साल का आखिरी विवाह मुहूर्त आज, अगला 18 जनवरी को फिर 22 अप्रैल से शुरू होंगी शादियां

इस साल शादियों के लिए करीब 49 मुहूर्त थे। लेकिन कोरोना के चलते 26 दिन ही विवाह हो पाए। 2020 का आखिरी विवाह मुहूर्त 11 दिसंबर को है। इसके बाद 16 से धनुर्मास शुरू हो जाएगा। जिससे 15 जनवरी तक विवाह और अन्य मांगलिक काम नहीं हो पाएंगे। इसके बाद 2021 में शादी का पहला मुहूर्त 18 जनवरी को रहेगा। फिर सीधे 3 महीने बाद 22 अप्रैल से शादियां शुरू होंगी।

देवउठनी एकादशी के बाद 7 मुहूर्त में 11 दिसंबर आखिरी
देवउठनी एकादशी के बाद 11 दिसंबर तक कुल 7 ही दिन शादी के मुहूर्त हैं। इसमें आखिरी मुहूर्त 11 यानी आज है। इससे पहले 2020 में जनवरी से मार्च तक होली से पहले 19 दिन ही मुहूर्त थे। फिर 15 मार्च से मल मास शुरू हो गया, इसके बाद कोरोना के चलते लॉक डाउन में अप्रैल से जून तक 23 मुहूर्त निकल गए। फिर चातुर्मास के दौरान जुलाई से 24 नवंबर तक शादियां नहीं हो पाई।

2021 में सिर्फ 51 मुहूर्त
2021 में शादियों के लिए सिर्फ 51 दिन रहेंगे। 18 जनवरी को पहला मुहूर्त रहेगा। इसके बाद बृहस्पति और शुक्र ग्रह के कारण साल के शुरुआती महीनों में विवाह नहीं हो पाएंगे। मकर संक्रांति के बाद 19 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु तारा अस्त रहेगा। फिर 16 फरवरी से ही शुक्र तारा 17 अप्रैल तक अस्त रहेगा। इस कारण शादी का दूसरा मुहूर्त 22 अप्रैल को है। इसके बाद देवशयन से पहले यानी 15 जुलाई तक 37 दिन विवाह के मुहूर्त है। वहीं, 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी से 13 दिसंबर तक शादियों के लिए 13 दिन रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The last marriage of the year is auspicious today, next on January 18, weddings will start from April 22


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget