महिला को बगल बैठाकर थानेदार ने की अभद्र हरकत, फरियादी ने वीडियो बनाकर एसपी को सौंपा सबूत

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले में भटनी के पूर्व थानाध्यक्ष एक शर्मनाक विडियो सामने आया है। वीडियो 22 जून का बताया जा रहा है। दरअसल, एक महिला शिकायकर्ता थाने पहुंची थी। तभी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव महिला के सामने अभद्र हरकत करने लगे। मामला सामने आने के बाद वीडियो की जांच की गई। इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।

22 जून का ये मामला, जमीनी विवाद में शिकायत करने पहुंची थी महिला

पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने बताया कि, भटनी थाने में युवती की तहरीर पर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि, 22 जून का जमीनी विवाद के मामले में पीड़िता अपनी मां के साथ प्रार्थना पत्र लेकर करीब 12 बजे दोपहर थाने पहुंची थी। जहां भटनी थानाध्यक्ष भीष्म पाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। पीड़िता और उसकी मां ने प्रार्थना पत्र लेकर कार्यालय में प्रवेश किया और भूमि विवाद के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष को अवगत कराया। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़िता और उसके मां को कुर्सी पर बैठने को कहा और पीड़ित के प्रार्थना पत्र को लेकर पढ़ने लगे। इसी दौरान थानाध्यक्ष पीड़िता से बात करते-करते अश्लील हरकतें करने लगे।

महिला ने परिवार को दिखाया वीडियो

जिसका वीडियो पीड़िता ने बनाकर अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के माध्यम से मोबाईल पर फॉरवर्ड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में पर वायरल हो रहा है।

22 जून को ही सस्पेंड किया गया आरोपी इंस्पेक्टर

वहीं, इस मामले पर पुलिस कप्तान श्रीपति मिश्र ने बताया कि 22 जून को ही आरोपी थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही उसके खिलाफ भटनी थाने में आईपीसी की धारा 354 (क), 509, 166 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना कराई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर देवरिया की है। आरोपी भटनी थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है। शिकायकर्ता महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget