थाने में घुसकर राज्यमंत्री की हत्या कर चुका है विकास दुबे, जेल से ही नगर पंचायत का चुनाव लड़ा और जीता

उत्तरप्रदेश मेंकानपुर देहात के बिठूर थाना क्षेत्रमें गुरुवार रात एक बजे दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग करने वालेहिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 19साल पहले उसने 2001में थाने में घुसकर राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने राजनीति में एंट्री ली। नगर पंचायत का चुनाव भी जीता था। 2017 में लखनऊ में एसटीएफ ने कृष्णा नगर से उसे दबोचा था।

बदमाशों का गैंग बनाया
विकासकानपुर देहात के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव का रहने वाला है।उसने बदमाशों की गैंग तैयार की और खुद सरगना बन गया। कानपुर नगर और देहात तक लूट, डकैती और हत्या जैसे अपराधों को अंजाम देता रहा है। 2000 में उसनेशिवलीके ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या कर दी थी। इसमें उम्रकैद हुई। ऊपरी अदालत से जमानत पर बाहर आया।

राज्यमंत्री की हत्या

बताया जाता है कि विकास अपराध के रास्ते पर चलते हुए कुछ नेताओं के संपर्क में भी आया।2001में शिवली थाने के अंदर घुस कर उसने श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमेन रहे और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता संतोष शुक्ल की गोली मारकर हत्या कर दी। गवाह नहीं मिले तो विकास बरी हो गया। उसका ब्राह्मण शिरोमणि पंडित विकास दुबे के नाम से फेसबुक पेज भी है।

नगर पंचायत चुनाव जीता

2002 में जब प्रदेश में बसपा सरकार थी तो विकास का खौफ बिल्हौर, शिवराजपुर,रिनयां औरचौबेपुर के साथ ही कानपुर नगर में भी था। 2018 में विकास ने चचेरे भाई अनुराग पर जानलेवा हमला किया था। 2004 में केबल कारोबारी दिनेश दुबे की हत्या के मामले में भी विकास आरोपी है।जेल से ही उसने शिवराजपुर से नगर पंचायतका चुनाव जीत लिया। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विकास दुबे कानपुर नगर से लेकर कानपुर देहात तक लूट, डकैती, मर्डर जैसे अपराधों को अंजाम देता रहा है। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget