Latest Post

इस हफ्ते चंद्रमा वृश्चिक से कुंभ राशि तक जाएगा। इस कारण 10 से 16 जनवरी के बीच ग्रहण और विषयोग बनेंगे। इन 2 अशुभ योगों की वजह से कुछ लोगों के लिए ये हफ्ता ठीक नहीं है। एस्ट्रोलॉजर डॉ अजय भाम्बी के मुताबिक इस सप्ताह तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को खासतौर से संभलकर रहना होगा। इन लोगों की जॉब और बिजनेस में अनचाहे बदलाव भी सकते हैं। साथ ही मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। वहीं, वृष, मिथुन और मीन राशि वाले लोगों के लिए ये हफ्ता शुभ रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ अजय भाम्बी के मुताबिक12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह आपका विवेक व चतुराई से काम लेना आपके लिए उन्नति दायक साबित होगा। अचानक से किसी मित्र या नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से सभी को प्रसन्नता मिलेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से वे तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कुछ समय से आपको आगाह किया जा रहा है कि अपने शंकालु स्वभाव में परिवर्तन लाएं। और शांतिपूर्ण तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें। किसी पैतृक संपत्ति संबंधी मसले को लेकर भी तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। अधिकतर काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। क्योंकि अपने ही किसी कर्मचारी के द्वारा लीक होने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी अपने ऑफिस में मान-सम्मान व साख बनी रहेगी।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर दें। इससे आपसी संबंध बेहतरीन रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी समय व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु वर्तमान परिस्थितियों से अपना बचाव करना आवश्यक है।

वृष - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार व मित्रों के लिए भी अवश्य निकालें। इससे आप तनावमुक्त व ऊर्जावान महसूस करेंगे। तथा कुछ नई जानकारियां व उपलब्धियां भी हासिल हो सकती हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर आप अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु प्रत्येक कार्य को ठंडे दिमाग से सोच-विचारकर ही करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आएं। कोई लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है, इसलिए सचेत रहें।
व्यवसाय- इस सप्ताह हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझोता करना पड़े। परंतु नौकरी अथवा व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाने में आप कामयाब रहेंगे। तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों का भी निर्वाहन बखूबी करेंगे।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परंतु व्यस्तता की वजह से आप उन्हें समय नहीं दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- बदहजमी तथा एसिडिटी जैसी समस्या रहेगी। गरिष्ठ खानपान का सेवन ना करें।

मिथुन - पॉजिटिव- परिवार में किसी विवाह योग्य व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी रूचि रहेगी।
नेगेटिव- अगर किसी प्रकार की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसे स्थगित ही रखें। क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका लग रही है। घर में आए किसी रिश्तेदार के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में ना ही उलझे तो अच्छा है।
व्यवसाय- खर्चों के साथ-साथ आय की भी अच्छी स्थिति रहेगी। इसलिए किसी प्रकार की भी चिंता ना करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ट्रांसफर संबंधी ऑर्डर की सूचना मिल सकती है, जिसमें तरक्की भी निश्चित है।
लव- घर में खुशी का माहौल रहेगा। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- गैस, बदहजमी की वजह से पेट खराब रहेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

कर्क - पॉजिटिव- आप सामाजिक कार्यों में कुछ ऐसा सकारात्मक काम करेंगे कि लोग आपकी काबिलियत व योग्यता के कायल हो जाएंगे। घर में किसी मेहमान की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग गलत संगत तथा गलत आदतों से दूरी बनाकर रखें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह का अनुसरण करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यापार में आपकी कार्यकुशलता और कार्य क्षमता में कुछ कमीं रह रही है खुद को साबित करने के लिए अधिक संघर्ष और परिश्रम की जरूरत है। राजनैतिक संपर्क आपके लिए फायदेमंद अनुबंध प्राप्त करवा सकते हैं।
लव- कामकाज में चल रही शिथिलता का प्रभाव दांपत्य जीवन पर ना आने दें। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से मन में उमंग व खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु फिर भी सावधानी बरतते हुए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

सिंह - पॉजिटिव- संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी और उन्नति के नए आयाम भी प्राप्त होंगे।
नेगेटिव- परंतु आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। तथा अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। कभी-कभी आप अपने आत्मविश्वास में कमीं महसूस कर सकते हैं इसके लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लेंगे तो आपको फायदा होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें। फालतू गतिविधियों और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय बर्बाद हो सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कार्य पर भी पड़ेगा इस बात का ध्यान रखें।
लव- आपका मनमौजी स्वभाव आपके पारिवारिक लोगों को परेशान कर सकता है। इसलिए अपने आप में गंभीरता लाए। और घर के वातावरण को उचित बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कन्या - पॉजिटिव- अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो वह किसी अधिकारी की मदद से पूर्ण हो सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। कोई महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होगा तथा भावनात्मक रूप से आप अपने आपको सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आप गुस्से की वजह से अपना आपा खो देते हैं। और इसकी वजह से किसी पड़ोसी या निकट संबंधी के साथ क्लेश जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका लग रही है। बेहतर होगा कि बात को अधिक तूल ना दें और उसे इग्नोर करना सीखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। काफी समय से आप कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने की योजना बना रहे हैं, उन पर अमल करने का उचित समय आ गया है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ काम की वजह से कुछ मनमुटाव हो सकता है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। घर की बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह भी आप पर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- आप अपने अंदर कुछ अजीब सी कमजोरी व घुटन महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें।

तुला - पॉजिटिव- मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव करेंगे। इच्छित कार्य समय पर पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप स्वयं का विकास करना चाहते हैं तो आपको अपने स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन का भाव भी लाना पड़ेगा। कुल मिलाकर समय मनोरंजन व मौजमस्ती वाला है।
नेगेटिव- जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ अंजाना सा खालीपन महसूस होगा। किसी अनजानी चीज की तलाश महसूस होगी। परंतु थोड़ा सा मनन और आत्म विश्लेषण करने पर आप इस दुविधा से अपने आप को निकालने में सक्षम रहेंगे।
व्यवसाय- आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी लेकिन साथ ही खर्चा भी ज्यादा रहेगा। बिजनेस में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय पॉजिटिव रहेंगे। पार्टियों के साथ किसी विषय पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। नौकरी में आप परिचित लोगों के साथ थोड़ा सावधान रहें।
लव- पारिवारिक लोगों के साथ घर की साज-सज्जा संबंधी योजनाएं बनेगी। प्रेम के अवसर सुलभ होंगे परंतु इसका आपके परिवार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। इसलिए अकारण ही होने वाली बाहरी गतिविधियों को स्थगित रखें।

वृश्चिक - पॉजिटिव- प्रतिष्ठित लोगों से मिलना-जुलना फायदेमंद साबित होगा। कोई बड़ा काम भी बनने की संभावना है। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करें। समय उचित है, आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- अपने स्वभाव को सरल व मधुर बनाकर रखें। कठोरता पूर्ण व्यवहार की वजह से समाज में आपकी छवि पर आंच आ सकती हैं। बच्चों की समस्याओं में डांट-फटकार की बजाए उन्हें सुलझाने का प्रयत्न करें। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बना रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में धन संबंधी निवेश करते समय घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। क्योंकि ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में नहीं है। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से समय को व्यतीत करें। भावुकता में आकर बिना सोचे समझे दूसरों की योजनाओं का अनुसरण ना करें।
लव- अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों मे भी नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- यूं तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन कुछ आलस्य की स्थिति रह सकती है।

धनु - पॉजिटिव- आर्थिक मामलों को निपटाने के लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा। समाजसेवी संस्थाओं में कुछ चैरिटी करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखें कि कभी-कभी आपका ही शंकालु स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन जाएगा। दिखावे जैसी प्रवृत्ति से बचें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र संबंधी अपनी योजनाएं और गतिविधियां किसी के सामने जाहिर ना करें। वरना कोई व्यक्ति आपके साथ छल-फरेब कर सकता है। नौकरी में किसी अफसर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, जिसकी वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाने के लिए कुछ मनोरंजन संबंधी योजनाएं बनाएं। कुछ समय अकेले में भी व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से सावधानी अवश्य बरतें।

मकर - पॉजिटिव- पारिवारिक मतभेद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। सिर्फ धैर्य और एक-दूसरे पर विश्वास बनाकर रखने की आवश्यकता है अधिकतर समय अध्यात्म तथा कुछ गूढ़ विषयों को जानने में व्यतीत होगा। सम्मान व प्रतिष्ठा भी बनी रहेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। जिसकी वजह से कई घनिष्ठ मित्रों के साथ संबंधों में कटुता आने की आशंका है। कुछ समय धार्मिक स्थल में जाकर एकांत में व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून और शांति प्राप्त होगी।
व्यवसाय- अगर कार्य क्षेत्र में कुछ नवीनीकरण या परिवर्तन लाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए उचित रहेगा। परंतु किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह भी लें, तो अच्छा रहेगा। बीमा, शेयर तथा कमीशन संबंधी कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त होगी।
लव- पारिवारिक व्यक्तियों के साथ अपनी गतिविधियों को अवश्य शेयर करें। इससे आपको निर्णय लेने में आसानी होगी। तथा भावनात्मक रूप से भी मजबूत होने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं, जिससे स्वास्थ्य पर वर्तमान वातावरण का नकारात्मक असर ना पड़े।

कुंभ - पॉजिटिव- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए तथा परिवार के लिए उचित समय निकालेंगे। कुछ नया करने की उमंग व जोश रहेगा धर्म तथा अध्यात्म में भी रुचि जागृत होगी। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी परीक्षा का सकारात्मक परिणाम मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- परंतु बिना बात के ही किसी से ना उलझें। इससे रिश्तों में खटास आ सकती हैं। लॉटरी, जुआ, सट्टा जैसे कार्यों से दूर रहें, क्योंकि अत्यधिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। व्यर्थ के कार्यों में धन भी व्यय होगा।
व्यवसाय- व्यापार में अपने ऊपर किसी भी प्रकार का आलस व लापरवाही को हावी ना होने दें। विस्तार संबंधी जो योजना काफी समय से बना रहे थे अब उस पर कार्य करने का उत्तम समय है। अपने महत्वपूर्ण फैसले तुरंत लें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र के अचानक मिलने से पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत व परिश्रम की वजह से थकान और स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस करेंगे। समय-समय पर उचित आराम भी लेना आवश्यक है।

मीन - पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी दीर्घकालिक लाभ की योजनाओं पर कार्य शुरू हो सकता है। कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना एक चुनौती रहेगी। परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से कर पाने में सक्षम रहेंगे। इस दरमियान विद्यार्थियों को भी मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखिए कि अनजान व्यक्तियों पर भरोसा करने पर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई धोखा भी हो सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ कलह व वाद-विवाद की स्थिति को उभरने ना दें।
व्यवसाय- कोई बड़ी डील या आर्डर मिल सकता है। हालांकि कामकाज का दबाव रहेगा। पर आप उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे और समय पर पूरा करने में सफल भी रहेंगे। इस समय व्यापार में विस्तार के लिए मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव- दांपत्य जीवन में यदा-कदा तनाव की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करके अपने काम में ध्यान दें।
स्वास्थ्य- बुखार और शारीरिक थकान संबंधी छोटी-मोटी समस्या रहेगी। इसलिए सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rashifal Saptahik Horoscope January 2nd Week 2021: January Weekly Rashifal 2021, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए धन संग्रह का काम 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम 42 दिनों का होगा। 27 फरवरी यानी माघ पूर्णिमा को इसकी समाप्ति होगी। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसे ‘राम मंदिर निधि समर्पण अभियान’ नाम दिया है। इस अभियान को लेकर हमने विश्व हिन्दू परिषद के इंटरनेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट और इस अभियान के प्रमुख आलोक कुमार, मध्य प्रदेश के लिए अभियान प्रमुख राजेश तिवारी और बिहार के सह अभियान प्रमुख परशुराम कुमार से बात की। बातचीत के प्रमुख अंश...

यह भी पढ़ें - Telegram (App, Web Version) क्या हैं हिंदी में, Telegram App को Free में कैसे Download करें और Account कैसे बनाये, Telegram Group, Telegram Channel, Telegram Stickers, Telegram Bots, Security Features, Full Information 2021


धन संग्रह अभियान की रूपरेखा क्या होगी

हम सभी राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। पूरे देश में 5.25 लाख गांवों में 13 करोड़ परिवारों के 65 करोड़ लोगों तक पहुंचने का टारगेट है। आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसके लिए हर राज्य में टीमें भी बन गई हैं। मध्य प्रदेश में 6.5 करोड़ और बिहार में 7.5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसी तरह बाकी राज्यों ने भी अपने टारगेट सेट कर रखे हैं।

यह भी पढ़ें - Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC Account से Aadhaar Card / Aadhar Number कैसे Link करें हिंदी में (Aadhaar Card / Aadhar Number को IRCTC Account से कैसे Link करें)


राम मंदिर के लिए चंदा किस मोड में स्वीकार किया जाएगा

अभी धन तीन तरह से लिए जा रहा है। पहला कूपन के माध्यम से, दूसरा रसीद के जरिए और तीसरा सीधे अकाउंट में डिपॉजिट किया जा सकता है। ट्रस्ट की तरफ से कूपन और रसीद राज्यों को भेज दिए गए हैं। 10 रुपए, 100 रुपए और 1000 रुपए के कूपन होंगे। 100 रु के 8 करोड़, 10 रु के 4 करोड़ और1000 रु के 12 लाख कूपन छापे जाएंगे। इससे ज्यादा जिसे दान करना है वो रसीद के जरिए कर सकता हैं। उसके लिए कोई लिमिट नहीं है।

कूपन पर भगवान राम और मंदिर का चित्र होगा। जो लोग रसीद के माध्यम से दान करेंगे उन्हें एक पत्रक और राम जी का चित्र भेंट किया जाएगा। पत्रक पर मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी होगी। जो हिंदी, अंग्रेजी के अलावा राज्यों की मातृ भाषा में भी होगा।

इसके अलावा जो लोग बड़ी राशि दान देंगे उन्हें पत्रक और चित्र के अलावा स्मृति के रूप में अंग वस्त्र, कॉफी टेबल जैसी चीजें भेंट की जाएगी। हालांकि ये अनिवार्य नहीं है। राज्य अपने लेवल पर ये तय करने के लिए स्वतंत्र हैं कि वो किसे क्या भेंट करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें शासनादेश बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों तथा मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में वर्ष 2021 में दिए जाने वाले अवकाशों की तालिका के सम्बन्ध में शासनादेश (Government Order)


श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से जारी एक हजार रु का कूपन। 10 रु, 100 रु और 1000 रु के कूपन ट्रस्ट ने जारी किए हैं।

क्या विदेश से धन स्वीकार किया जाएगा

फिलहाल, विदेशी धन स्वीकार नहीं होगा। क्योंकि इसके लिए फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) की मान्यता जरूरी है जो फिलहाल ट्रस्ट के पास नहीं है। इसको लेकर प्रोसेस जारी है। लेकिन अप्रूवल कब तक मिलेगा, इसके बारे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

यह भी पढ़ें – उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों हेतु Digital Classroom Instructional Plan प्रतियोगिता आयोजित कराए जाने के संबंध में दिशा निर्देश एवं आदेश


क्या गहने या अन्न दान किया जा सकता है

अभी सिर्फ नकद पैसे ही लिए जाएंगे। आभूषण, अन्न या कोई और संपत्ति स्वीकार नहीं होगी। जो लोग दान देना चाहते हैं, उन्हें इन चीजों को बेचकर पैसे इकट्ठा करना होगा। फिर वो कूपन या रसीद के माध्यम से दान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - State Bank Of India – SBI (भारतीय स्टेट बैंक) पहला कदम बचत खाता एवं पहली उड़ान बचत खाता क्या हैं हिंदी में, नाबालिग बच्चे का State Bank Of India – SBI में बचत खाता कैसे खुलवाएं, SBI Minor Saving Account क्या हैं, Eligibility, योग्यता, शर्तें, Interest Rate, लाभ Full Information 2021


ट्रांसपेरेंसी और सुरक्षा के लिहाज से कौन से उपाय किए गए हैं

दान सिर्फ कूपन और रसीद के जरिए ही स्वीकार होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर दिन भर में जमा की गई राशि को नजदीकी बैंक में जमा करना होगा। पहले दिन जिस बैंक की जिस शाखा में पैसा जमा होगा, अगले 42 दिन तक उसी बैंक की उसी शाखा में पैसा जमा कराना होगा। बैंकों में पैसा जमा करने के लिए अलग से डिपॉजिट स्लिप छापे गए हैं, जिसमें कोड नंबर हैं, अकाउंट नंबर नहीं।

ये राशि सिर्फ तीन ही बैंकों में जमा होगी। ये बैंक हैं - स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा। ये तीनों बैंक जमा राशि के लिए सिर्फ कलेक्शन अकाउंट का काम करेंगे। यहां से पैसे निकाले नहीं जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Nishtha App (निष्ठा ऐप - एप्लीकेशन) क्या है Nishtha App (निष्ठा ऐप - एप्लीकेशन) को Free में कैसे Download करें और कैसे Use (इस्तेमाल) करे, Full Form, NISHTHA Teacher Training Scheme क्या हैं


कितने लोगों की टोलियां बनेंगी और इसमें कितने लोग होंगे

सभी राज्यों में जिला स्तर पर एक कमेटी होगी। कई राज्यों में ब्लॉक स्तर पर भी कमेटियां बनेंगीं। इसके लिए हर जिले में एक ऑफिस भी होगा। कुछ राज्यों में ऑफिस बन गए हैं जबकि कई जगहों पर अभी प्रोसेस में हैं। हर गांव या मोहल्ले में जरूरत के हिसाब से टोलियां बनेंगीं। किसी गांव में 4-5 टोलियां भी हो सकती हैं।

हर टोली में पांच लोग होंगे जिसमें एक टीम लीडर होगा। उसके पास कूपन और रसीद होंगे। धन संग्रह वही करेगा। इसी तरह हर पांच टोलियों पर एक डिपॉजिटर होगा। यही बैंक में जाकर पैसे जमा करेगा।

इस अभियान से जुड़े लोगों को हर लेवल पर ट्रेंड किया जा रहा है। देशभर में ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें टोलियों के संचालन, हिसाब किताब करना, बैंकों में पैसे जमा करना, प्रचार प्रसार करना जैसी चीजें शामिल हैं। इन विषयों से जुड़े एक्सपर्ट ट्रेनिंग दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) क्या हैं हिंदी में, Full Form in Hindi, IRCTC पर Account (खाता) कैसे बनाये हिंदी में


श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से जारी की गई धन संग्रह की रसीद। जो लोगो दो हजार से ज्यादा का दान करेंगे वो रसीद के माध्यम से कर सकेंगे।

केंद्र, राज्य और जिलों में जो कमेटियां बनी हैं। उनमें ज्यादातर लोग संघ और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोग हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या आम नागरिक टोली का हिस्सा हो सकता है...

आलोक कुमार कहते हैं कि ये जरूरी नहीं है कि वह संघ या VHP से जुड़ा हो तो ही कमेटी में शामिल होगा। उस राज्य या जिले का कोई भी सोशल वर्कर या अहम व्यक्ति टीम का हिस्सा हो सकता है। वहीं राजेश तिवारी बताते हैं कि धन संग्रह टोली में कोई भी शामिल हो सकता है। इसके लिए उसे लोकल लेवल पर टीम लीडर से कॉन्टैक्ट करना होगा। लेकिन डिपॉजिटर या टीम लीडर की जिम्मेदारी उसे ही दी जाएगी जो पहले से परिचित होगा।

यह भी पढ़ें – शासनादेश परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं अनुचरों के अवकाश प्रक्रिया एवं सेवा पुस्तिका का रख-रखाव Online किये जाने के सम्बन्ध में शासनादेश (Government Order)


कितने तरह की टोलियां होंगी और उनका काम क्या होगा

टोलियां बनाने की जिम्मेदारी राज्यों की है। वे अपनी सुविधानुसार टोलियां बना रहे हैं। मुख्य रूप से जो टोलियां अभी बनी हैं वो इस प्रकार है...

  • धन संग्रह टोली : घर- घर जाकर कूपन और रसीद बांटना और उनसे पैसे कलेक्ट करना।
  • आर्थिक टोली : धन संग्रह को लेकर पैसों का हिसाब किताब देखना।
  • कार्यालय टोली : हर जिले में इस अभियान के लिए कार्यालय बने हैं। वहां कुछ लोगों की टीम है जो जिलास्तर पर अभियान की मॉनिटरिंग करेगी।
  • प्रचार प्रसार टोली : इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रचार की टोलियां बनी हैं। इसमें सोशल मीडिया और मेन स्ट्रीम मीडिया से जुड़े और अनुभवी लोग शामिल हैं।
  • विशिष्ट टोली : जो लोग बड़ी राशि यानी 5 लाख से ज्यादा का डोनेशन करेंगे, उनसे संपर्क के लिए विशिष्ट टोलियां बनी हैं।

यह भी पढ़ें – परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए योगाभ्यास प्रतियोगिता  वर्ष 2020-21 का आयोजन किये जाने के संबंध में आदेश


कितना धन संग्रह का टारगेट है

अभी हमने धन संग्रह को लेकर कोई टारगेट नहीं रखा है। राम के नाम पर लोग जितना भी अपनी श्रद्धा से देंगे, हम स्वीकार करेंगे। वैसे भी मंदिर के साथ-साथ और भी चीजें बननी हैं, जो अभी सिर्फ ड्रॉइंग बोर्ड पर है। अप्रूवल नहीं मिला है। इसलिए अभी से कुल खर्च का अनुमान लगाना मुश्किल है।

आपको बता दें कि ट्रस्ट ने अपनी तरफ से मंदिर निर्माण के लिए एक अलग कमेटी बनाई है। उसके अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा हैं। अकाउंट संभालने के लिए अलग से ऑडिटर जनरल भी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें - DakPay App (डाक पे ऐप्‍लीकेशन) क्या हैं हिंदी में, DakPay App को Free में कैसे Download करें और कैसे Use करे, DakPay App में कैसे Account Create करें, Important Features, Full Information 2021


प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता के लिए कौन -कौन से कार्यक्रम किए जाएंगे

ट्रस्ट की कोशिश है कि यह अभियान जन अभियान बने यानी इसमें हर आदमी की कोई न कोई भूमिका हो। इसके लिए हर लेवल पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कई जगहों पर मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ, प्रभात फेरी, रात्रि जागरण भजन कीर्तन, अखबारों में विज्ञापन, रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करना जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।


यह भी पढ़ें - Diksha App (दीक्षा ऐप - एप्लीकेशन) क्या है Diksha App (दीक्षा ऐप - एप्लीकेशन) को Free में कैसे Download करें और कैसे Use (इस्तेमाल) करे, Full Form

Blogger Sitemaps Generator

Blogger Meta Tag Generator





Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

आज हम आपको अजमेर के भरत ताराचंदानी की कहानी बताने जा रहे हैं। भरत जब छठवीं क्लास में थे, तब उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था और वो बेड रेस्ट पर चले गए थे। तभी से भरत और उनके परिवार का संघर्ष शुरू हो गया था। आज वो पुष्कर में पांच दुकानों के मालिक हैं और टर्नओवर करोड़ों में है। ये सब वो कैसे कर पाए, उन्हीं से जानिए।

भरत कहते हैं, 'पिता अकेले कमाने वाले थे और अचानक उनका एक्सीडेंट हो जाने से कमाई बंद हो गई। हम सब भाई-बहन छोटे थे। मां समझ नहीं पा रही थीं कि अब परिवार का भरण-पोषण आखिर होगा कैसे? दिनोंदिन हालात बिगड़ते ही गए। मां ने सिलाई-बुनाई का काम शुरू किया। बड़े भाई ने मेडिकल स्टोर पर जाना शुरू कर दिया। मैं किराने की दुकान पर जाने लगा। सुबह अखबार भी बांटता था। एसटीडी पीसीओ पर काम किया। हम लोग हर छोटा-बड़ा वो काम कर रहे थे, जिससे घर में चार पैसे आ सकें। कुछ सालों तक जिंदगी की गाड़ी ऐसे ही चलती रही।'

यह भी पढ़ें - Telegram Group क्या हैं हिंदी में, Telegram Group कैसे बनाये हिंदी में, Telegram Group कितने प्रकार के होते हैं


उन्होंने बताया कि हम सिंधी कम्युनिटी से आते हैं। हमारी कम्युनिटी के लोग या तो बिजनेस करते हैं या पैसा कमाने विदेश जाते हैं। पहले तो ऐसा ही होता था। मेरे बड़े भाई को किसी लिंक के जरिए पश्चिम अफ्रीका जाने का मौका मिला। वो वहां नौकरी करने लगे। वो जो पैसे भेजते थे, उससे हम उधारी चुका रहे थे। चार साल बाद वो वापस आ गए और पुष्कर में नौकरी करने लगे।

भरत बताते हैं, 'मैं 12वीं कर चुका था। अपने मामा के एक कॉन्टैक्ट से मैं दुबई चला गया और वहां टेक्सटाइल कंपनी में नौकरी करने लगा। मुझे लगता था कि दुबई जाते ही सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहां मैंने बहुत स्ट्रगल किया। सामान की डिलिवरी, बुकिंग से लेकर कार्टन उठाने तक का काम करता था। पांच साल तक वहां नौकरी करता रहा।'

यह भी पढ़ें - Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) क्या हैं हिंदी में, Full Form in Hindi, IRCTC पर Account (खाता) कैसे बनाये हिंदी में


भरत कहते हैं कि ये बहुत पहले तय कर लिया था कि मुझे इतना कमाना है कि मेरे घरवालों को कभी पीछे मुड़कर न देखना पड़े।

इंसेंटिव की स्कीम काम कर गई

वो कहते हैं, 'जब लौटकर अजमेर आया तो बड़े भाई ने कहा कि अब हमें अपना कुछ करना चाहिए। आखिर कब तक किसी दूसरे के लिए काम करते रहेंगे। गल्फ कंट्री में रहने वाले अपने एक दोस्त से मैंने तीन लाख रुपए उधार लिए। कुछ पैसे बड़े भाई ने यहां-वहां से लिए और हमने पुष्कर में 6 लाख रुपए में लीज पर एक दुकान ले ली। जहां दुकान ली, वहां उस समय कोई डेवलपमेंट नहीं था। आसपास के दुकानदार बोल रहे थे कि यहां शाम को परिंदे भी नहीं दिखते, ग्राहक क्या आएंगे। लेकिन मैंने देखा कि वहां आसपास होटल और धर्मशालाएं बहुत हैं। मुझे उम्मीद थी कि कपड़े की दुकान खुलेगी तो ग्राहक आना शुरू हो जाएंगे। मैंने हिम्मत करके वहीं दुकान खोली।'

भरत ने बताया, 'गाइड और ड्राइवर्स को पांच परसेंट इंसेंटिव देना शुरू किया। शर्त यही थी कि जितने ग्राहक तुम दुकान पर लाओगे, उतना इंसेंटिव तुम्हें भी मिलेगा और दस से पंद्रह परसेंट डिस्काउंट ग्राहकों को भी दूंगा। मेरी ये स्कीम काम कर गई और दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगना शुरू हो गई। मेरी दुकान पर बसों में टूरिस्ट आने लगे। रात में दो-दो बजे तक ग्राहकी होनी लगी।'

यह भी पढ़ें - घर में नाखून की सुरक्षा एवं देखभाल करने के लिए आसान उपाय


तीन दुकानों को मिलाकर बनाया शोरूम

वो कहते हैं कि ये सब देखकर आसपास के कई व्यापारियों ने मेरी दुकान के आसपास दुकानें खोलना शुरू कर दीं। धीरे-धीरे मार्केट डेवलप हो गया। सब जगह एक जैसा माल मिलने लगा। फिर मुझे लगा कि अब कुछ बड़ा नहीं किया तो फिर बिजनेस में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसलिए जो भी पैसा कमाया था, वो सब लगाकर दो दुकानें और खरीदीं। तीनों दुकानों को मिलाकर शोरूम में तब्दील कर दिया। तब से आज तक मुझे और मेरे परिवार को पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। अब हमारे पास पुष्कर में पांच दुकानें हैं। जिस दुकान पर मैं बैठता हूं, उसका ही टर्नओवर एक करोड़ से ऊपर है। दस से पंद्रह लोगों को हम रोजगार दे रहे हैं। मैंने ये अनुभव किया है कि भले ही जो किस्मत में तो वो आपको न मिले, लेकिन जो आपकी मेहनत का है, वो आपसे कोई नहीं छीन सकता।

भरत ने कहा, 'मुझे लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से ही रहा है। पहले मजबूरी के चलते ये काम नहीं कर पाया था। अब बिजनेस के साथ ये भी कर रहा हूं। कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहा हूं। हां और सुबह उठने का जो नियम पांच साल पहले था, वो आज भी है। आज भी सुबह साढ़े सात-आठ बजे दुकान खोल देता हूं। चाहे कुछ भी हो।'

यह भी पढ़ें परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की प्रतिभा परखने हेतु नई पहल, अब होगी हर वर्ष अनिवार्य Training एवं देनी होगी परीक्षा



अजमेर के रहने वाले भरत तारांचदानी का अब पुष्कर में एक बड़ा शोरूम है। इसके साथ ही कई दुकानें भी हैं।

यह भी पढ़ें - Post Office Small Saving Schemes (छोटी बचत योजना) Intrest Rate, January – March 2021 Full Information


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नमस्कार!
हरियाणा में पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस और वॉटर कैनन चलाई। सिडनी टेस्ट में लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद हुआ। चीन ने भारतीय सेना से अपने सैनिक की रिहाई की मांग की है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर...

  • किसान आंदोलन और कृषि कानूनों से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।
  • बॉम्बे हाईकोर्ट में बृहनमुंबई नगरपालिका (BMC) के नोटिस के खिलाफ एक्टर सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई होगी।
  • सेंट्रल बोर्ड और डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के बोर्ड मेंबर्स के सिलेक्शन के लिए सेक्रेटरीज की बैठक होगी।

देश-विदेश

किसानों पर आंसू गैस-वॉटर कैनन चलाई
किसान आंदोलन का रविवार को 46वां दिन था। दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान अब भी केंद्र सरकार से दूरी बनाए हुए हैं। इस बीच, हरियाणा के करनाल में उस समय हंगामा हो गया, जब कैमला गांव में किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली का विरोध किया। पुलिस ने किसानों को रोका तो दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। हंगामा इस कदर बढ़ा कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और वॉटर कैनन भी चलानी पड़ी। इसके बाद खराब मौसम का हवाला देकर मुख्यमंत्री खट्टर का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

पीएम किसान योजना में बंदरबांट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 लाख 48 हजार ऐसे किसानों को 1 हजार 364 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया, जो तय क्राइटेरिया में ही नहीं आते थे। इस बात का खुलासा राइट टू इनफॉर्मेशन (RTI) से मिली जानकारी से हुआ है। कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (CHRI) से जुड़े वेंकटेश नायक ने यह जानकारी मांगी थी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन अपात्र किसानों के पास स्कीम का पैसा पहुंचा है, उनमें दो कैटेगरी शामिल हैं। पहली में वे किसान हैं, जो इसके लिए जरूरी योग्यता नहीं रखते हैं। दूसरी कैटेगरी में ऐसे किसान हैं, जो इनकम टैक्स भरते हैं।

सिडनी में दूसरे दिन भी नस्लीय टिप्पणी
सिडनी टेस्ट में लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद हुआ। टेस्ट के चौथे दिन भी भारतीय बॉलर मो. सिराज पर दर्शकों ने नस्लभेदी टिप्पणी की। बाउंड्री के करीब बैठे दर्शकों की एक टोली लगातार सिराज को ब्राउन मंकी और बिग डॉग बोल रही थी। सिराज ने इसकी शिकायत फील्ड अंपायर पॉल राफेल से की। मैच रेफरी और टीवी अंपायर से फील्ड अंपायर ने बातचीत की और फिर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने 6 दर्शकों को बाहर निकाल दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घटना पर टीम इंडिया से माफी मांगी है। विराट कोहली ने भी इस घटना पर ऐतराज जताया है।

वैक्सीनेशन पर कांग्रेस में दो फाड़
16 जनवरी से देश में वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होना है। इस बीच, वैक्सीन पर सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस दो खेमों में बंट गई है। शशि थरूर, जयराम रमेश जैसे कई नेताओं ने वैक्सीन पर सवाल खड़े किए तो कांग्रेसी राज वाले राज्य पंजाब, झारखंड और राजस्थान के मंत्री वैक्सीन के पक्ष में खड़े हो गए। इन राज्यों के मंत्रियों ने साफ कहा कि वैक्सीन पर किसी तरह का सवाल खड़ा करना ठीक नहीं है। झारखंड के मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि जनहित के मामलों में वह केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं। वहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।

चीन ने सैनिक की रिहाई की मांग की
चीन ने भारतीय सेना की हिरासत में मौजूद अपने सैनिक की फौरन रिहाई की मांग की है। चीन की सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के मुताबिक, यह सैनिक अंधेरे और इलाके की समझ न होने की वजह से भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था। इसलिए उसे जल्द रिहा किया जाना चाहिए। घटना पैगॉन्ग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से की है। अक्टूबर में भी एक चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस गया था। दो दिन बाद उसे चीनी सेना के अफसरों को सौंप दिया गया था।

जवानों की जान बचाएगा हिमतापक
चीन से तनाव के बीच सियाचिन और लद्दाख जैसे बर्फीले इलाकों में तैनात जवानों को अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने जवानों के लिए हिमतापक हीटिंग डिवाइस तैयार की है। ये ऐसी डिवाइस है, जिसके जरिए सेना का बंकर माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी गर्म रहेगा। आर्मी ने इस डिवाइस के लिए 420 करोड़ का ऑर्डर भी DRDO को दे दिया है। जल्द ही इसे बर्फीले इलाकों में ITBP और सेना की पोस्ट पर लगाया जाएगा।

एक्सप्लेनर
कृषि कानूनों पर सुप्रीम सुनवाई

किसान आंदोलन और कृषि कानूनों से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज होगी। दरअसल, किसान आंदोलन से जुड़ी कई याचिकाएं कोर्ट में दायर हुई थीं। कुछ याचिकाओं में आंदोलन को खत्म करने की मांग की गई है, तो कई याचिकाओं में तीनों कानूनों को रद्द करने की। इन्हीं सब याचिकाओं पर अब चीफ जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच करेगी। इस मामले की आखिरी सुनवाई 17 दिसंबर को हुई थी। लेकिन सवाल ये है कि क्या सुप्रीम कोर्ट से मसला सुलझ सकता है? आइए एक-एक करके इस मामले को पूरी तरह समझते हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

पॉजिटिव खबर
फर्श से अर्श तक का सफर

आज हम आपको अजमेर के भरत ताराचंदानी की कहानी बताने जा रहे हैं। भरत जब छटवीं क्लास में थे, तब उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद पिता बेड पर चले गए थे। तभी से भरत और उनके परिवार का स्ट्रगल शुरू हो गया था। लेकिन, आज वे पुष्कर में पांच दुकानों के मालिक हैं और टर्नओवर करोड़ों में है। ये सब वो कैसे कर पाए, उन्हीं से जानिए।

पढ़ें पूरी खबर...

14 जनवरी हो सकता है सबसे सर्द दिन
दो दशक बाद जनवरी के पहले हफ्ते में देशभर में मानसून जैसा माहौल बन गया। उत्तर के पहाड़ी राज्यों में जबरदस्त बर्फबारी हुई तो दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश। दक्षिण में जनवरी में बारिश के 100 साल तक के रिकॉर्ड टूट गए। पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से यह स्थिति पैदा हुई। देश के सभी ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 5 से 8 फीट तक मोटी बर्फ की चादर लिपटी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फीली हवाओं का असर समूचे उत्तर, पश्चिम, मध्य व पूर्वी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार तक दिखेगा।

अंधेरे में डूबे पाकिस्तान के शहर
पाकिस्तान में शनिवार देर रात ब्लैकआउट (बिजली गुल) हो गया। इससे कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, मुल्तान, कसूर, रावलपिंडी और मंडी अंधेरे में डूब गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर #Blackout और #LoadShedding ट्रेंड करने लगा। इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर हमजा शफकत ने कहा कि बिजली कंपनी का सिस्टम ट्रिप होने के कारण ब्लैकआउट हुआ। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बदइंतजामी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

सुर्खियों में और क्या है...

  • पश्चिम बंगाल में हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ये एलान किया।
  • कोरोना से अमेरिका, ब्रिटेन और ब्राजील में हालात बेकाबू हो चुके हैं। अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 49 हजार 519 मरीज मिले।
  • ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप को शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि उन्हें कौन सी वैक्सीन दी गई है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Top News of 10 January 2021| PM Kisan Samman Yojana will save lives of soldiers in Bandarbant, Ladakh and Siachen, cold and can cause havoc on January 14


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Farmers Agitation | Rally | Khattar | Helicopter | Haryana CM's rally canceled due to opposition from farmers


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कहानी - महाभारत में पांडवों का 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास पूरा हो चुका था। इसके बाद श्रीकृष्ण पांडवों के दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे और दुर्योधन से कहा कि अब पांडवों को उनका राज्य लौटा दो। लेकिन, दुर्योधन ने कृष्ण की बात नहीं मानी।

कृष्ण ने दुर्योधन को कई तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन दुर्योधन पांडवों को एक गांव तक देने के लिए तैयार नहीं था। तब श्रीकृष्ण दरबार से जाने लगे तो दुर्योधन ने उनसे कहा, 'आप हमारे यहां आए तो बिना भोजन किए कैसे जा सकते हैं, मैं आपको मेरे यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।'

कृष्ण बोले, 'मेरा ये नियम है कि मैं किसी के यहां और किसी के साथ भोजन करते समय दो बातें ध्यान रखता हूं। पहली, मुझे बहुत भूख लगी हो। दूसरी, सामने वाला मुझे बहुत प्रेम से खिला रहा हो। इस समय तुम्हारे साथ ये दोनों बातें नहीं हैं। पहली बात, मुझे अभी भूख नहीं लगी है। दूसरी बात, तुम मेरी सही बात नहीं मान रहे हो। तुम मुझे खाना खिलाना चाहते हो, लेकिन मुझे इसमें प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है। जैसा तुम्हारा स्वभाव है, इसमें भी कोई षड़यंत्र हो सकता है।'

इसके बाद कृष्ण विदुर के यहां भोजन करने चले गए।

सीख- श्रीकृष्ण ने सीख दी है कि हम जब भी किसी के यहां खाना खाने जाते हैं तो ये बात जरूर ध्यान रखें कि खाना खिलाने वाले के विचार कैसे हैं, उसकी नीयत कैसी है? क्योंकि अन्न हमारे मन पर असर डालता है। अगर हम बुरे स्वभाव वाले व्यक्ति के हाथ का बना खाना खाएंगे तो उसकी बुराई हमारे अंदर प्रवेश कर जाएगी। कोई व्यक्ति गलत इरादे से खाना खिलाए तो उसके यहां खाना खाने से बचना चाहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshanakr mehta, story of krishna and duryodhana, lord krishna lesson to duryodhan


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget