबाद मजबूत नजर आ रही है।

लीग राउंड में दोनों बार हैदराबाद ने हराया
लीग राउंड में दिल्ली और हैदराबाद के बीच हुए दोनों मुकाबले में वॉर्नर की टीम भारी पड़ी थी। सीजन के 11वें मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया था। वहीं, सीजन के 47वें मैच में दिल्ली को हैदराबाद के हाथों 88 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी।

क्वालिफायर में दिल्ली को मुंबई ने हराया था
दिल्ली को सीजन के पहले क्वालिफायर में मुंबई के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 201 रन का टारगेट दिया था। जवाब में दिल्ली 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी थी।

एलिमिनेटर में हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराया था
शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया था। इसी के साथ बेंगलुरु का पहली बार खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 132 रन का टारगेट दिया था। जवाब में हैदराबाद ने 2 बॉल शेष रहते 4 विकेट पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

हैदराबाद के 4 और दिल्ली के 3 बॉलर्स के नाम 10+ विकेट
गेंदबाजी के मामले में हैदराबाद की टीम दिल्ली पर भारी है। हैदराबाद के 4 गेंदबाजों ने सीजन में 10 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, दिल्ली के 3 गेंदबाजों के नाम सीजन में 10+ विकेट हैं।
सीजन में हैदराबाद के राशिद खान ने 19, टी नटराजन ने 16, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर ने 13-13 विकेट लिए हैं। वहीं, सीजन में दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने 25, एनरिच नोर्तजे ने 20 और रविचंद्रन अश्विन ने 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

हैदराबाद के 3 और दिल्ली के 2 बॉलर्स के नाम 100+ डॉट बॉल
डॉट बॉल की बात करें, तो हैदराबाद के राशिद ने 15 मैच में 164, टी नटराजन ने 15 मैच में 130 और संदीप ने 12 मैच में 112 डॉट बॉल फेंकी हैं। दूसरी ओर, दिल्ली के लिए नोर्तजे ने 14 मैच में 144 और रबाडा ने 15 मैच में 138 डॉट बॉल फेंकी हैं

दोनों टीमों में 3-3 बल्लेबाजों के 300+ रन
दोनों टीमों में एक-एक बल्लेबाज ने 500+, 400+ और 300+ रन बनाए हैं। हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर ने 546, मनीष पांडे ने 404 और जॉनी बेयरस्टो ने 345 रन बनाए हैं। वहीं, दिल्ली के लिए शिखर धवन ने 525, श्रेयस अय्यर ने 433 और मार्कस स्टोइनिस ने 314 रन बनाए हैं।

हैदराबाद के 7 और दिल्ली के 5 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई
हैदराबाद के लिए सीजन में 7 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई हैं। वॉर्नर ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 4, पांडे और बेयरस्टो ने 3-3, विलियम्सन और साहा 2-2, प्रियम गर्ग और विजय शंकर ने एक फिफ्टी लगाई है। वहीं, दिल्ली के लिए धवन और स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 3-3, अय्यर और पृथ्वी शॉ ने 2-2 और अजिंक्य रहाणे ने एक फिफ्टी लगाई है।

शिखर के नाम सीजन में 2 शतक
दिल्ली के ओपनर शिखर धवन सीजन में 2 शतक लगा चुके हैं। शिखर IPL में सबसे ज्यादा 40 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय भी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली भी लीग में 39 फिफ्टी लगा चुके हैं। सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (48) के नाम है।

लीग राउंड में दिल्ली दूसरे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर
लीग राउंड में दिल्ली ने 8 मैच जीते और 7 हारे थे। वह 16 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। वहीं, हैदराबाद ने लीग राउंड में 7 मैच जीते और इतने ही हारे थे। वॉर्नर की टीम 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर थी।

पिच और मौसम रिपोर्ट
अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी
हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी कप्तान डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता
हैदराबाद ने अब तक तीन बार फाइनल (2009, 2016, 2018) खेला है। जिसमें उसे 2 बार (2009, 2016) जीत मिली और एक बार (2018) हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

IPL में हैदराबाद का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा
लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 54.06% है। हैदराबाद ने अब तक कुल 123 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 66 मैच जीते और 57 हारे हैं। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 44.47% है। दिल्ली ने अब तक कुल 192 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 83 जीते और 106 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL 2020, Delhi Capitals Vs Sunrisers Hyderabad Qualifier 2 Head To Head Records; Playing 11, Squad, Pitch Report Details


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर एक सीजन में सबसे ज्यादा 11वीं बार टॉस जीतने वाले तीसरे कैप्टन बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली। इसी के साथ वॉर्नर IPL के इत्तेफाक को सच करने से दो जीत दूर हैं।

दरअसल, टॉस जीतने के बाद वॉर्नर की टीम ने विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराकर बाहर कर दिया। वे अब खिताब से सिर्फ दो जीत दूर हैं।

टॉस के साथ रोहित-धोनी ने टीम को खिताब भी जिताए
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने 2017 और चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन धोनी ने 2018 में 11-11 बार टॉस जीता था। उस दौरान दोनों ने अपनी टीम को चैम्पियन भी बनाया था। अब यदि वॉर्नर भी सनराइजर्स को खिताब जिताते हैं, तो वे इस इत्तेफाक को सच कर दिखाएंगे।

सनराइजर्स के साथ दूसरा इत्तेफाक
सनराइजर्स के साथ लीग में दूसरा इत्तेफाक यह भी है कि टीम ने IPL में अब तक 5 में से दूसरा एलिमिनेटर जीता है। पिछली बार टीम ने 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली के मैदान पर शिकस्त दी थी। टीम ने तब RCB को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। अब टीम RCB को ही हराकर लीग में अपना दूसरा एलिमिनेटर में जीता है। कप्तान वॉर्नर के पास खिताब जीतकर इस इत्तेफाक को भी सच करने का मौका है।

हैदराबाद खिताब से दो जीत दूर
सनराइजर्स ने तीन बार (2018, 2016, 2009) फाइनल खेला है। इस दौरान टीम दो बार (2016, 2009) चैम्पियन भी रही है। टीम अब अपने तीसरे खिताब से सिर्फ दो जीत दूर है। सनराइजर्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 नवंबर को क्वालिफायर-2 खेलना है। खिताब के लिए यह मैच जीतकर टीम को फाइनल में 10 नवंबर को मुंबई इंडियंस को भी हराना होगा।

पिछले सीजन में टीम एलिमिनेटर में बाहर हुई थी
सनराइजर्स पिछले सीजन में एलिमिनेटर राउंड तक पहुंची थी। यहां उसे दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट से हराया था। हैदराबाद के पास दिल्ली से उस हार का बदला लेने का मौका है। ग्राफिक्स के जरिए समझिए हैदराबाद का IPL में 2019 तक का सफर....



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL most toss winner captain record sunrisers hyderabad David Warner Rohit Sharma MS dhoni


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

IPL के 13वें सीजन का एलिमिनेटर आज अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स से क्वालिफायर-2 खेलना होगा। दिल्ली को मुंबई इंडियंस ने पहले क्वालिफायर में 57 रन से हराया था।

प्ले-ऑफ में हैदराबाद ने अब तक 7 मैच खेले हैं। जिनमें उसे 3 में जीत और 4 में हार मिली। वहीं, बेंगलुरु ने कुल 5 मुकाबले खेले, जिनमें 3 जीते और 2 हारे हैं।

सीजन में दोनों में 1-1 की बराबरी
सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए, एक मैच हैदराबाद और एक बेंगलुरु ने जीता। दुबई में खेले गए सीजन के तीसरे मैच में बेंगलुरु ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था। इसके बाद शारजाह में सीजन के 52वें मैच में हैदराबाद ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया था।

पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद तीसरे और बेंगलुरु चौथे स्थान पर
लीग राउंड में दोनों ही टीमों ने 14 में से 7 मैच जीते और 7 हारे। 14 पॉइंट्स के साथ बेहतर नेट रनरेट के आधार पर हैदराबाद दूसरे और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर रही। वॉर्नर की टीम ने अपने आखिरी तीनों मैच जीते हैं। वहीं, बेंगलुरु को पिछले 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

वॉर्नर के नाम सीजन में 500+ रन
वॉर्नर ने इस सीजन में अब तक 44.08 की औसत से 529 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 फिफ्टी भी लगाई हैं। वे 6 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। वॉर्नर के अलावा टीम में मनीष पांडे (380), जॉनी बेयरस्टो (345) और ऋद्धिमान साहा (214) पर बैटिंग की जिम्मेदारी होगी।

राशिद-नटराजन टॉप विकेट टेकर
हैदराबाद में गेंदबाजी का दारोमदार राशिद खान और टी नटराजन पर रहेगा। राशिद ने सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट लिए हैं। नटराजन के नाम 14 विकेट हैं। वहीं, संदीप शर्मा 13 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं।

पडिक्कल-कोहली बेंगलुरु के टॉप स्कोरर
बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सीजन में सबसे ज्यादा 472 रन बनाए हैं। इसके बाद कप्तान विराट कोहली का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक 460 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स 398 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीजन के टॉप-5 बॉलर्स में चहल एकमात्र स्पिनर्स
सीजन में पर्पल कैप के दावेदारों में टॉप-5 में बेंगलुरु के युजवेंद्र चहल एकमात्र स्पिनर हैं। बाकी सभी तेज गेंदबाज हैं। चहल ने सीजन में अब तक अपनी टीम के लिए 20 विकेट लिए हैं। चहल के बाद क्रिस मॉरिस 11 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी
हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 12.50 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में मनीष पांडे का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, बेंगलुरु में कप्तान विराट कोहली 17 करोड़ और एबी डिविलियर्स 11 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 44
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 19
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 25
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 137
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 128

हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता, बेंगलुरु को अब भी इंतजार
हैदराबाद ने 3 बार (2009, 2016 और 2018) फाइनल में जगह बनाई और 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया। वहीं, बेंगलुरु ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। हर बार बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा। 2016 में तो फाइनल में बेंगलुरु को हैदराबाद ने ही हराया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL 2020, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore Eliminator Head To Head Records; Playing 11, Squad, Pitch Report Details


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget