Latest Post

खेल विभाग की वीडिंग आउट प्रोसेस में कोरोना का प्रभाव देखने को मिला है। इस साल खेल अकादमियों से 293 (32.99%) खिलाड़ी बाहर किए गए हैं। जबकि 595 (67%) रिटेन हुए हैं। पिछले साल 176 खिलाड़ी बाहर (वीडआउट) हुए थे यानी 22 प्रतिशत।

खेल विभाग ने उन्हीं खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जो राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत रहे हैं। कारण, कोरोना वायरस का बढ़ता प्रभाव। कोरोना के बाद खेल विभाग खिलाड़ियों की सीमित संख्या चाहता है, इसीलिए इस साल अकादमियों में नए प्रवेश के लिए ट्रायल भी नही हो रहे हैं।

बॉडी कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स से 75 खिलाड़ी बाहर
इस बार बॉडी कॉम्बैट, बॉडी कॉन्टैक्ट और वॉटर स्पोर्ट्स में सबसे ज्यादा छंटनी हुई है। सबसे ज्यादा रेसलिंग (33) में, जो 11% है। बॉडी कॉम्बैट-कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स (जूडो, कुश्ती, कराते, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो) में 75 खिलाड़ी बाहर किए गए हैं यानी 26.13%। जबकि वॉटर स्पोर्ट्स (स्विमिंग, कयाकिंग-केनोइंग, रोइंग और सेलिंग) से 76 खिलाड़ियों को बाहर किया है, जो 26.48% है। इन खेलों में संक्रमण का खतरा ज्यादा है।

किस खेल के कितने खिलाड़ी
आर्चरी 17, एथलेटिक्स 14, बैडमिंटन 4, बॉक्सिंग 18, क्रिकेट 3, घुड़सवारी 19, फेंसिंग 5, जूडो 4, कराते 14, ताइक्वांडो 16, रेसलिंग 33, हॉकी पुरुष 20, महिला हॉकी 17, स्विमिंग 26, शूटिंग 33, कयाकिंग-केनोइंग 21, रोइंग 16, सेलिंग 13 खिलाड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉटर स्पोर्ट्स यानी स्विमिंग, कयाकिंग-केनोइंग, रोइंग और सेलिंग से 76 खिलाड़ियों को बाहर किया है, जो 26.48% है। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कोरोना काम में बढ़ती पेट्रोल-कीमतों के बीच जनता को महीने की पहली तारिख को झटका लगा है। 1 जुलाई को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 1 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया। इसके साथ इसकी कीमत 594 रुपए पर पहुंच गई है अगर अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में 4.5 रुपए, मुंबई में 3.50 रुपए और चेन्नई में 4 रुपए महंगा हो गया है।

मेट्रो शहरों में इण्डेन के 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत

शहर पुराने रेट नए रेट
दिल्ली 593 594
कोलकाता 616 620.5
मुंबई 590.5 594
चेन्नई 606.5 610.5


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पिछले तीन महीने से लॉकडाउन के कारण सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स पर ताला लगा है। इसके चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री को करीब 4500 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। यह जानकारी मल्टीप्लेक्स चैन आइनॉक्स के अधिकारियों ने दी।

Mark your calendars!

We are getting ready to bring you Rohit Shetty’s Sooryavanshi on Diwali and Kabir Khan’s 83 on Christmas THIS YEAR!! pic.twitter.com/bzPh8w4aqS

— INOX Leisure Ltd. (@INOXMovies) June 30, 2020

दरअसल, मंगलवार को दो बड़ी फिल्मों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' और कबीर खान निर्देशित रणवीर सिंह स्टारर '83' की रिलीज डेट का ऐलान हुआ। दोनों फिल्में क्रमशः दिवाली और क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आएंगी। दैनिक भास्कर ने इसे लेकर कार्निवल, पीवीआर और आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स चैन से रिएक्शन मांगा था।

रिलीज डेट के ऐलान का आइडिया धर्मा और रिलायंस का

कार्निवल और पीवीआर के अधिकारियों ने बताया कि दोनों फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस करने के पीछे का आइडिया धर्मा प्रोडक्शन और रिलायंस एंटरटेनमेंट का था। उन्होंने कहा, "धर्मा और रिलायंस क्रमशः इन दोनों फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर हैं। दोनों ने दो दिन पहले मल्टीप्लेक्स के मालिकों को इस आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए कहा था।" रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिवाशीष सरकार ने भी इस बात की पुष्टि की है।

आइनॉक्स ने समझाया घाटे का गणित

आइनॉक्स मूवीज के अधिकारियों ने पिछले तीन महीनों से सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स बंद होने के कारण हुए घाटे का आंकड़ा बताया। मल्टीप्लेक्स चैन के प्रमोटर सिद्धार्थ जैन के कहा- सभी सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स वालों को टिकट्स से हर महीने करीब 1000 करोड़ रुपए की आय होती है। 500 करोड़ फूड और बेवरेज से आ जाते हैं। इस तरह पूरी इंडस्ट्री को देखा जाए तो इन तीन महीनों में लगभग 4500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। लेकिन उम्मीद करते हैं कि आगे ऐसा न हो।

दरअसल, अनलॉक फेज 2 की घोषणा हुई है। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अगस्त में सिनेमाघर खुलने शुरू हो जाएंगे। दिवाली और क्रिसमस तक सभी सिनेमा हॉल्स फुल स्ट्रेंथ के साथ खुलने लगेंगे।

अगर अगस्त में सिनेमाघर खुलते हैं तो हिंदी की बजाय हॉलीवुड की बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेंट' और डिज्नी वालों की 'मुलान' शामिल हैं। मुलान की रिलीज डेट 12 अगस्त है, यह ऐलान हो चुका है। यह बड़े बजट की फिल्म है। इन दो बड़ी फिल्मों से उन्हें बहुत बड़ा पिकअप मिलेगा।

सभी मूवीज ओटीटी पर नहीं गई हैं

वे आगे कहते हैं- अभी भी सभीमूवीज ओटीटी पर नहीं गई हैं। उनके प्रोड्यूसर्स अगस्त-सितंबर से रिलीज शुरू करते हैं तो अक्टूबर नवंबर से सिनेमाघरों के लिए फिल्मों की आमद अच्छी रहेगी। थोड़ा बहुत पैटर्न फिजी और ऑस्ट्रेलिया वाला भी रहेगा। वहां जैसे 'गोलमाल अगेन' और 'सिम्बा' फिर से रिलीज हुई हैं, ठीक उसी तरह यहां 'बागी 3' फिर से रिलीज हो सकती है। क्योंकि उसने सिनेमाघरों में पूरा समय नहीं ले सकी थी।

'अंग्रेजी मीडियम' फिर से रिलीज नहीं हो पाएगी, क्योंकि वह हॉटस्टार पर चली गई थी। जाने को 'बागी 3' भी हॉटस्टार पर आ चुकी है, लेकिन सिनेमाघरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बीच रिलीज के 8 हफ्तों का जो गैप होता है, वह उसने पूरा किया था। जबकि अंग्रेजी मीडियम का गैप पूरा नहीं हुआ था। क्योंकि वह सिनेमाघर में रिलीज होने के महज 2 हफ्तों में ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई थी। मगर 'बागी 3' ने ऐसा नहीं किया था।

अगस्त से दिसंबर के बीच सिनेमाघरों के लिए कई फिल्में और हैं। उनमें यशराज के बैनर की अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा स्टारर 'संदीप पिंकी फरार' है। राजकुमार राव और नुसरत भरुचा स्टारर 'छलांग' ओटीटी पर नहीं गई है। मनोज बाजपेयी की 'सूरज पर मंगल भारी' भी तमाम अफवाहों के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नहीं गई है।

जॉन अब्राहम स्टारर 'मुंबई सागा' की बस 5-10 दिनों की शूटिंग बाकी है। उसका पोस्ट प्रोडक्शन भी बहुत हद तक संजय गुप्ता कर चुके हैं । ऐसे में वह भी सिनेमाघरों की रिलीज के लिए तैयार है। रणबीर कपूर की 'शेरशाह' और परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' भी सिनेमाघरों के लिए उपलब्ध हो सकती हैं।

सलमान खान की 'राधे' भी अभी कहीं जाने को बाकी है। 'लाल सिंह चड्ढा' जनवरी रिपब्लिक डे पर पुश होती नजर आ रही है। ऐसे में इस साल अगस्त के बाद से सिनेमाघरों में रौनक लौट सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को 'सूर्यवंशी' और '83' की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया, जो पहले क्रमशः 24 मार्च और 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थीं। लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो पाया।


from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

आषाढ़ महीने के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि को वासुदेव द्वादशी पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन खासतौर में भगवान श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने के बहुत लाभ हैं। पूर्व में हुए ज्ञात-अज्ञात पापों का नाश हो जाता है। उपवास का शाब्दिक अर्थ है उप यानी समीप और वास का अर्थ है पास में रहना। यानी भोजन और सभी सुखों का त्याग कर के भगवान को अपने करीब महसूस करना ही उपवास है।

ऐसे करें पूजन
वासुदेव द्वादशी के दिन प्रात: जल्द स्नान करके श्वेत वस्त्र धारण कर भगवान श्रीकृष्ण का सोलह प्रकार के पदार्थों से पूजन करें। इस दिन भगवान को हाथ का पंखा और फल-फूल विशेष रूप से चढ़ाने चाहिए। पंचामृत भोग लगाना श्रेष्ठकर है। इस दिन भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम जपने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

मां देवकी ने रखा था व्रत
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां देवकी ने भगवान कृष्ण के लिए यह व्रत रखा था। इस दिन कृष्णजी की पूजा करने के लिए एक तांबे के कलश में शुद्ध जल भरकर उसे वस्त्र से चारों तरफ से लपेट दें। इसके बाद कृष्णजी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा करें। जरूरतमंदों को जरूरी चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करने से संकट कट जाते हैं। यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए भी किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On July 2, Vasudev Dwadashi, ends this fasting - knowingly and unknowingly sins


from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बुधवार, 1 जुलाई यानी आज आषाढ़ महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी है। इसे देवशयनी एकादशी पर्व कहा जाता है। काशी के धर्म ग्रंथों के जानकार पं. गणेश मिश्र ने बताया कि इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने तक योग निद्रा में रहते हैं। इस एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा के बाद शयनकरवाने की परंपरा है। इस एकादशी पर श्रद्धा अनुसार व्रत और उपवास रखा जाता है। भगवान विष्णु का अभिषेक किया जाता है और दान दिया जाता है। इसके बाद कार्तिक महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि यानी 25 नवंबर को विशेष पूजा पाठ के साथ भगवान को जगाया जाएगा। इस दिन को देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। भगवान विष्णु के जागने के बाद इस दिन से मांगलिक कामों की शुरुआत हो जाएगी।

वामन पुराण के अनुसार 4 महीनेपाताल में रहते हैं भगवान विष्णु

  • वामन पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु ने वामन अवतार में राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी थी। भगवान ने पहले पग में पूरी पृथ्वी, आकाश और सभी दिशाओं को ढक लिया। अगले पग में स्वर्ग लोक ले लिया। तीसरा पग बलि ने अपने आप को समर्पित करते हुए सिर पर रखने को कहा। इस तरह दान से प्रसन्न होकर भगवान ने बलि को पाताल लोक का राजा बना दिया और वर मांगने को कहा।
  • बलि ने वर मांगते हुए कहा कि भगवान आप मेरे महल में निवास करें। तब भगवान ने बलि की भक्ति देखते हुए चार महीने तक उसके महल में रहने का वरदान दिया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से देवप्रबोधिनी एकादशी तक पाताल में बलि के महल में निवास करते हैं।


देवशयनी एकादशी की पूजा विधि

  1. इस विधि से करें देवशयनी एकादशी का व्रत
  2. सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें और फिर नहाएं।
  3. पूजा के स्थान पर भगवान विष्णु की सोने, चांदी, तांबे या पीतल की मूर्ति स्थापित करें।
  4. फिर भगवान की पूजा करें। भगवान विष्णु को पीला कपड़ा चढ़ाएं।
  5. व्रत की कथा सुनें उसके बाद आरती करें। फिर प्रसाद बांटकर ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दक्षिणा दें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Devshayani Ekadashi Vrat 2020/Time Muhurat Today | Ashadha Shukla Paksha Devshayani Ekadashi Importance, Fasting, and All You Need to Know


from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जुलाई में ग्रहों की विशेष स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार इस महीने 12 में से 6 राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा। जुलाई में मेष, वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। इनके अलावा मिथुन, कर्क, मकर और मीन राशि वाले लोगों को पूरे महीने संभलकर रहना होगा। इनके अलावा सिंह और धनु राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार 12 राशियों का फल


मेष - इस महीने आपकी जॉब और बिजनेस में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर यात्रा हो सकती है, लेकिन आपको सावधानी रखनी होगी। कामकाज में मेहनत के साथ इनकम भी बढ़ सकती है। लव लाइफ के समय अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से आपको बचना होगा। इस महीने टैक्स, कर्जा या किरायदारी संबंधी मामलों में उलझने बढ़ने की संभावना है। सेहत के नजरिये से ये महीना आपके लिए ठीक है, लेकिन आपको दांत संबंधी समस्या हो सकती है।

वृष - महीने की शुरूआत में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस महीने प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। बड़ा पद या कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी हो सकते हैं। दूर स्थानों की यात्रा होने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और शांति से किसी बात पर निर्णय ले पाएंगे। संतान पक्ष से भी फायदा होगा। परिवार से भी पूरा सहयोग मिलेगा। इस महीने अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। जोखिम भरे फैसले लेने से भी आपको बचना होगा। वाहन और मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें।

मिथुन - इस महीने आपको संभलकर रहना होगा। अधिकारी या किसी बड़े व्यक्ति से विवाद हो सकता है। जॉब या बिजनेस में साथ काम करने वाले के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इनकम तो होगी, लेकिन खर्चा भी बढ़ जाएगा। दौड़-भाग और तनाव वाला समय रहेगा। हालांकि नए लोगों से मदद मिल सकती है। जिससे आपको कुछ रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस महीने कुछ भी नया करने से बचना होगा। इस महीने आपको परिवार से सहयोग नहीं मिल पाएगा। सेहत संबंधी मामलों में सावधान रहना होगा।

कर्क - इस महीने ग्रहों की स्थिति आपके लिए ठीक नहीं है। कामकाज में सावधानी रखनी होगी। जॉब और बिजनेस के बड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। विवाद होने की संभावना है। लेन-देन, निवेश और बचत को लेकर योजनाएं तो बनेंगी, लेकिन पूरी नहीं हो पाने से तनाव बढ़ेगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। इस महीने इनकम तो होगी, लेकिन पैसा खर्च भी हो जाएगा। परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। दोस्तों से मदद मिल सकती है और उनके साथ समय भी बीतेगा।

सिंह - इस महीने जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नया काम शुरू हो सकता है। आपकी पुरानी योजनाओं पर काम हो सकता है। आपके बातचीत के तरीके से कुछ लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। ऑफिस में अच्छी इमेज बन सकती है। इनके अलावा आपको निवेश के मामलों में संभलकर रहना होगा। गलत जगह पैसा लग सकता है। खर्चा भी बढ़ सकता है। कामकाज और मेहनत बढ़ेगी। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। दौड़-भाग और तनाव रहने से ये महीना आपके लिए मिले-जुले असर वाला रहेगा।

कन्या - जॉब और बिजनेस के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। इन दिनों में आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी। रुकावटें दूर हो सकती है। जितनी मेहनत करेंगे उसका फायदा भी मिलेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इन दिनों में आप उन्नति भी करेंगे। कामकाज में नई तकनीक के उपयोग से आप तरक्की कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। विपरित लिंग वाले लोगों से आपको मदद मिल सकती है। कई मामलों में आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है।

तुला - जुलाई में आपको कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। जॉब, बिजनेस और अन्य मामलों में आपके लिए फैसले सही साबित हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे आपको फायदा भी मिलेगा। लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। जिससे फायदा भी होगा। लोग आपको कामकाज से खुश रहेंगे। आप खुद के साथ दूसरों को भी फायदा पहुंचाएंगे। राजनैतिक लोगों से मदद मिल सकती है। इस महीने आप सोच-समझकर फैसले लेंगे और आगे बढ़ेंगे। सेहत के मामलों में सावधान रहें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक - आर्थिक स्थिति के नजरिये से ये महीना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इन दिनों में आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फायदे के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। जॉब में बड़ी जिम्मेदारी और बिजनेस में बड़े सौदे मिल सकते हैं। हालांकि कामकाज की जगह पर बदलाव होने के भी योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। परिवार या खुद के लिए महत्वपूर्ण खरीदारी हो सकती है। लव लाइफ को लेकर सावधान रहना होगा। तनाव बढ़ सकता है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

धनु - आपकी राशि के लिए समय मिला-जुला रहेगा। इस महीने जॉब और बिजनेस में तरक्की तो मिल सकती है लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी और पद मिलने की संभावना है। लेकिन यात्राएं और परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। चिंता बढ़ेंगी। परिवार और जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है। विवाद हो सकता है। आपकी कही कोई बात दूसरों को परेशान कर सकती है। बोला गया झूठ भी पकड़ा जा सकता है। गुप्त बातें उजागर होने के योग बन रहे हैं। चोट और दुर्घटना की आशंका है।

मकर - पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपके लिए समय ठीक नहीं है। घर परिवार का कोई मामला ज्यादा ही उलझ सकता है। इससे तनाव बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। आपके अपने ही लोग कुछ मामलों में आपको गलत समझेंगे। दिखावे के कारण आपको लोन भी लेना पड़ सकता है। आपका झुठ पकड़ा जा सकता है। जिससे आपकी इमेज खराब हो सकती है। साथ के कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है।

कुंभ - जुलाई में भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजनाएं बन सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट केस और अन्य विवादों में आपको विजय मिल सकती है। नई नौकरी या नए बिजनेस की योजनाएं बनेंगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में महत्वपूर्ण फैसले होने के योग बन रहे हैं। आप अपनी सूझ-बूझ से मुश्किलों से निपट लेंगे। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान संबंधी मामलों में परेशानियां कम होंगी। संतान की सेहत अच्छी रहेगी। इस महीने आपको चोट लग सकती है। आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी।

मीन - इस महीने आपको संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। खुद पर और परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कामकाज की चिंता से परेशान हो सकते हैं। जिम्मेदारियों में भी उलझ सकते हैं। इस महीने कामकाज में आपके फैसले गलत हो सकते हैं। मेहनत और दौड़भाग बढ़ सकती है। इस महीने कोई आप पर झूठा आरोप भी लगा सकता है। दुश्मनों के कारण आपकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। साथ और आसपास के लोग आपकी बातों का गलत मतलब भी निकाल सकते हैं। इस महीने आप अपने कामकाज से असंतुष्ट भी रह सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rashifal July Month 2020 | July 2020 Ka Masik Rashifal (Monthly Horoscope) for EVERY Zodiac Sign (Aries / Mesh, Taurus / Vrishab, Gemini / Mithun, Cancer / Karka)


from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद अश्वेत के साथ भेदभाव का मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार फुटबॉल मैच के दौरान कमेंटेटर भी खिलाड़ी के साथ रंग के आधार पर भेदभाव करते हैं। प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (पीएफए) ने डैनिश फर्म रन रिपीट के साथ मिलकर रिसर्च कराया है।

इसमें स्पेनिश लीग ला लिगा, इंग्लिश लीग प्रीमियर लीग, इटैलियन लीग सीरी ए और फ्रेंच लीग लीग-1 के 2019-20 सीजन के 80 मैचों का एनालिसिस किया गया है। इसमें पाया गया है कि कमेंटेटर लाइटर स्किन वाले खिलाड़ी के इंटेलिजेंस, वर्क एथिक्स के बारे में ज्यादा बात करते हैं। वहीं डार्क स्किन वाले खिलाड़ियों की क्षमता, ताकत और पावर के बारे में बात की जाती है। लाइटर स्किन वाले खिलाड़ियों की स्किल, लीडरशिप और नॉलेज के लिए लगातार तारीफ जबकि डार्क स्किन वाले खिलाड़ियों की आलोचना से फुटबॉल देख रहे दर्शकों की सोच पर असर पड़ता है।

2074 बयान की समीक्षा की गई
रिसर्च 634 खिलाड़ियों पर हुआ। इसमें कमेंटेटर के 2,074 बयान की समीक्षा की गई। खिलाड़ियों को स्किन के आधार 1 से 20 तक का स्कोर दिया गया और फिर लाइटर स्किन वाले खिलाड़ी या डार्क स्किन वाले खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया। खिलाड़ियों को फुटबॉल मैनेजर 2020 वीडियो गेम के डेटाबेस का उपयोग करके स्किन टोन के अनुसार कोड किया गया। रिसर्च में पाया गया है कि डार्क स्किन वाले खिलाड़ियों की ताकत पर कमेंट की संभावना 6.59 गुना ज्यादा रहती है। उनकी स्पीड पर 3.38 गुना ज्यादा बार कमेंट किया जाता है। इंटेलिजेंस और वर्क एथिक्स पर 60% से अधिक तारीफ लाइटर स्किन टोन वाले खिलाड़ियों की होती है।

इंग्लिश फुटबॉल में मैनेजर की संख्या बढ़ाई जाएगी
प्रीमियर लीग, ईएफएल और पीएफए इंग्लैंड में ब्लैक, एशियन और माइनॉरिटी लोगों के मैनेजर की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। अभी 91 क्लब में सिर्फ 6 ऐसे मैनेजर हैं। अगले सीजन में 6 कोच को ईएफएल क्लब के साथ 23 महीने के लिए रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आर्सनल क्लब ने ब्लैक लाइव्स मैटर का समर्थन किया।


from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget