
शुक्रवार, 6 नवंबर को टैरो कार्ड्स के मुताबिक मेष राशि के लोगों को नुकसान हो सकता है। कर्क राशि के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 6 नवंबर का दिन...
मेष - QUEEN OF PENTACLES
आज आपको वक्त के साथ आगे बढ़ना सीखना होगा। भूतकाल में मिली लोगों द्वारा नाराजगी नए संबंध बनाने के लिए डर पैदा कर रही है। आपके आज के व्यक्तित्व और भूतकाल के व्यक्तित्व में काफी फर्क है, जिसे आपको ढूंढकर खुद की नजरों मे अपने बारे में नई प्रतिमा बनाने की आवश्यकता है। पैसों का हुआ नुकसान परिवार वालों से ना छिपाए।
करियर: काम की जगह अपनी क्षमता को ना साबित कर पाना खुद के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
लव: पार्टनर की आर्थिक परिस्थिति रिलेशनशिप में तनाव ला सकती है।
हेल्थ: कंधों का दर्द सता सकता है।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 5
वृषभ - KING OF PENTACLES
जीवन में भौतिक सुख पाने के लिए आप अपनी क्षमता से अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। जिसका प्रभाव आपकी और आपके पिताजी की आर्थिक स्थिति पर हो सकता है। छोटे कामों में मिल रही प्रगति आपको शिथिल बनाएगी। अपनी वास्तविकता पर ध्यान देकर काम करें।
करियर: उच्च पद के अधिकारी अपने अधिकारों का इस्तेमाल करके वर्चस्व बनाए रखेंगे।
लव: विवाह संबंधित निर्णय पिताजी की सलाह से लें।
हेल्थ: सिर और पैरों का दर्द सता सकता है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
मिथुन - TEN OF SWORDS
बड़े अपयश या सदमे से बाहर निकलना आपके लिए मुश्किल होगा, लेकिन करीबी लोगों का साथ और मार्गदर्शन इस दुखों को दूर करने के लिए मददगार होगा। लोगों द्वारा मिली आर्थिक और भावनात्मक मदद को भले ही आप अभी नहीं लौटा पाएंगे, लेकिन कभी ना कभी आपको भी एहसान चुकाने का मौका प्राप्त होगा। इसलिए मिल रही मदद को बोझ ना समझे।
करियर: काम की जगह अनचाही परिस्थिति से आपको जल्दी छुटकारा मिलेगा।
लव: अगर रिलेशनशिप में आपका भावनात्मक शोषण हो रहा है तो उस रिलेशनशिप को तोड़ना ही आपके लिए बेहतर होगा।
हेल्थ: रात में रीढ़ की हड्डी की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 8
कर्क - PAGE OF SWORDS
जीवन में स्थिरता लाने का विचार पक्का होने के बावजूद भी किस बात पर गौर करें, यह तय करना आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है। दिन भर में आपको चंचलता और स्थिरता दोनों का भी अनुभव होगा। यदि किसी समस्या के बारे में मार्ग ना मिल रहा हो तो उस समस्या के बारे में दूसरों की सलाह आप के लिए मददगार हो सकती है।
करियर: दिन की शुरुआत में ही अधिकतर काम को निपटाना योग्य होगा।
लव: विवाह संबंधित निर्णय लेते वक्त काफी कंफ्यूजन बढ़ सकता है।
हेल्थ: एसिडिटी और गैस की तकलीफ सताएगी।
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर : 4
सिंह - SEVEN OF SWORDS
परिवार के सदस्य या अपनी भागीदार से छिपकर किया गया व्यवहार सामने आ सकता है। काम के वक्त लोगों के करीब जाना और काम खत्म होने के बाद उनसे संबंध ना रखना, आपके लिए समस्या खड़ी कर रहा है। आपके इस व्यवहार की वजह से अपने लोग भी आपके विरुद्ध हो सकते हैं।
करियर: विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
लव: अनैतिक संबंध के बारे में परिवार को पता चल सकता है।
हेल्थ: कमर का दर्द तकलीफ देगा।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर: 2
कन्या - EIGHT OF SWORDS
आपकी और आपके आसपास के लोगों के विचार प्रणाली में अंतर होने की वजह से विवाद उत्पन्न करने वाली परिस्थिति बन रही है। हर परिस्थिति के दो पहलू होते हैं और हर कोई अपने नजरिए से परिस्थिति को देखता है, इसलिए किसी को भी सही या गलत साबित करने की आपकी कोशिश ना कामयाब रहेगी।
करियर: काम में बदलाव लाने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर रिस्क लेना होगा।
लव: परिवार का साथ न मिलने की वजह से रिलेशनशिप और परिवार के बीच आप फंस सकते हैं।
हेल्थ: आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर: 3
तुला - THE CHARIOT
काम संबंधित यात्रा की संभावना यात्रा करते समय सेहत का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण दस्तावेज खो जाने की वजह से काम में देरी हो सकती है, लेकिन इसकी वजह से अधिक नुकसान नहीं होगा। भावनात्मक रूप से संतुलन ना बना पाना। आपके लिए तकलीफ दायक होगा।
करियर: सहयोगियों में बढ़ता विवाद काम की गति को कम कर सकता है।
लव: योग्य जीवन साथी ना मिल पाना आपकी संयम की परीक्षा लेगा।
हेल्थ: एनीमिया की वजह से तकलीफ होगी।
लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 6
वृश्चिक - NINE OF CUPS
जल्दबाजी में किया काम वक्त पर तो खत्म होगा, लेकिन काम की गुणवत्ता कम होने की वजह से काम फिर से करना पड़ सकता है। आलस्स और लापरवाही की वजह से लोगों में आपके बारे में नाराजगी बढ़ेगी। परिस्थिति से दूर भागना आपके स्वभाव का पहलू बन रहा है। इस बात को ध्यान रखकर खुद में बदलाव लाने की कोशिश करें।
करियर: काम को बेहतर तरीके से समझने के लिए अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लें।
लव: लव लाइफ से जुड़ी परेशानियों को दूर करने की कोशिश ना करना आपके लिए नुकसानदायक होगा।
हेल्थ: बढ़ते वजन की वजह से बीपी शुगर संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 8
धनु - TWO OF SWORDS
संयम की कमी और मन में बसा डर, दोनों आपके लिए नुकसानदायक होगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव ना देख पाना आप की चिंता बढ़ा रहा है। परिस्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए मेहनत और स्मार्ट वर्क दोनों की आपको आवश्यकता होगी। वास्तविकता और अपने लक्ष्य दोनों में संतुलन बनाकर निर्णय लें।
करियर: नौकरी करने वालों को जिम्मेदारी बढ़ने की वजह से काम पर ध्यान देना मुश्किल होगा।
लव: व्यक्ति के बारे में सही तरीके से जानकारी ना मिलना विवाह से जुड़े निर्णय को बदल सकता है।
हेल्थ: वायरल इंफेक्शन की वजह से सेहत खराब रह सकती है।
लकी कलर: ग्रे
लकी नंबर: 3
मकर - THREE OF WANDS
मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना। आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है। सोच विचार से ज्यादा कर्म करने पर ध्यान देना होगा। दूसरों के नकारात्मक विचारों का परिणाम खुद पर ना होने दें। युवाओं को नौकरी मिलने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन आप की अपेक्षा अनुसार नौकरी मिलेगी। सरकारी कामों में देर होगी।
करियर: विदेश में नौकरी के अवसर मित्र द्वारा प्राप्त हो सकते हैं।
लव: काम की वजह से बनी दूरियां पार्टनर्स के बीच गलतफहमियां बढ़ा सकती है।
हेल्थ: मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 3
कुंभ - FOUR OF WANDS
आपका काम और काम से जुड़ी योजना के बारे में अधिक लोगों से चर्चा ना करें। आज आपकी एनर्जी सेंस्टेविटी बढ़ने की वजह से किसी की नकारात्मक ऊर्जा को आप तुरंत आकर्षित कर सकते हैं। जो आपके लिए तकलीफ दायक होगी।
करियर: टेक्निकल काम से जुड़े लोग काम से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।
लव: पार्टनर्स के बीच ठीक से बात ना हो पाना रिलेशनशिप को तोड़ सकता है।
हेल्थ: सेहत के बारे में योग्य मार्गदर्शन ना मिल पाने की वजह से तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर: पर्पल
लकी नंबर: 4
मीन - JUDGEMENT
आज आपको प्रार्थना की शक्ति का एहसास होगा। आपके आसपास की परिस्थिति जटिल होना और किसी का भी साथ ना मिलना आपको मानसिक रूप से तोड़ सकता है। किसी भी परिस्थिति में कुछ ना कुछ सकारात्मक होता ही है यह ध्यान रखें। दिन के अंत तक समाधान जरूर प्राप्त होगा।
करियर: काम की जगह हुई लापरवाही और आर्थिक नुकसान का दोष आप पर आ सकता है।
लव: विभक्त हो रहे पार्टनर्स आपसी झगड़ों की वजह से परिवार के लिए तकलीफदायक हो सकते हैं।
हेल्थ: शरीर में हो रही बड़ी तकलीफ दूर करने के लिए योग्य डॉक्टर द्वारा मार्गदर्शन मिलेगा।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर: 2
ये भी पढ़ें...
कन्फ्यूजन ना केवल आपको कमजोर करता है, बल्कि हार का कारण बन सकता है
लाइफ मैनेजमेंट की पहली सीख, कोई बात कहने से पहले ये समझना जरूरी है कि सुनने वाला कौन है
जब कोई आपकी तारीफ करे तो यह जरूर देखें कि उसमें सच्चाई कितनी है और कितना झूठ है
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment