चंद्र-मंगल के शुभ योग से कुछ लोगों को हो सकता है धन लाभ, 5 राशियों के लिए दिन शुभ




22 दिसंबर, मंगलवार को चंद्रमा मीन राशि में मंगल के साथ महालक्ष्मी योग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि और रवियोग भी बन रहा है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक सितारों का शुभ संयोग बनने पर मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। जॉब और बिजनेस के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। वहीं आज व्यतिपात नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। इसके कारण मेष, वृष, कर्क, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इसलिए इन राशियों के लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा।

यह भी पढ़ें - Senior Citizens Savings Scheme – SCSS (वरिष्ठ नागरिक बचत योजना) क्या हैं, योग्यता, शर्तें, ब्याज दर, लाभ पूरी जानकारी हिंदी में


मेष - पॉजिटिव- इस समय परिस्थितियां लाभदायक है सिर्फ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती हैं। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून रहेगा।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखें कि जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत होने की आशंका है। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों के प्रयोग का उचित चयन करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका काम करने का जनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल करवाएगा। कमीशन और इंश्योरेंस संबंधी बिजनेस वाले लोग ज्यादा सफल रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों का किसी ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- आपके सकारात्मक विचार तथा सुव्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

यह भी पढ़ें - Caller Name Announcer Pro App (एप्लीकेशन) अब आपका Smartphone खुद नाम लेकर बताएगा कि किसका कॉल या मैसेज रहा हैं, Caller Name Announcer Pro App (एप्लीकेशन) क्या हैं और इसे कैसे Use करें हिंदी में


वृष - पॉजिटिव- अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर अपने महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित रखें। आप अपनी क्षमता द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह संबंधी रिश्ते की बात भी चल सकती हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी कुछ निर्णय लेने में दिक्कत होगी। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से आप सफल हो जाएंगे। किसी के साथ छोटी सी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती है। इसलिए दूसरों की बातों में ना आकर सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। कारखाने व मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिल सकता है। इस समय आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाकर रखने में आपको विशेष प्रयास करना जरूरी है। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाकर रखने के लिए योगा मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

यह भी पढ़ें - FreeJobAlert ( फ्री जॉब अलर्ट ) 2021 वेबसाईट पर SSC, Bank, Railway, Sarkari Naukari, 10th Pass Govt Job, Online Form, Admit Card, Result, Answer Key, Sarkari Exam


मिथुन - पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। अपने निकट संबंधियों के साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा। आप तनाव मुक्त होकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- आज भूमि संबंधी किसी भी कार्य को सावधानीपूर्वक करें। जरा सी गलती नुकसान की वजह बन सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से हटकर मौज मस्ती में लगेगा। संतान की किसी जिद की वजह से परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यवस्था संबंधी कोई खास फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। लेकिन ये ध्यान रखें कि मेहनत द्वारा ही भाग्य का निर्माण होगा। इस समय कोई रुकी हुई पेमेंट आदि प्राप्त करने का उत्तम समय है। विदेश संबंधी व्यवसाय जल्दी ही गति पकड़ेंगे।
लव- जीवन साथी से अधिक उम्मीदें रखना आपसी संबंध में दूरियां ला सकता है। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- काम के दबाव की वजह से पैरों में सूजन व दर्द जैसी समस्या रहेगी। नींद ना आने जैसी समस्या भी परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

यह भी पढ़ें – EPFO ने Pensioners के लिए Online जीवित प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate / Jeevan Pramanpatra) जमा करने की तिथि फरवरी 2021 तक बढाई


कर्क - पॉजिटिव- आज आप अपनी बुद्धिबल व चतुराई से किसी समस्या का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। तथा आपकी योग्यता व काबिलियत की समाज में सराहना होगी। निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों के साथ किसी मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में कोई भी दखलंदाजी ना करें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। महिला वर्ग अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मुद्दे को लेकर भी वाद-विवाद संभव है।
व्यवसाय- दिन की शुरुआत में कुछ कारोबारी दिक्कतें तथा परेशानियां आएंगी। परंतु आप इनका हल विवेकपूर्ण तरीके से निकाल ही लेंगे। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए समय संतोषजनक रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियों का निवारण होगा। और संबंध पहले की तरह मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या व आदतों में सकारात्मक बदलाव आपको स्वस्थ व निरोगी रखेगा। योगा करना अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 8

यह भी पढ़ें - परिषदीय विद्यालयों के छात्र अब बेसिक शिक्षा की किताबें Online भी पढ़ सकेंगे


सिंह - पॉजिटिव- आज आप आराम करने तथा हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। ग्रह गोचर आर्थिक दृष्टि से पूर्णतः आपके पक्ष में है। आपके आय मार्ग भी प्रशस्त होंगे। नजदीकी दोस्तो-रिश्तेदारों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- संयुक्त परिवार में अलगाव जैसी बातों पर विचार-विमर्श होगा। कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इस समय धैर्य बनाकर रखना उचित है। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय मुनाफा दायक स्थितियां बनी हुई है। इसलिए इधर-उधर की बातों में ना उलझकर अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह बेहतरीन साबित होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अचानक की कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।
लव- व्यक्तिगत समस्याओं का असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। धैर्य और संयम बनाकर रखें। प्रेम संबंध मर्यादित व सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य- परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

यह भी पढ़ें - Punjab National Bank- PNB (पंजाब नेशनल बैंक) का PNB ONE App (एप्लीकेशन) क्या हैं हिंदी में (What is PNB One App), PNB ONE App (एप्लीकेशन) को Free में कैसे Download करें और कैसे Use (इस्तेमाल) करे


कन्या - पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतम समय सामाजिक तथा बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा। अचानक से कोई महत्वपूर्ण काम बनने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है।
नेगेटिव- कभी-कभी आप के गुस्से व गलत शब्दों के प्रयोग का नकारात्मक असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। इसलिए अपनी बोलचाल में उचित शब्दों का चयन करें। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से समय धन दायक है। अपने काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखना आपको महत्वपूर्ण अनुबंध प्रदान करेगा। नजदीकी मित्रों के सहयोग से आप अपने अधिकतर काम पूरे करने में सक्षम रहेंगे। पहली इनकम मिलने से युवा वर्ग का और अधिक आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लव- पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ गलत खानपान की वजह से गैस और एसिडिटी जैसी कुछ समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

यह भी पढ़ें - इस ट्रिक की सहायता से आप WhatsApp (व्हाट्सएप्प) Messenger पर वर्षों पुराने भेजे गए मैसेजों को भी बहुत आसानी से सभी के लिए Delete (Delete For Everyone) कर सकते हैं


तुला - पॉजिटिव- आज दिन कुछ मिला-जुला प्रभाव देने वाला है। दोपहर बाद समय पूर्णतः अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। जरूरत पड़ने पर आपको अपने शुभचिंतकों से उचित मदद मिलेगी।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रहेंगी। परंतु जल्दबाजी व भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। इसकी वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। वाहन या महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़े खर्चे की समस्या भी आ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी रहेगी। परंतु सहकर्मियों का उचित सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। इस समय कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें, कोई इंक्वायरी आदि हो सकती हैं।
लव- दिन भर की व्यस्तता के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना सारी थकान को भुला देगा। परंतु पति-पत्नी में कोई नोकझोंक भी संभव है।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम और योगा इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

यह भी पढ़ें - Sarkari Result ( सरकारी रिजल्ट ) 2021 वेबसाईट पर सरकारी नौकरी, ऑनलाइन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्टडी मैटेरिअल, सिलेबस, Answer Key मिलेगा


वृश्चिक - पॉजिटिव- कुछ समय से आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल हो जाएगा तथा आत्म चिंतन द्वारा अपनी जीवनशैली में सुधार लाने के लिए चेष्टा करेंगे। घर के निर्माण संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो उसको दोबारा शुरू करने का उचित समय है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय में गलती हो सकती है। आपके कुछ सपने अधूरे रहने की वजह से मन उदास भी रहेगा। ध्यान रखें कि जिस व्यक्ति पर आप ज्यादा भरोसा करते हैं वही आपके साथ विश्वासघात भी कर सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आप किसी नए कार्य की रूपरेखा तैयार करने में सक्षम रहेंगे। तथा मनोनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। सिर्फ अपने कार्यों से संबंधी गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखें। इस समय आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग रहेगा।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। जिसका असर घर-परिवार पर भी पड़ सकता है। व्यर्थ की मौजमस्ती से दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्त्रियों को जोड़ों में दर्द या स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

यह भी पढ़ें – बच्चों के फाउंडेशन रीडिंग स्तर का आकलन करने हेतु सम्बंधित असेसमेंट टूल्स को दीक्षा पोर्टल पर Upload करने के सम्बन्ध में आदेश


धनु - पॉजिटिव- कुछ समय से अस्त-व्यस्त हुई चीजें आज से पुनः व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। व्यस्तता के बावजूद अपने परिवार व संबंधियों के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। इसे आप अपने आपको तनाव मुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवाओं को भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें कोई विरोधी जलन की भावना से आपकी बदनामी या झूठा आरोप लगाने जैसी हरकत कर सकता है। समस्या को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा ना ही करें तो अच्छा है।
व्यवसाय- इस समय ग्रह गोचर तथा भाग्य व्यावसायिक दृष्टि से पूर्णता आपके पक्ष में है। मीडिया अथवा फोन द्वारा आपको महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी। पति-पत्नी के आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- हार्मोन संबंधी कोई परेशानी उठ सकती है। अपनी जांच करवाएं तथा उचित इलाज अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 7

यह भी पढ़ें - परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक कोर्स पूरा कराने के लिए अब घर घर जाकर पढ़ाएंगे


मकर - पॉजिटिव- आप किसी भी निर्णय को लेने में दिल की अपेक्षा अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुनें। आपका कर्म और पुरुषार्थ आपके हर काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। घर की गतिविधियों में भी आपका सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। क्योंकि संबंधों में कुछ दूरियां आने जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। इस समय बच्चों की कोई नकारात्मक गतिविधि चिंता का कारण बन सकती है। कुछ समय उनके साथ भी अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय- आज अपना अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों में लगाएं। कुछ सकारात्मक संपर्क स्थापित होंगे। परंतु इस समय भविष्य संबंधी किसी भी योजना को स्थगित रखें, क्योंकि अभी समय उपयुक्त नहीं है। कुछ योजनाओं के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी दोनों का घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखना पारिवारिक तथा आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस समय अत्यधिक सर्दी से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

यह भी पढ़ें - State Bank Of India – SBI (भारतीय स्टेट बैंक) ATM Card / Debit Card का PIN (Password) कैसे बनाये (Generate करें) हिंदी में, How to Generate State Bank Of India – SBI ATM Card / Debit Card PIN by SMS, ATM, Customer Care, Netbanking (Online SBI)


कुंभ - पॉजिटिव- आज कोई भी काम जल्दबाजी में ना करके पहले उसके हर पहलू पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। क्योंकि समय को अनुकूल बनाने के लिए कुछ मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके आत्मविश्वास तथा कार्य क्षमता में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद और सलाह आपके लिए वरदान है। अचानक ही किसी खर्च के आने से आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। चचेरे भाइयों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें।
व्यवसाय- जल्दी व ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में किसी प्रकार के अनैतिक कार्य में रुचि ना लें। व्यवसाय में जो विस्तार संबंधी योजनाएं बना रहे हैं, उस पर धैर्य तथा गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। ऑफिस में सहयोगियों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। परंतु अपने टोका टाकी वाले स्वभाव को थोड़ा बदलने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से आज राहत मिलेगी। परंतु अभी भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना पहली प्राथमिकता रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं कि Facebook Messenger App (फेसबुक मैसेंजर एप्लीकेशन) में एक Secret Inbox भी होता हैं


मीन - पॉजिटिव- अपना कुछ समय बागवानी तथा प्रकृति के समीप रहकर भी व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी। अपनी प्रतिभाओं को और अधिक निखारने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- घर में किसी बात को लेकर माहौल कुछ बिगड़ सकता है। परंतु आपका सहयोग व्यवस्था को संभाल लेगा। अपने स्वभाव में सहजता व लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए और अधिक प्रयास करें।
व्यवसाय- आवश्यक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। इस समय ग्रह स्थितियां ज्यादा पक्ष में नहीं है। इसलिए धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। उचित समय आने पर समस्याएं स्वतः ही हल हो जाएंगी। इस समय महत्वपूर्ण कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें।
लव- घर में भी उचित समय व्यतीत करने से पारिवारिक लोगों को खुशी मिलेगी। तथा उचित सामंजस्य भी बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान हावी हो सकती हैं। इस समय वर्तमान नकारात्मक वातावरण से बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- बसन्ती, भाग्यशाली अंक- 5

यह भी पढ़ें - शिक्षक संकुल के मध्य प्रत्येक गतिविधि हेतु अलग अलग नोडल शिक्षक नामित किये जाने एवं कार्य आवंटन के लिए दिशा निर्देश एवं आदेश





Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget