इजरायल सरकार ने पर्यटन को बढ़ाने के लिए पहली बार दो हजार साल पुराने हेरोड महल को पर्यटकों के लिए खोलने की घोषणा कर दी है। यह महल इजरायल में 4 ईसा पूर्व की सबसे खूबसूरत संरचना है। सरकार ने यहां मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया है।
इजरायल के पुरातत्व विभाग के मुताबिक, यह महल जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट पर बेथलहम के पास स्थित है। अब इसके आसपास नेचर पार्क डेवलप किया जाएगा।
क्रूरता के लिए पहचाने जाने वाले राजा हेरोड ने इसे बनवाया था
इतिहासकार बताते हैं कि क्रूरता के लिए पहचाने जाने वाले राजा हेरोड ने इसे बनवाया था। उन्होंने इसका नाम अपने नाम पर ही रखा था। राजा हेरोड की मृत्यु के बाद उनके शव को इसी महल में दफनाया गया था। इजरायल सरकार ने इसे संरक्षित कर रखा था। अभी तक यहां लोगों के आने पर सख्त मनाही थी।
पहाड़ी पर बना है महल; यहां पानी के बड़े कुंड भी बने हैं

यहां 300 सीटों वाला ओपन थियेटर तैयार किया जा रहा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.