आज शनिवार है। दिन शनिदेव और हनुमान जी के पूजन का है। कोरोना के कारण कहीं पूजन करने नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही आसानी से भगवान हनुमान का एक मंत्र पढ़कर भी उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आज पंचमी तिथि है। कोई बड़ा व्रत-त्योहार नहीं है। आज अग्नि पंचक का चौथा दिन है। 4 अगस्त से शुरू हुए पंचक 9 अगस्त को समाप्त होगा।

- आज का राशिफल
शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में मंगल के साथ रहेगा। इन दो ग्रहों के एक ही राशि में होने से महालक्ष्मी योग बन रहा है। जिसके प्रभाव से रुका हुआ पैसा मिलता है। लेन-देन और निवेश में फायदा होता है। जॉब और बिजनेस में भी धन लाभ होता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। इनके अलावा तुला और वृश्चिक राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। मेष, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। (पढ़िए, आज का पूरा राशिफल)

- राहुकाल और शुभ समय
राहुकाल को अशुभ माना जाता है, इस समय कोई काम करना शुभ नहीं होता। हालांकि, इस समय राहु से जुड़े काम किए जा सकते हैं। इस समय में धार्मिक काम जैसे पूजा-पाठ या मंत्र जाप आदि किया जा सकता है। इस समय में अन्य किसी काम को करने से बचना चाहिए। अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त ये दोनों महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ फल देने वाले माने गए हैं।

- आज दिन भर में किस समय क्या करना शुभ है
आज तिथि, वार और नक्षत्र के हिसाब से आज आपको दिनभर में अगर कोई शुभ काम शुरू करना है, या किसी महत्वपूर्ण काम को सही अंजाम तक पहुंचाना है तो उसके लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार से हैं।
- आज का शुभ विचार

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment