कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 16,466 हो गई है। रविवार को 17 राज्यों में 363 लोगों ने जान गंवा दी। कर्नाटक में एक दिन में 16 मौतें हुईं। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा 200 पार कर गया। यहां अब तक 207 लोगों की जान जा चुकी है।
सबसे ज्यादा 156 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। यहां मरने वालों की संख्या 7,429 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 65 और तमिलनाडु में 54 लोगों की मौत हो गई। उधर, आंध्र प्रदेश में 12, उत्तर प्रदेश में 11, पश्चिम बंगाल में 10, राजस्थान में 8, मध्य प्रदेश में 7, पंजाब और हरियाणा में 5-5, तेलंगाना और बिहार में 4-4, ओडिशा में 3 मौतें हुईं। जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी और उत्तराखंड में 1-1 मरीजों ने जान गंवा दी।
28 दिन में 11600 लोगों ने जान गंवाई
11 मार्च को देश में कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई। इसके बाद 31 मई तक देश में 5407 लोगों की मौत हुई। जून में हालात सबसे ज्यादा खराब हुआ। जून महीने के 28 दिनों में सबसे ज्यादा 11,600 लोगों की मौत हुई। अब हर रोज 400 और इससे ज्यादा लोगों की जान जा रही है। पूरी दुनिया में भारत और ब्राजील ही ऐसे देश बचे हैं जहां कोरोना के चलते मौतों की संख्या में अब लगातार इजाफा हो रहा है।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
|
राज्य |
मौतें |
| महाराष्ट्र | 7,429 |
| दिल्ली | 2,623 |
| गुजरात | 1,790 |
| तमिलनाडु | 1,079 |
| पश्चिम बंगाल | 629 |
| मध्य प्रदेश | 550 |
| उत्तर प्रदेश | 649 |
| राजस्थान | 391 |
| तेलंगाना | 243 |
| हरियाणा | 218 |
| कर्नाटक | 191 |
| आंध्र प्रदेश | 157 |
| पंजाब | 128 |
| जम्मू कश्मीर | 93 |
| बिहार | 58 |
| उत्तराखंड | 37 |
| केरल | 23 |
| ओडिशा | 25 |
| झारखंड | 12 |
| छत्तीसगढ़ | 13 |
| असम | 10 |
| हिमाचल प्रदेश | 08 |
| चंडीगढ़ | 06 |
| पुडुचेरी | 10 |
| मेघालय | 01 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| गोवा | 02 |
| अरुणाचल प्रदेश | 01 |
| कुल | 16,466 |
07 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
|
शहर |
मौतें |
| मुंबई | 4,179 |
| अहमदाबाद | 1,410 |
| ठाणे | 816 |
| पुणे | 675 |
| चेन्नई | 773 |
| कोलकाता | 359 |
16 जून को 2004 मौतें हुई थीं
|
तारीख |
मौतें |
| 16 जून | 2004 |
| 17 जून |
325 |
| 18 जून | 342 |
| 19 जून | 365 |
| 20 जून |
377 |
| 21 जून | 426 |
| 22 जून | 312 |
| 23 जून | 468 |
| 24 जून | 424 |
| 25 जून | 401 |
| 26 जून | 381 |
| 27 जून | 414 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar
via RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS
Post a Comment