अमेरिकी बाजारों के मिले-जुले रुख और एशियाई बाजार में रही तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को बढ़त के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 189.44 अंकों की तेजी के साथ35,604 अंकों पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63 पॉइंट की तेजी के साथ10,493.05 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई-30 में अधिकांश कंपनियों के शेयरों में बढ़त बनी हुई है।
बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए थे बाजार
बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई 1.43 यानी 498 अंक की बढ़त के साथ 35414 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 1.24 फीसदी यानी 127.95 अंक की बढ़त के साथ 10430 अंक पर बंद हुआ। इंट्रा डे के दौरान बीएसई 35467 अंक तक ऊपर गया जबकि निफ्टी कारोबार के दौरान 10447 अंक तक ऊपर गया।
एशियाई बाजारों में तेजी का माहौल
बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रूख के साथ बंद हुए डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 77.91 अंकों की गिरावट के साथ 25,734.97 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 15.57 पॉइंट की तेजी के साथ बंद हुआ। नेस्डेक कंपोजिट इंडेक्स भी 95.86 अंकों की तेजी के साथ 10,154.63 पर बंद हुआ। यूरोप के सभी प्रमुख बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। 2 जुलाई को एशिया के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुले हैं। जापान का निक्केई 144.50 अंकों की तेजी के साथ 22.266.23 पर, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सैंग 368.31 पॉइंट की तेजी के साथ 24,795.50 पॉइंट पर है।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख के पार
देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,05,220 हो गई है। इसमें से 3,59,896 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,848 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,08,03,599 पर पहुंच गई है। इसमें से 59,39,017 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनियाभर में अब तक 5,18,968 लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27.79 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि 1.30 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

10.03 AM: बीएसई 302.26 अंकों की तेजी के साथ 35,716.71 पर, निफ्टी 87.85 पॉइंट की तेजी के साथ 10,517.90 पर कारोबार कर रहे हैं।

9.31 AM: बीएसई 272.43 अंकों की तेजी के साथ 35686.88 पर और निफ्टी 75.75 पॉइंट की तेजी के साथ 10,505.80 पॉइंट पर कारोबार कर रहे हैं।

9.28 : निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर।

9.26: बीएसई-30 में अधिकांश कंपनियों के शेयरों में तेजी।

9.15 AM:बीएसई 189.55 अंकों की तेजी के साथ 35,604 और निफ्टी 63 पॉइंट की तेजी के साथ 10,493.05 पर खुले।

अमेरिकी बाजार में रहा मिला-जुला रूख

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment