पिछले 24 घंटे में 61455 मरीज बढ़े, देश में अब तक 20.86 लाख केस; असम में संक्रमितों की संख्या 55 हजार तो राजस्थान में 50 हजार के पार हुई

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख 86 हजार 864 हो गया है। लगातार दूसरे दिन 61 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे में 61 हजार 455 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राहत की बात है कि 50 हजार 387 लोग ठीक भी हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच, असम में संक्रमितों की संख्या 55 हजार के पार चली गई है। यहां शुक्रवार 2 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिले। राजस्थान में मरीजों की संख्या 50 हजार के पार हो गई है। राजस्थान में मरीजों की संख्या 50 हजार के पार चली गई है।

उधर, कोरोना की वैक्सीन बनाने पर देश में काम और ट्रायल चल रहा है। कोरोना की दवा पर दो कंपनियां- भारत बायोटेक और जायडस कैडिला काम कर रही हैं। ह्यूमन ट्रायल शुरू हो चुका है। मोदी सरकार भी इन वैक्सीन को लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए केंद्र ने दो पैनल का गठन किया है। इसके लिए केंद्र सरकार के अफसर लगातार काम कर रहे हैं।

5 राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश:
अनलॉक-3 को लेकर राज्य सरकार ने शुक्रवार शाम को नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसके मुताबिक, त्योहारों पर बाहर निकलने की छूट नहीं मिलेगी। बाजार रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। नाइट कर्फ्यू सुबह 5 बजे तक होगा। भोपाल सहित राज्य में सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन रहेगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि होटल और रेस्तरां अब रात 10 बजे तक खुल सकेंगे, लेकिन उन्हें इस बार गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।

इंदौर प्रशासन ने सिर्फ 56 दुकानों को ही पूरी तरह खोलने की अनुमति दी है। इससे पहले, कोरोना समीक्षा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया कि संक्रमण के चलते इस बार गणेश उत्सव, मोहर्रम, जन्माष्टमी के त्योहार सार्वजनिक नहीं मनेंगे। इन्हें घर में ही मना सकेंगे। जिलों में डिस्ट्रिक्ट क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ अब निचले स्तर पर मॉनिटरिंग होगी।

2. राजस्थान:
राज्य में कोराना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार हो गई है। इससे पहले 25 हजार मरीज 134 दिन में मिले थे, जबकि बाद के 25 हजार सिर्फ 25 ही दिन में आए हैं। प्रदेश में 14 जुलाई तक 25571 संक्रमित थे। शुक्रवार को यह आंकड़ा 50157 हो गया। इस लिहाज से देखें तो अगले 25 दिन में ही प्रदेश में एक लाख से अधिक संक्रमित संभव हैं।
राजस्थान 50 हजार से अधिक संक्रमितों वाला 12वां राज्य हो गया है। मृतकों का आंकड़ा भी 767 हो गया है। बीते 24 घंटे में कोटा, नागौर, भरतपुर और अलवर में 2-2, राजसमंद-धौलपुर में 1-1 मौत हुई।

3. बिहार:
राज्य में कोरोना सैंपल की जांच से लेकर कुल संक्रमितों की संख्या में इजाफे का लगातार नया रिकॉर्ड बन रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 71520 कोरोना सैंपल की जांच हुई, जिसमें 3646 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई।
राज्य में संक्रमण दर लगातार घट रही है। पिछले दस दिनों की अगर बात करें तो 31 जुलाई को संक्रमण दर 13.12% पर पहुंची थी। लेकिन 7 अगस्त को संक्रमण दर 5.09% रहा गई है। यानी इंफेक्शन रेट आधा से भी कम हो गया है।

4. महाराष्ट्र:
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को सात नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,604 पहुंच गई। उधर, पुणे में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में सबसे ज्यादा हो चुकी है। शुक्रवार तक यहां कुल संक्रमित मरीज 1 लाख 264 हैं, जिनमें से 30 हजार से ज्यादा एक्टिव पेशेंट हैं। यहां 2290 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब पुणे में 3 जंबो कोविड सेंटर तैयार किए गए हैं। हर सेंटर में 600 ऑक्सीजन बेड और 200 आईसीयू बेड लगाये गए हैं।

5. उत्तरप्रदेश :
राज्य के अपर मुख्य सचिव अवस्थी ने कहा कि हम कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करा रहे हैं। नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभी तक धारा 188 के अंतर्गत कुल 1 लाख 74 हजार एफआईआर दर्ज की गई है। साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। 66 हजार 600 से अधिक वाहनों को सीज किया गया है और 59 करोड़ 13 लाख रुपए चेकिंग दौरान वसूले जा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो दिल्ली की है। यहां शुक्रवार को 23 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ा। देश में शुक्रवार को 900 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 300, तमिलनाडु में 119, कर्नाटक में 101, आंध्र प्रदेश में 89, उत्तर प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 52 लोगों की जान गई।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget