सीएनजी और पीएनजी के दाम घटे; नई दरें आज से लागू, जानिए अपने शहर का रेट ?

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी और पीएनजी (पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस) की कीमतों में कटौती की गई है। प्राकृतिक गैस के दाम नीचे आने के बाद सीएनजी और पीएनजी के दाम घटे हैं। प्राकृतिक गैस के दाम में करीब 25 फीसदी कटौती की गई है अब इसका फायदा सीधे ग्राहकों को मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, नई दरें चार अक्टूबर यानी रविवार सुबह छह बजे से लागू होंगी।

कितना कम हुआ दाम ?

बता दें कि सीएनजी के दाम में प्रति किलो डेढ़ रुपए से ज्यादा की कटौती की है। पीएनजी के दाम में भी 1 रुपए प्रति किलो घटाए हैं। इसके साथ ही नॉन पीक आवर में सीएनजी लेने वालों को पहले की तरह प्रति किलो 50 पैसे की छूट मिलती रहेगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शनिवार को बयान में कहा कि दिल्ली में सीएनजी के दाम 1.53 रुपए प्रति किलोग्राम कम हुए हैं। वही, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 1.70 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।

जानिए, शहर वाइज सीएनजी की कीमतें ?

दिल्ली में सीएनजी का दाम अब घटकर 42.70 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी का दाम अब 48.38 रुपए प्रति किलोग्राम होगा। मुजफ्फरनगर में अब सीएनजी का दाम 56.55 रुपए प्रति किलोग्राम रहेगा। करनाल और कैथल में यह 50.68 रुपए प्रति किलोग्राम, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 53.40 रुपए प्रति किलोग्राम तथा कानपुर जिले में 59.80 रुपए प्रति किलोग्राम बिकेगी।

जानिए, शहर वाइज आईजीएल की कीमतें ?

इसके अलावा आईजीएल ने सभी शहरों में पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी की कीमतों में चार अक्टूबर से कटौती की घोषणा की है। दिल्ली में पीएनजी का दाम 1.05 रुपए प्रति इकाई (एससीएम) घटाकर 28.55 रुपए से 27.50 रुपए प्रति इकाई कर दिया गया है। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी का दाम एक रुपए घटकर 28.45 से 27.45 रुपये प्रति एससीएम पर आ गया है।

इन शहरों में क्या होगी कीमत?

करनाल और रेवाड़ी में पीएनजी के दाम 1.05 रुपए प्रति इकाई की कटौती के साथ 27.55 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। गुरुग्राम में पीएनजी की संशोधित कीमत 28.20 रुपए प्रति एससीएम तथा मुजफ्फरनगर में 32.75 रुपए प्रति एससीएम रहेगी। आईजीएल दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, करनाल तथा रेवाड़ी के करीब 9.5 लाख परिवारों को पीएनजी की आपूर्ति करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएनजी के दाम में प्रति किलो डेढ़ रुपए से ज्यादा की कटौती की है। पीएनजी के दाम में भी 1 रुपए प्रति किलो घटाए हैं।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget