कुछ ही दिनों के बाद नवरात्रि शुरू हो रही है। इसके बाद दशहरा और दीपावली मनाई जाएगी। इन त्योहारों पर घरों को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि इन उत्सवों पर की गई सजावट से घर पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। घर की सजावट में फेंगशुई गैजेट्स भी शामिल करेंगे तो सुंदरता के साथ ही सकारात्मकता भी बढ़ाई जा सकती है। जिस तरह भारत में वास्तु है, उसी तरह चीन में फेंगशुई है। आजकल भारत में भी फेंगशुई का प्रचलन बढ़ रहा है। जानिए फेंगशुई के कुछ खास गैजेट्स, जो घर में सकारात्मकता बढ़ा सकते हैं...
विंड चाइम की आवाज से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा
घर में विंड चाइम लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। घर के अंदर विंड चाइम लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह निरंतर बना रहता है। विंड चाइम का लक उससे निकलने वाली आवाज पर निर्भर करता है। अगर आप चाहते है विंड चाइम आपके लिए गुडलक और तरक्की लाए तो ध्यान रखें कि विंड चाइम से निकलने वाली आवाज मीठी होनी चाहिए, जो हमें सुनने में अच्छी लगे। बिना आवाज वाली या कर्कश ध्वनि वाली विंड चाइम लगाने से बचना चाहिए।
गेट पर अंदर की ओर टांगे लाल रिबन में बंधे सिक्के
लाल रिबन में बंधे सिक्के को बहुत शुभ माने गए हैं। ये सिक्के घर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म करते हैं। पॉजीटिविटी बढ़ाते हैं। घर के मेन गेट पर अंदर की ओर लाल रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाना चाहिए।
तितलियां बढ़ाती हैं कल्पनाशक्ति
फेंगशुई में तितलियों को भी बहुत शुभ माना जाता है। तितलियां बागों की सुंदरता बढ़ा देती है, ठीक उसी तरह फेंगशुई की तितलियां हमारे घर की सुंदरता और सकारात्मकता को बढ़ाती हैं। इनके शुभ असर से हमारी कल्पनाशक्ति बढ़ती है। ध्यान रखें तितलियों की संख्या सम होनी चाहिए।
चायनीय ड्रैगन है समृद्धि का प्रतीक
फेंगशुई में चायनीज ड्रैगन को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से घर में समृद्धि बनी रहती है। घर की पूर्वी दिशा में ड्रैगन की मूर्ति या तस्वीर रखना ज्यादा शुभ रहता है।
फेंगशुई का कछुआ रखें ड्राइंग रूम में
फेंग्शुई कछुए का भी महत्व है। कछुए में नकारात्मकता को दूर करने की शक्ति होती है। ये सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। कछुआ ड्राइंग रूम में रखना चाहिए। कछुए को बेडरूम में न रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment