किसानों का भारत बंद आज; दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम और रोनाल्डो से भिड़ेंगे मेसी

नमस्कार!
आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। देशभर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चक्काजाम किया जाएगा। हालांकि, किसान नेताओं ने कहा है कि बंद शांतिपूर्ण रहेगा। और हमारे मंच पर किसी राजनेता को जगह नहीं मिलेगी। बहरहाल, शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है

  • BSE का मार्केट कैप 181.16 लाख करोड़ रुपए रहा। करीब 64% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 3,167 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 2,036 कंपनियों के शेयर बढ़े और 936 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • क्रिकेट में IND vs AUS तीसरा टी-20 आज। सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 1:40 बजे से सोनी सिक्स पर होगा।
  • यूरोपियन UEFA चैम्पियंस लीग में मेसी की कप्तानी वाली बार्सिलोना का मैच क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम युवेंटस से रात 1.30 बजे से होगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल मोड पर इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2020 को संबोधित करेंगे।

देश-विदेश
किसान आंदोलन में दिखे विरोध के कई तरीके

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन 12 दिन से जारी है। हर किसी का विरोध करने का तरीका अलग है। सोमवार को यूपी के नोएडा में किसानों ने भैंस के आगे बीन बजाई। वहीं, दिल्ली बॉर्डर पर एक टॉवर पर PM मोदी का पुतला टांगा गया ताकि सरकार किसानों का प्रदर्शन देख सके।

बीते 18 दिनों में 15 बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत
सरकारी तेल कंपनियों ने बीते 18 दिनों में यानी 20 नवंबर से 7 दिसंबर तक 15 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाईं। 15 बार हुई इस बढ़ोतरी से डीजल 3.41 रु. और पेट्रोल करीब 2.55 रु. तक महंगा हुआ। दिसंबर में अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम में 6 बार बढ़ोतरी हुई।

मेसी और रोनाल्डो आज आमने-सामने होंगे
फुटबॉल जगत के दो दिग्गज लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरोपियन UEFA चैम्पियंस लीग में आमने-सामने होंगे। मेसी की कप्तानी वाली बार्सिलोना का मैच क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम युवेंटस से मंगलवार रात 1.30 बजे होगा। यह मुकाबला स्पेन के बार्सिलोना शहर के कैंप नाउ स्टेडियम में होगा।

98 साल के दिलीप कुमार की सेहत ठीक नहीं
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की तबियत ठीक नहीं है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में सायरा बानो ने कहा, "साहब ठीक हैं। बस जरा वीकनेस है। अल्लाह का शुक्र है। अभी तो वे घर पर ही हैं। कई साल से उनकी देखरेख कर रहे डॉक्‍टरों की टीम ही उनका इलाज कर रही है।"

PoK की दो बहनों को भारतीय सेना ने घर पहुंचाया
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से सीमा पार कर गलती से कश्मीर में दाखिल होने वाली दो सगी बहनों को भारतीय सेना ने सोमवार को वापस भेजा। लड़कियों की पहचान 17 साल की लायबा जबैर और 13 साल की सना जबैर के तौर पर हुई थी। दोनों को LOC पर रविवार को हिरासत में लिया गया था।

एक्सप्लेनर
कौन भारत बंद के साथ, कौन उसके खिलाफ?

पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान पिछले 13 दिन से दिल्ली की सीमा पर डटे हैं। आंदोलनकारी किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। इस बंद को कई राजनीतिक पार्टियों और ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन दिया है। आखिर ये बंद क्यों बुलाया गया है? बंद कब से कब तक के लिए बुलाया गया है? आइए जानते हैं...

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
नौकरी छोड़ी, फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू की; आज टर्नओवर 30 लाख रु.

यह कहानी है उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली दिव्या की। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। 2008 में एक मल्टीनेशनल पब्लिशिंग हाउस में नौकरी की। 2014 में उत्तराखंड लौट आईं। मां के साथ मिलकर फार्मिंग करने लगीं। आज सालाना टर्नओवर 25 से 30 लाख रुपए का है।

पढ़ें पूरी खबर...

सुर्खियों में और क्या है...

  • फाइजर के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी कोवीशील्ड के इमरजेंसी यूज की अनुमति मांगी। सीरम इंस्टीट्यूट देश की पहली स्वदेशी कंपनी बन गई, जो कोरोना वैक्सीन को मार्केट में लॉन्च करने को तैयार है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं पिछले दिनों कई वैज्ञानिकों से मिला। कोरोना वैक्सीन के लिए देश को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हमें अभी भी बेफिक्र नहीं होना है। मास्क और दो गज की दूरी का ध्यान रखिए।
  • इंडियन नेवी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट MiG-29K 26 नवंबर को क्रैश हुआ था। इसके लापता पायलट का शव सोमवार को अरब सागर में मिला। इंडियन नेवी बीते 11 दिनों से अरब सागर में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
  • ISRO प्रमुख डॉ. के.सिवन ने सोमवार को कहा कि अब मानव मिशन की लॉन्चिंग में करीब एक साल की देरी होगी। गगनयान मिशन की लॉन्चिंग अब अगले साल के अंत तक या उसके एक साल बाद होने की उम्मीद है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Todays News| Bharat band| Farmers Protest| Terrorist| MiG-29K| Indian Navy| Todays Top News| Breaking News


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget