धनतेरस पर राशि अनुसार कर सकते हैं खरीदारी, इस तिथि पर भगवान धनवंतरि और यमराज की पूजा करें

इस साल 12 नवंबर से पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू हो रहा है। 12 तारीख को धनतेरस है। इस बार पंचांग भेद की वजह से 13 तारीख को भी त्रयोदशी तिथि रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार धनतेरस भगवान धनवंतरि और यमराज की विशेष पूजा करने की परंपरा है। इस तिथि पर अपनी राशि के अनुसार खरीदारी भी की जा सकती है।

प्राचीन समय में देवताओं और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। इस मंथन में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धनवंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। धनवंतरि आयुर्वेद के देवता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनकी पूजा की जाती है। धनतेरस पर यमराज की पूजा करने से अनजाना भय दूर होता है। इस दिन खरीदारी करने का भी महत्व है। अगर धनतेरस पर राशि अनुसार शुभ चीजें खरीदते हैं तो ज्योतिषीय ग्रहों से भी शुभ फल मिल सकते हैं। जानिए मेष से मीन तक, धनतेरस पर कौन-कौन सी चीजें खासतौर पर खरीदी जा सकती हैं...

मेष- इस राशि के लोगों के लिए सोना, चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र आदि चीजें खरीदना शुभ होगा।

वृषभ- सोना, चांदी, पीतल, कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन आदि खरीद सकते हैं। केशर, चंदन की भी खरीद सकते हैं।

मिथुन- जमीन, मकान, प्लॉट आदि के सौदे के लिए ये तिथि लाभदायक रहेगी। इस दिन मूंगा, सोना, चांदी आदि चीजें घर ला सकते हैं।

कर्क- सोना, चांदी, वाहन, आभूषण खरीद सकते हैं। इस दिन पुरानी चीजें खरीदने से बचना चाहिए।

सिंह- वाहन, बिजली उपकरण, सोना, चांदी, तांबा, पीतल, बर्तन, लकडी के सामान खरीद सकते हैं।

कन्या- इन लोगों को चांदी की खरीदारी करने से बचने चाहिए। जमीन, घर आदि का सौदा इस तिथि पर कर सकते हैं।

तुला- इस समय आपको संतोष बनाए रखना है। निवेश से बचें। कोई आवश्यक खरीदारी करना हो तो परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से करें।

वृश्चिक- सोना, चांदी, बर्तन, पीतल, वस्त्र, लोहा और उससे बनी चीजें खरीद सकते है।

धनु- गुरु ग्रह इसी राशि में है। आपको जमीन-जायदाद से विशेष लाभ हो सकता है। मूल्यवान धातुओं से भी लाभ मिल सकता है।

मकर- आपके लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। सभी वस्तुओं की खरीदारी से लाभ मिल सकता है। वस्त्र और सोना खरीदना ज्यादा शुभ रहेगा।

कुंभ- ये लोग किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी का फर्नीचर और घर में सजावट की चीजें खरीद सकते हैं।

मीन- सोने-चांदी, रत्न आदि चीजें खरीदने के लिए अच्छा योग है। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। वस्त्र और आभूषण भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें...

जब लोग तारीफ करें तो उसमें झूठ खोजिए, अगर आलोचना करें तो उसमें सच की तलाश कीजिए

जीवन साथी की दी हुई सलाह को मानना या न मानना अलग है, लेकिन कभी उसकी सलाह का मजाक न उड़ाएं

कन्फ्यूजन ना केवल आपको कमजोर करता है, बल्कि हार का कारण बन सकता है

लाइफ मैनेजमेंट की पहली सीख, कोई बात कहने से पहले ये समझना जरूरी है कि सुनने वाला कौन है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
according to the zodiac you can buy on Dhanteras, worship to Lord Dhanvantari and Yamraj on dhanteras, diwali 2020, dhantera on 12 november


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget