आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने बेहद दिलचस्प तरीके से अपनी नई जर्सी लॉन्च की। टीम के खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन के बाद दुबई के बीच पर गए थे। उन्हें भी नहीं पता था कि टीम जर्सी लॉन्च होने वाली है। उसी समय मशहूर स्पेनिश स्काई डाइवर डेनी रोमेन आसमान में स्टंट करते दिखे। उनके साथ राजस्थान राॅयल्स के नाम का बैग था। वे बैग लेकर जमीन पर उतरे और खिलाड़ियों को बैग दिया।
टीम के युवा ऑलराउंडर रियान पराग ने सभी को बैग से जर्सी निकालकर दी। इसके बाद पराग, डेविड मिलर और रॉबिन उथप्पा नई जर्सी पहने दिखे। पराग ने कहा कि किसी दिग्गज को इस तरह हमारा जर्सी लॉन्च करता देख मैं काफी उत्साहित था। वहीं, डेविड मिलर ने कहा कि मैंने खुद स्काई डाइविंग की है और मेरी यादें ताजा हो गई।
टीम का लीग में पहला मैच 22 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स से है। मुकाबला शारजाह में खेला जाएगा। टीम अपने 6 मैच दुबई में खेलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment