कोरोना काम में बढ़ती पेट्रोल-कीमतों के बीच जनता को महीने की पहली तारिख को झटका लगा है। 1 जुलाई को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया। इसके साथ इसकी कीमत 594 रुपए पर पहुंच गई है अगर अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में 4.5 रुपए, मुंबई में 3.50 रुपए और चेन्नई में 4 रुपए महंगा हो गया है।
मेट्रो शहरों में इण्डेन के 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत
शहर | पुराने रेट | नए रेट |
दिल्ली | 593 | 594 |
कोलकाता | 616 | 620.5 |
मुंबई | 590.5 | 594 |
चेन्नई | 606.5 | 610.5 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment