Latest Post

टैरो कार्ड्स के मुताबिक सोमवार, 11 जनवरी को मेष राशि के लोग अपनी भावनाओं पर काबू रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। वृष राशि के लोग दोस्ती के मामले में सतर्क रहें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन सोमवार...

मेष - KING OF CUPS

जिन बातों की वजह से आप अधिक भावुक हो रहे थे, उन बातों को दूर रखकर परिस्थिति को जैसी है। वैसी देख पाना आपके लिए संभव हो सकता है। आपके द्वारा कोई कठोर निर्णय लिए जाने की वजह से परिवार के किसी व्यक्ति को दुख पहुंच सकता है। अपनी भावनाओं को काबू में रखकर परिस्थिति पर नियंत्रण लाने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित बातों में भावनात्मक होकर कोई भी निर्णय ना लें।

लव : पार्टनर के गैर जिम्मेदार बर्ताव के कारण आपका गुस्सा बढ़ सकता है।

हेल्थ : घुटने और पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

वृषभ - EIGHT OF PENTACLES

आपके प्रयासों द्वारा आर्थिक परिस्थिति में आपको बदलाव नजर आएगा। काम के प्रति एकाग्रता बढ़ेगी। मित्र परिवार के साथ नाराजगी बढ़ सकती है। इसलिए उनके साथ कम से कम बातचीत रखने की कोशिश करें। काम से संबंधित हो रहे षड़यंत्र से दूर रहने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह वरिष्ठ अधिकारियों की मर्जी आप पर बनी रहने की वजह से सहकर्मियों में आपके प्रति जलन की भावना पैदा हो सकती है।

लव : भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करने के कारण रिलेशनशिप की प्रति ध्यान देना आपके लिए कठिन हो सकता है।

हेल्थ : अधिक देर बैठे काम न करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

मिथुन - QUEEN OF CUPS

काफी दिनों से कुछ बातें आपने मन में दबा के रखी हुई है। जिसका विस्फोट आज हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ व्यक्तिगत दायरे न बनाए रखने की वजह से आपको तकलीफ का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आप का महत्व कम हो रहा है। ऐसा आपको महसूस हो सकता है, लेकिन परिवार के लोगों की आप के प्रति नाराजगी भी क्यों बनी है, यह भी जानने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित बातों में जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से वरिष्ठों के प्रति नाराजगी बनी रहेगी।

लव : पार्टनर को अपनी व्यक्तिगत समस्याएं बताने की कोशिश करें।

हेल्थ : अधिक विचार के कारण सिर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

कर्क - SEVEN OF WANDS

काफी सारी बातों में आपका ध्यान आज बट सकता है। किसी भी एक बात को पूरा ध्यान न देने की वजह से आपके ऊपर केवल तनाव बना रह सकता है। इसलिए एक-एक करके काम को खत्म करने की कोशिश करें।

करियर : व्यापार से संबंधित काम को पूरा करने पर ध्यान देना होगा।

लव : युवाओं को अकेलापन महसूस हो सकता है।

हेल्थ : योग्य खान-पान रखने से शरीर की ऊर्जा बनी रहेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

सिंह - TWO OF PENTACLES

पैसों से संबंधित तनाव बना रहेगा जितनी आपकी आवक हो रही है, उतना ही आपका खर्चा होने के कारण पैसों का निवेश कर पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। फिर भी आ रहा पैसा आपके ऊपर बनी हुई तकलीफों को दूर कर रहा है। इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

करियर : नौकरी ढूंढने वालों को प्रयत्न में सफलता मिलेगी और नई नौकरी द्वारा आर्थिक उन्नति भी हो सकती है।

लव : पार्टनर का साथ ना मिलने की वजह से निर्णय लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है।

हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

कन्या - THREE OF WANDS

जिन बातों का आपको काफी दिनों से इंतजार था उसके बारे में कोई खुशखबरी मिलेगी। परिवार के व्यक्तियों के साथ संबंध ठीक रहने की वजह से महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। यात्रा से संबंधित निर्णय लेते समय अपने सेहत का ध्यान रखना होगा।

करियर : विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है। फिर भी परिस्थिति उतनी उचित नहीं है। इसलिए निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।

लव : विदेश में स्थित रिश्तेदार द्वारा विवाह से संबंधित रिश्ता आपके लिए भेजा जा सकता है।

हेल्थ : त्वचा से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

तुला - NINE OF WANDS

आपका आसपास के किसी भी व्यक्ति पर विश्वास रख पाना मुश्किल हो रहा है, जिसके कारण चल रहे वाद विवाद भी बढ़ रहे हैं और आप किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस परिस्थिति को बदलने के लिए आपको मन में बसे डर को खत्म करने की आवश्यकता होगी। भूतकाल से निकलने की कोशिश करें।

करियर : व्यापार से संबंधित निर्णय लेते समय जागरूकता रखें। किसी के द्वारा आप को फंसाया जा सकता है।

लव : पूर्व प्रेमी के द्वारा आपको तकलीफ होने की संभावना बन रही है।

हेल्थ : अधिक चिंता के कारण माइग्रेन तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 3

वृश्चिक - ACE OF CUPS

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्वक बना रह सकता है। काम से संबंधित भागा दौड़ी कम होने की वजह से जीवन का आनंद उठा पाएंगे। जिन बातों को आप सीखने की कोशिश कर रहे थे या हॉबी से संबंधित नई बात को सीखने की आपकी इच्छा जागृत होगी।

करियर : हिलिंग से संबंधित काम करने वालों को अपने काम के काम की वजह से समाधान प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर के साथ बिताया वक्त आनंद दिलाएगा।

हेल्थ : सेहत ठीक होने के कारण सेहत को और बेहतरीन करने के प्रयास आपके द्वारा किए जा सकते हैं।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

धनु - SEVEN OF CUPS

जीवन के प्रति आपकी जितनी अपेक्षाएं है, उतनी मेहनत आप नहीं ले रहे हैं। जिसकी वजह से आपके मार्ग में थोड़ी भी तकलीफ आती है तो आप तुरंत हार मान ले रहे हैं। जीवन मेंप्रगति और अधोगति दोनों भी आपके कर्मों द्वारा ही तय की जाएगी, इसलिए बेकार की बातों पर ध्यान ना देते हुए काम करते रहें।

करियर : वरिष्ठों द्वारा मिला हुआ वचन पूरा ना होने के कारण आपकी नाराजगी बढ़ सकती है।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों में ही अधिक उलझने के कारण आप बाकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं।

हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

मकर - PAGE OF SWORDS

मन में आ रहे विचारों को आप योग्य दिशा नहीं दे पा रहे हैं, जिसकी वजह से आपके अंदर क्षमता होने के कारण भी अपनी क्षमता को योग्य तरीके से इस्तेमाल करना आपके लिए कठिन होगा। परिवार के व्यक्तियों द्वारा मिला मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी।

करियर : पारिवारिक व्यापार से संबंधित निर्णय खुद होकर ना लें।

लव : आपकी चंचलता पार्टनर के लिए तकलीफ का कारण हो सकती है।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

कुंभ - TEN OF SWORDS

भविष्य से संबंधित केवल नकारात्मकता देखना आप की वर्तमान की कार्य क्षमता को कम कर रहा है। दूसरों पर अधिक निर्भरता दिखाने के कारण आपको तकलीफ तक का सामना करना पड़ेगा। आपके द्वारा बोली गई बातों को आप के खिलाफ कोई इस्तेमाल कर सकता है। जिसकी वजह से आप की मानहानि होगी।

करियर : पैसों से से संबंधित व्यवहार गलत होने के कारण मानसिक तनाव का सामना हो सकता है।

लव : जीवन में घट रही घटनाओं के कारण रिलेशनशिप की तरफ ध्यान दे पाना आपके लिए कठिन होगा।

हेल्थ : बढ़ते डिप्रेशन और एंग्जाइटी को दूर करने के लिए थेरेपी की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

मीन - SIX PF PENTACLES

व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की मदद मित्र परिवार में से कोई आपको कर सकता है, लेकिन उनके द्वारा मिली मदद को याद रखना होगा और वक्त पर पैसे की लौटाने की कोशिश करनी होगी, वरना संबंधों में कटुता आ सकती है।

करियर : ट्रेनिंग से से संबंधित काम करने वालों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिल पाएगा।

लव : पार्टनर के प्रति लापरवाह रहना रिलेशनशिप से संबंधित तकलीफ बढ़ा सकता है।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
tarot rashifal for 11 January, Monday tarot rashifal, somwar ka rashifal, aaj ka tarot rashifal, daily horoscope


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कहानी - महाभारत में पांडवों का 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास पूरा हो चुका था। इसके बाद श्रीकृष्ण पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे और दुर्योधन से कहा कि अब पांडवों को उनका राज्य लौटा दो। लेकिन, दुर्योधन ने कृष्ण की बात नहीं मानी।

कृष्ण ने दुर्योधन को कई तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्योधन पांडवों को एक गांव तक देने के लिए तैयार नहीं था। तब श्रीकृष्ण दरबार से जाने लगे तो दुर्योधन ने उनसे कहा, 'आप हमारे यहां आए तो बिना भोजन किए कैसे जा सकते हैं, मैं आपको मेरे यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।'

कृष्ण बोले, 'मेरा ये नियम है कि मैं किसी के यहां और किसी के साथ भोजन करते समय दो बातें ध्यान रखता हूं। पहली, मुझे बहुत भूख लगी हो। दूसरी, सामने वाला मुझे बहुत प्रेम से खिला रहा हो। इस समय तुम्हारे साथ ये दोनों बातें नहीं हैं। पहली बात, मुझे अभी भूख नहीं लगी है। दूसरी बात, तुम मेरी सही बात नहीं मान रहे हो। तुम मुझे खाना खिलाना चाहते हो, लेकिन मुझे इसमें प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा तुम्हारा स्वभाव है, इसमें भी कोई षड़यंत्र हो सकता है।'

इसके बाद कृष्ण विदुर के यहां भोजन करने चले गए।

सीख- श्रीकृष्ण ने सीख दी है कि हम जब भी किसी के यहां खाना खाने जाते हैं तो ये बात जरूर ध्यान रखें कि खाना खिलाने वाले के विचार कैसे हैं, उसकी नीयत कैसी है? क्योंकि अन्न हमारे मन पर असर डालता है। अगर हम बुरे स्वभाव वाले व्यक्ति के हाथ का बना खाना खाएंगे तो उसकी बुराई हमारे अंदर प्रवेश कर जाएगी। कोई व्यक्ति गलत इरादे से खाना खिलाए तो उसके यहां खाना खाने से बचना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshanakr mehta, story of krishna and duryodhana, lord krishna lesson to duryodhan


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

समय कैसा भी हो, अच्छा हो या बुरा, हमें धैर्य और विनम्रता नहीं छोड़नी चाहिए। बुरे समय में जो लोग धैर्य खो देते हैं, उनके लिए परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाती हैं। किसी भी काम की शुरुआत में हमें अपनी योग्यता पर शक नहीं करना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ काम शुरु करेंगे तो सफलता मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।

यहां जानिए ऐसे ही कुछ और प्रेरक विचार...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
quotes for sharing, we should remember these quotes to get success, inspirational quotes in hindi


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरे टेस्ट के 5वें दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 407 रन का टारगेट दिया। जवाब में 5वें दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट गंवा दिए हैं। नाथन लियोन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर टीम इंडिया को दिन का पहला झटका दिया। वे 4 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...

पंत को पहली पारी में बैटिंग के दौरान ही कोहनी में चोट लगी थी। इसके बावजूद वे बैटिंग करने उतरे हैं। भारत को अभी भी मैच जीतने के लिए 250+ रन बनाने हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल चौथे दिन ही आउट हो कर पवेलियन लौट गए थे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने दूसरी पारी 6 विकेट गंवाकर 312 रन पर घोषित कर दी थी। पहली पारी में 94 रन की लीड मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने 406 रन की बढ़त ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 98 रन बना लिए थे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर अब तक 288 रन से ज्यादा चेज नहीं हुए। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथी पारी में 2 विकेट पर 288 रन बनाकर मैच जीता था।

रोहित-शुभमन के बीच 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
दूसरी पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने लगातार दूसरी बार 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। पहली पारी में भी दोनों ने 70 रन की पार्टनरशिप की थी। जोश हेजलवुड ने भारत को पहला झटका दिया। उन्होंने शुभमन गिल को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।

बतौर ओपनर विदेश में रोहित की पहली फिफ्टी
चौथे दिन बतौर ओपनर विदेश में पहली फिफ्टी लगाने के बाद रोहित शर्मा आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। रोहित ने 98 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। यह उनकी ओवरऑल 11वीं फिफ्टी रही। उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 21 रन की पार्टनरशिप की।

IND vs AUS सिडनी टेस्ट:चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर 98 रन बनाए, जीत के लिए अभी भी 309 रन की जरूरत

ग्रीन की पहली फिफ्टी
पारी घोषित करने से पहले कैमरून ग्रीन ने टेस्ट में पहली फिफ्टी लगाई। वे 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। वहीं, टिम पेन 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर की 30वीं फिफ्टी लगाई। वे 81 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें सीरीज में तीसरी बार और कुल 5वीं बार अपना शिकार बनाया।

लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद
सिडनी टेस्ट में लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद हुआ। टेस्ट के चौथे दिन भी भारतीय बॉलर मो. सिराज पर दर्शकों ने नस्लभेदी टिप्पणी की। बाउंड्री के करीब बैठे दर्शकों की एक टोली लगातार सिराज को ब्राउन मंकी और बिग डॉग बोल रही थी। सिराज ने इसकी शिकायत फील्ड अंपायर पॉल राफेल से की। मैच रेफरी और टीवी अंपायर से फील्ड अंपायर ने बातचीत की और फिर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने 6 दर्शकों को बाहर निकाल दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घटना पर टीम इंडिया से माफी मांगी है।

सिडनी में दूसरे दिन भी नस्लीय टिप्पणी:सिराज को दर्शकों ने मंकी और डॉग कहा, विराट बोले- गाली बर्दाश्त नहीं, ये गुंडागर्दी की इंतेहा

स्मिथ-लाबुशेन के बीच 103 रन की पार्टनरशिप
लाबुशेन और स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 224 बॉल पर 103 रन की पार्टनरशिप की। लाबुशेन ने टेस्ट करियर की 10वीं फिफ्टी लगाई। वे 118 बॉल पर 73 रन बनाकर आउट हुए। सैनी ने उन्हें ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। लाबुशेन ने पिछली पारी में भी 91 रन बनाए थे। सैनी ने इसके बाद मैथ्यू वेड को भी पवेलियन भेजा। वेड कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर आउट हुए। सैनी अपने डेब्यू टेस्ट में अब तक 4 विकेट ले चुके हैं। पहली पारी में भी उन्होंने 2 विकेट लिए थे।

तीसरे दिन भारतीय टीम सिमटी
मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 244 रन पर सिमट गई थी। भारत ने तीसरे दिन 96 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया था। यानी तीसरे दिन टीम ने 148 रन बनाने में बाकी 8 विकेट गंवा दिए। चेतेश्वर पुजारा, पंत और रविंद्र जडेजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका। 4 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दूसरे दिन भारत ने अपने दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को गंवा दिया था।

IND vs AUS तीसरा टेस्ट:दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को अब तक 197 रन की बढ़त; तीसरे दिन 251 रन बने और 10 विकेट गिरे

दूसरे दिन जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को 4 झटके दिए
जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को 4 बड़े झटके दिए। पहले मार्नस लाबुशेन को 91 रन पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने टेस्ट करियर की 9वीं फिफ्टी लगाई। साथ ही स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप भी की। जडेजा ने मैथ्यू वेड (13) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद पैट कमिंस और नाथन लियोन को खाता भी नहीं खोलने दिया। कमिंस बोल्ड हुए, जबकि लियोन को LBW किया। भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 338 रन पर समेट दिया।

सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन:शुभमन ने करियर की पहली फिफ्टी जड़ी, जडेजा ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ढेर किया

सिडनी टेस्ट का पहला दिन आधा धुला:ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2, डेब्यू मैच में सैनी को एक विकेट और पुकोव्स्की की फिफ्टी

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
पहले दिन मेजबान टीम की पहली पारी में खराब शुरुआत हुई। चौथे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच लिया। इसके बाद पुकोव्स्की ने लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला। इसके बाद लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप की।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लियोन ने मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिर चुके हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने मार्नस लाबुशेन के बाद मैथ्यू वेड को भी पवेलियन भेजा। स्टीव स्मिथ और क्रिस ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। स्मिथ ने टेस्ट करियर की 30वीं फिफ्टी लगाई। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...

अश्विन ने वॉर्नर को रिकॉर्ड 10वीं बार आउट किया
इससे पहले दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोए। रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर को LBW आउट किया। उन्होंने 23 बॉल पर 19 रन की पारी खेली। अश्विन ने वॉर्नर को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10 बार आउट किया है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलिस्टेयर कुक को 9 बार आउट किया। मोहम्मद सिराज ने विल पुकोव्स्की को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

पंत की जगह साहा कर रहे विकेटकीपिंग
ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा सब्सटिट्यूट फील्डर के तौर पर विकेटकीपिंग कर रहे हैं। भारतीय पारी के दौरान पंत के हाथ (एल्बो) में चोट लगी थी। वहीं, रविंद्र जडेजा को भी बैटिंग के दौरान बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। दोनों को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इंजर्ड प्लेयर्स से परेशान टीम इंडिया:तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा और पंत भी घायल; दूसरी पारी में टारगेट चेज करना हो सकता है मुश्किल

टीम इंडिया ने 148 रन पर 8 विकेट गंवाए
भारतीय टीम पहली पारी में 244 रन पर सिमट गई थी। भारत ने तीसरे दिन 96 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया था। यानी तीसरे दिन टीम ने 148 रन बनाने में बाकी 8 विकेट गंवा दिए। चेतेश्वर पुजारा, पंत और रविंद्र जडेजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका। 4 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दूसरे दिन भारत ने अपने दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को गंवा दिया था।

भारत की 14वें पारी में 50+ की ओपनिंग पार्टनरशिप:शुभमन ऑस्ट्रेलिया में 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के सबसे युवा टेस्ट ओपनर बने

12 साल बाद भारत के 3 बल्लेबाज एक पारी में रन आउट
भारत की पहली पारी में हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन और बुमराह रन आउट हुए। 12 साल बाद एक पारी में 3 भारतीय बल्लेबाज रन आउट हुए। इससे पहले 2008-09 में इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में एक पारी में भारत के 3 बल्लेबाज रन आउट हुए थे। 2008-09 में वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह रन आउट हुए थे। यह 7वीं बार है जब एक पारी में भारत के 3 या इससे ज्यादा बल्लेबाज रन आउट हुए हैं।

पुजारा की स्लो बैटिंग से पोंटिंग खफा:चेतेश्ववर का जवाब- मुझे बैटिंग करना आता है, सोशल मीडिया पर द्रविड़ vs पुजारा ट्रेंडिंग में

3 टेस्ट में चौथी बार कमिंस का शिकार बने पुजारा
पैट कमिंस ने चेतेश्वर पुजारा को विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराया। वे 176 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने सीरीज की 5 पारियों में चौथी बार पुजारा को आउट किया। वहीं, ऋषभ पंत 67 बॉल पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने 4, हेजलवुड ने 2 और स्टार्क ने 1 विकेट लिए। पुजारा ने तीसरे दिन टेस्ट करियर की 25वीं फिफ्टी लगाई। पुजारा के करियर की यह सबसे धीमी फिफ्टी है। उन्होंने इसके लिए 174 गेंदें खेलीं।

IND vs AUS तीसरा टेस्ट:दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को अब तक 197 रन की बढ़त; तीसरे दिन 251 रन बने और 10 विकेट गिरे

दूसरे दिन जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को 4 झटके दिए
जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को 4 बड़े झटके दिए। पहले मार्नस लाबुशेन को 91 रन पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने टेस्ट करियर की 9वीं फिफ्टी लगाई। साथ ही स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप भी की। जडेजा ने मैथ्यू वेड (13) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद पैट कमिंस और नाथन लियोन को खाता भी नहीं खोलने दिया। कमिंस बोल्ड हुए, जबकि लियोन को LBW किया। भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 338 रन पर समेट दिया।

सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन:शुभमन ने करियर की पहली फिफ्टी जड़ी, जडेजा ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ढेर किया

सैनी ने डेब्यू टेस्ट में 2 विकेट झटके
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने डेब्यू टेस्ट में दो विकेट लिए। उन्होंने ओपनर विल पुकोव्स्की (62) को LBW किया। इसके बाद मिचेल स्टार्क (24) को शुभमन के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर को धराशायी किया।

स्टीव ने ग्रीम स्मिथ और एलन बॉर्डर की बराबरी की
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 27वां शतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के लीजेंड सर गैरी सोबर्स (26) को पीछे छोड़ दिया है। स्टीव 226 बॉल पर 131 रन बनाकर जडेजा के हाथों रनआउट हुए।

सचिन-कोहली से आगे स्मिथ:136 टेस्ट पारियों में 27 शतक लगाए; तेंदुलकर और विराट ने इसके लिए 141 इनिंग्स खेलीं थीं

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत, वॉर्नर जल्दी पवेलियन लौटे
मेजबान टीम की पहली पारी में खराब शुरुआत हुई। चौथे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच लिया। इसके बाद पुकोव्स्की ने लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला। इसके बाद लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप की।

सिडनी टेस्ट का पहला दिन आधा धुला:ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2, डेब्यू मैच में सैनी को एक विकेट और पुकोव्स्की की फिफ्टी



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर की 30वीं फिफ्टी लगाई।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

रामायण में रावण का स्वभाव बहुत अहंकारी और आक्रामक था। जो लोग उसके पसंद की बात नहीं करते थे, वह उनसे बहुत बुरा व्यवहार करता था। रावण ने सीता हरण कर लिया था और श्रीराम सीता की खोज में वानर सेना के साथ लंका तक पहुंच गए थे।

विभीषण अपने बड़े भाई रावण को समझाना चाहते थे कि वह राम से दुश्मनी न करें। वे जानते थे कि जो बात मैं कहना चाहता हूं, उसके बदले रावण मुझे दंड भी दे सकता है।

विभीषण ने शब्दों में संयम और विनम्रता के साथ भरी राज सभा में रावण से कहा, 'आप सीताजी को लौटा दीजिए, रामजी आपको क्षमा कर देंगे। इसी में हम सभी का भला है।'

शब्द बहुत संतुलित थे। लेकिन, रावण अपने स्वभाव की वजह से आक्रामक हो गया और उसने विभीषण को लात मार दी। लात खाने के बाद भी विभीषण ने बड़े भाई को प्रणाम किया। ये उनके व्यवहार की विनम्रता थी। विभीषण बोले, 'आप मुझ पर गुस्सा कर रहे हैं, आपको मेरी बात पसंद नहीं आई है तो मैं ये जगह छोड़ चला जाता हूं। लेकिन, मेरा आपसे यही निवेदन है कि आप मेरी बात पर विचार जरूर करें।'

सीख - विभीषण हमें सीख दे रहे हैं कि जब किसी बड़े और अहंकारी व्यक्ति से जो कि गलत काम कर रहा है, उससे सही बात कहनी हो तो बहुत सावधानी रखनी चाहिए। ऐसे लोग आक्रामक हो सकते हैं। इन हालातों में हमें शब्दों का चयन बहुत सोच-समझ करना चाहिए। एक-एक शब्द गहरे अर्थ वाला होना चाहिए। साथ ही, स्वभाव में विनम्रता भी बनाए रखें। अगर हमारी बात स्वीकार नहीं की जाती है, तब भी हमें गुस्सा नहीं करना है। हो सकता है कि उस समय सामने वाले व्यक्ति को हमारी बात समझ न आए, लेकिन भविष्य में एक दिन उसे ये जरूर समझ आएगा कि बात सही कही जा रही थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, story of ravan and vibhishan, life management tips from ramayana


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

आज कहानी राजकोट के रहने वाले नीलेश गोहिल की। एग्रोनॉमी में ग्रेजुएशन करने के बाद नीलेश ने मधुमक्खी पालन करने का फैसला किया। उन्होंने इटेलियन मधुमक्खियों की 50 पेटियों से शहद बनाने की शुरुआत की। इस शहद की इतनी डिमांड बढ़ी कि एक साल के अंदर ही वे 200 पेटियों से ज्यादा का उत्पादन करने लगे। वे एक साल में ही सात लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं।

23 साल के नीलेश बताते हैं कि उन्होंने इस प्रोफेशन के लिए छह महीने की ट्रेनिंग ली। 2019 में मधुमक्खी पालन शुरू किया। पहले सोशल मीडिया के जरिए बिजनेस किया। जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो डिमांड बढ़ती गई। आज नीलेश 1800 किलो शहद का प्रोडक्शन करते हैं और इसकी होलसेल सप्लाई करते हैं।

मधुमक्खी पालन की शुरुआत पांच बाक्स से कर सकते हैं। एक बॉक्स में लगभग चार हजार रुपए का खर्चा आता है।

नीलेश का कहना है कि उन्होंने इटालियन मधुमक्खियों को इसलिए चुना, क्योंकि इनसे शहद का प्रोडक्शन ज्यादा होता है। अभी वे हर महीने 150 किलो शहद का उत्पादन कर लेते हैं। इनसे छह प्रकार का (अजमो, वरियाली, बोर, क्रिस्टल, मल्टी और रायडो) शहद का उत्पादन होता है। वे अब देसी शहद के लिए देसी मधुमक्खियों के पालन की कोशिश में लगे हैं।

फूलों वाली जगह जाना पड़ता है
नीलेश बताते हैं, ‘मधुमक्खियों की खेती के लिए लगातार मूवमेंट जरूरी होता है। इसके लिए मुझे उन इलाकों में जाना पड़ता है, जहां बड़े पैमाने पर फूलों का उत्पादन होता है। मैं गुजरात में जामनगर, कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी और जूनागढ़ की यात्रा करता रहता हूं। यहां अलग-अलग तरह के फूलों के खेत हैं, जिनसे अलग-अलग फ्लेवर का शहद मिल जाता है। रायडो शहद (सरसों के फूल का शहद) के लिए मुझे राजस्थान जाना पड़ता है। क्योंकि, राजस्थान के उदयपुर, जयपुर और कोटा के आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर सरसों की खेती होती है।’

नीलेश अभी 1800 किलो शहद का प्रोडक्शन करते हैं। उनके पास 200 से ज्यादा शहद की पेटियां हैं।

किस तरह बनता है शहद
सबसे पहले मधुमक्खियां फूलों का रस चूसती हैं। इसके बाद वे वैक्स की बनी पेटी में मलत्याग करती हैं और यही मल शहद के रूप में परिवर्तित होता है। शुरुआत में इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन रात में मधुमक्खियां अपने पंख की मदद से शहद से पानी अलग कर देती हैं।

शहद निर्माण की यह प्रक्रिया लगातार 7-8 दिनों तक चलती है। इस तरह के शहद को कच्चा शहद कहा जाता है। इसके बाद शहद को पकाने के लिए रखा जाता है। करीब 12 से 15 दिनों में शहद पक कर तैयार हो जाता है, जिसे पेटी से निकाल लिया जाता है। इस शहद का सीधे उपयोग किया जा सकता है।

किन चीजों की जरूरत होती है

  • इसके लिए खुली जगह की जरूरत होती है, जहां मधुमक्खियों के पालन के लिए पेटियां रखी जा सकें।
  • लकड़ी के बने बक्से और मुंह की सेफ्टी के लिए जाली।
  • मधुमक्खियों की उन्नत किस्म।
  • हाथों के लिए दस्ताने और धुंआदानी।
  • अगर आप 200 से 300 पेटियां मधुमक्खियां पालते हैं तो आपको 4 से 5 हजार स्क्वायर फीट जमीन चाहिए।
    मधुमक्खी की चार प्रजातियों में से इटालियन मक्खी सबसे अच्छी मानी जाती है। यह शांत स्वभाव की होती है और छत्ता छोड़कर कम भागती है।

मुनाफा कैसे कमाएं
पांच बॉक्स के लिए करीब 20 हजार रु खर्च होंगे। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। एक महीने में एक पेटी से चार किलो तक शहद मिल सकती है, जिसे आराम से बाजार में सौ रुपए किलो तक बेचा जा सकता है। पेटियों की संख्या बढ़ाकर एक महीने में एक लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नीलेश बताते हैं कि मधुमक्खियों की खेती के लिए लगातार मूवमेंट जरूरी होता है। इसके लिए उन्हें उन इलाकों में जाना पड़ता है, जहां बड़े पैमाने पर फूलों का उत्पादन होता है।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget