मन शांत रहे और विचारों की नकारात्मकता दूर रहे, इसके लिए रोज सुबह श्रीरामचरित मानस का पाठ करने की परंपरा है। श्रीराम के भक्त जितना समय होता है, उसके अनुसार इस ग्रंथ की चौपाइयों का पाठ करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य और श्रीराम कथाकार पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस ग्रंथ में मनोकामनाओं के अनुसार भी अलग-अलग चौपाइयां बताई गई हैं।
चौपाइयों का पाठ करने वाले भक्त को रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए। स्नान के बाद घर के मंदिर में पूजा करें। श्रीराम, लक्ष्मण, सीताजी और हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं। पूजा करें। इसके बाद अपनी मनोकामना के अनुसार खास चौपाई का जाप 1 माला यानी 108 बार जाप करें। चौपाई के जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करना चाहिए। चौपइयों का जाप रोज करना चाहिए।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment