Latest Post

कोरोना काल में दुनियाभर में विमानन गतिविधियां सीमित हैं या बंद हैं। ऐसे में एविएशन इंडस्ट्री पर भी खर्चों में कमी के साथ विमान में संक्रमण का खतरा कम करने की जिम्मेदारी है। कई कंपनियों ने अपनी गतिविधियां डिजिटल कर ली हैं, जिससे लोगों के बीच परस्पर संपर्क में तो कमी आई ही है, कंपनियों का खर्च और विमानों का वजन घटाने में भी सफलता मिली है।

कंपनियां अपने स्तर पर लागत कम करने के हरसंभव उपाय कर रही हैं। प्रमुख बात यह है कि विमान में जितना कम वजन होगा, लैंडिंग और टेकऑफ में ईंधन की खपत उतनी ही कम होती है। सिंगापुर एयरलाइन्स ने डिजिटल इनफ्लाइट सिस्टम ‘स्कूट हब’ शुरू किया है। इसमें यात्री मोबाइल फोन से फूड और ड्रिंक्स के ऑर्डर देने, ड्यूटी-फ्री सामान और अन्य सेवाओं का एक्सेस कर सकते हैं।

इससे सालाना 156 मीट्रिक टन कागज की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी 41 टन की कमी आएगी। 13 टन ईंधन की सालाना बचत अलग होगी। ब्रिटिश एयरवेज ने फ्लाइट में दी जा रही मैग्जीन ‘हाई लाइफ’ बंद कर दी है। यह मैग्जीन अब यात्रियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। अमेरिकन एयरलाइंस ने सलाद की प्लेट से सिर्फ एक ऑलिव कम करके सालाना 30 लाख रुपए बचाए।

एडवांस टेक्नोलॉजी ने अब विमानन कंपनियों के लिए इनफ्लाइट मेन्यू, मैग्जीन और एंटरटेनमेंट कंसोल को हटाना आसान कर दिया है। इनका वजन 6 किलो तक होता है। ऑनबोर्ड रिटेल के बजाय जमीन पर उतरने के बाद इनफ्लाइट खरीद की डिलीवरी के लिए ई-कॉमर्स एप और कुरिअर का उपयोग करके विमानन कंपनियां वजन कम कर रही हैं। फिनएयर प्लास्टिक कटलरी को हटा कर सालाना 25 लाख रुपए बचा रही है।

भारत में भी एयरलाइंस ने उठाए कदम, अब वेब चेकइन सिस्टम

इधर, भारत में लगभग सभी एयरलाइंस इसी तरह के कदम उठा कर घाटा कम कर रही हैं। इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस में बोर्डिंग पास के बजाए वेब चेकइन शुरू किया गया है। फ्लाइट मैग्जीन बंद कर दी गई और ऑर्डर भी एप से लिए जा रहे हैं। इसके अलावा एयर सिकनेस बैग की संख्या भी कम की जा रही है फ्लाइट में पहले से ऑर्डर किए गए फूड और ड्रिंक्स ही रखे जा रहे हैं। विमानन विशेषज्ञ वासुदेवन एस का कहना है कि कोविड-19 ने विमानन कंपनियों की लागत घटाने के नए साधन ढूंढ़ने और टच फ्री टेक्नोलॉजी का उपयोग करने की जरूरत बढ़ाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विमान में जितना कम वजन होगा, लैंडिंग और टेकऑफ में ईंधन की खपत उतनी ही कम होती है। (फाइल फोटो)


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कहानी- रामायण में विभीषण ने रावण को समझाया कि सीता को सकुशल श्रीराम को लौटा देना चाहिए। श्रीराम से युद्ध करने में हमारा ही नुकसान होगा। ये बातें सुनकर रावण गुस्सा हो गया और विभीषण को लात मारकर लंका से निकाल दिया।

विभीषण श्रीराम से मिलने पहुंचे। श्रीराम हर काम सभी से सलाह लेकर करते थे। उन्होंने सुग्रीव से पूछा कि क्या करना चाहिए?

सुग्रीव वानर सेना के राजा थे और श्रीराम के मित्र भी थे। उन्होंने कहा, 'हमें शत्रु के भाई पर भरोसा नहीं करना चाहिए, उसे बंदी बना लेना चाहिए।' इसके बाद जामवंत और अंगद ने भी कहा, 'शत्रु का भाई भी शत्रु ही होता है।' श्रीराम ने कहा कि ये बिलकुल सही बात है।

उस समय हनुमानजी मौन खड़े थे। श्रीराम ने सभी की सलाह सुनी और फिर अपनी सोच के बारे में कहा, 'मेरा प्रण है कि जो कोई मेरी शरण में आता है, मैं उसकी रक्षा जरूर करता हूं। अगर विभीषण की वजह से भविष्य में कोई धोखा हुआ तो मेरे साथ लक्ष्मण और हनुमान जैसे शक्तिशाली साथी हैं। मैं खुद भी हर विपत्ति का सामना करने के लिए सक्षम हूं। हम मिलकर उस परेशानी को हल कर लेंगे।'

श्रीराम ने विभीषण को शरण दी और उसे लंका का राजा भी घोषित कर दिया। ये देखकर सभी हैरान थे कि राम ने अपने शत्रु के भाई पर इतना भरोसा किया है।

सीख- श्रीराम ने सीख दी है कि हमें दूसरों पर भरोसा करना ही पड़ता है। लेकिन, हमें वह तैयारी भी रखनी चाहिए, जिससे भविष्य में धोखा मिलने पर आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके। श्रीराम ने विभीषण पर विश्वास किया, लेकिन विश्वासघात होने की स्थिति में उन्हें लक्ष्मण और हनुमान के बल पर और खुद पर भरोसा था। हम सभी पर शक करेंगे तो कोई काम कर ही नहीं पाएंगे, इसलिए हमें अपनी तैयारी के साथ दूसरों पर भरोसा करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, life management tips by pandit vijayshankar mehta, ramayana story, ram and ravan war


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

टैरो कार्ड्स के मुताबिक बुधवार, 2 दिसंबर को मेष राशि के लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। वृष राशि के लोगों का उधार दिया हुआ पैसा अटक सकता है। कर्क राशि के लोगों की परेशानियां कम हो सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार, 2 दिसंबर का दिन...

मेष - JUDGEMENT

आप के प्रयत्नों को मिल रहे यश का आनंद आप उठा पाएंगे। परिवार में किसी की आर्थिक उन्नति आज हो सकती है, जिसका फायदा पूरे परिवार को भी होगा। बच्चों द्वारा खुशखबरी मिलने की आशंका। पुराने कोर्ट कचहरी के विवाद का निर्णय आपके पक्ष में होगा।

करियर : आपके काम द्वारा आप वरिष्ठों को खुश कर पाएंगे।

लव : पत्नी की प्रगति का आनंद आप मना पाएंगे।

हेल्थ : कफ संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

वृषभ - SEVEN OF PENTACLES

किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलने में मुश्किल होगी। व्यक्तिगत जीवन में कुछ बातों की प्रगति मन जैसी ना होना आपको चिंतित बना सकता है। अधिक विचार आपके लिए परेशानी का कारण होंगे। खुद के प्रति सकारात्मक भावना बनाने की कोशिश करें।

करियर : काम संबंधित बातें धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेगी।

लव : आपके निर्णय में पार्टनर का सहयोग ना मिलना आपके अंदर अकेलापन ला सकता है।

हेल्थ : सेहत संबंधित तकलीफ शरीर को पूरा आराम मिलने के बाद कम होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

मिथुन - THE MAGICIAN

आपके व्यक्तित्व को प्रभावित बनाने के अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपको मिली हुई मदद का उचित उपयोग करके आप आगे बढ़ने की कोशिश करते रहेंगे। पैसों संबंधित तकलीफ को दूर करने की वजह से आपके अंदर नया आत्मविश्वास जागेगा, जो काम और बेहतरीन कराने के लिए उपयुक्त होगा।

करियर : एचआर और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम को बेहतरीन तरीके से पेश कर पाएंगे।

लव : आपके व्यक्तित्व का सकारात्मक प्रभाव पार्टनर पर रहेगा।

हेल्थ : हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

कर्क - FIVE OF CUPS

मानसिक परेशानियां आपकी काफी कम होंगी, परिस्थिति के प्रति आत्मविश्वास और परिस्थिति को अपनाने के लिए की गई मन की तैयारी आपके लिए उपयुक्त होगी। अपनी समस्याओं को दूर करने का नया मार्ग आपको आज मिल सकता है।

करियर : अपने काम के प्रति फोकस बढ़ने की वजह से रूचि भी बढ़ेगी।

लव : आपके अंदर आ रहे सकारात्मक बदलाव का असर आपके रिलेशनशिप पर दिखेगा।

हेल्थ : गले की खराश तकलीफ दें सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

सिंह - QUEEN OF WANDS

परिस्थिति के अनुसार खुद के अंदर बदलाव लाना आपके लिए कठिन हो सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय को आखिरी वक्त में बदलना पड़ेगा। घर संबंधित बातों में प्रगति देख पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। फिर भी परिस्थिति से आप जल्दी हार नहीं मानेंगे।

करियर : आपके मार्गदर्शन की सहयोगियों को जरूरत हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप संबंधित निर्णय लेते समय अपने माता-पिता से चर्चा करें।

हेल्थ : त्वचा संबंधित समस्या तकलीफ देगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

कन्या - FIVE OF SWORDS

आप के प्रयत्नों द्वारा परिस्थिति को मात देना आपके लिए आसान होगा। मन में नकारात्मक भावनाओं का थोड़ा प्रभाव हो सकता है। जब तक आपका काम पूरा नहीं होता, तब तक बेचैनी आपको सताती रहेगी। आर्थिक बातों में नियोजन रखना जरूरी होगा।

करियर : आपके काम द्वारा कोई रिवार्ड आपको प्राप्त हो सकता है।

लव : विवाह संबंधित प्रयत्न करते रहें।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से पेट मैं दर्द हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

तुला - KING OF WANDS

बच्चों की एकाग्रता और अभ्यास के प्रति रुचि बढ़ने की वजह से आपको समाधान प्राप्त हो सकता है। किसी एक बात पर ही अपनी खुशियों को निर्भर रखना आपके लिए तकलीफदायक होगा। दूसरों के विचारों को आप नियंत्रित नहीं कर सकते, इसलिए उनके द्वारा लिए गए निर्णय से भी खुद को दुखी न करें।

करियर : बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी आप पर बनी रहेगी।

लव : पार्टनर का जिद्दी स्वभाव तकलीफदायक होगा।

हेल्थ : शरीर में कैल्शियम की कमी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

वृश्चिक - PAGE OF PENTACLES

बच्चों और युवाओं को खुद की जिम्मेदारियों का एहसास होगा। युवाओं के व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन माता-पिता देख पाएंगे। पैसों से जुड़ी जिम्मेदारी बखूबी निभा पाने की वजह से लोगों का आत्मविश्वास जीतने के लिए भी आप कामयाब हो सकते हैं।

करियर : वाणिज्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को अधिक ध्यान देकर पढ़ाई करनी होगी।

लव : प्रेम संबंधों की वजह से काम से मन भटक सकता है।

हेल्थ : बच्चों की सेहत में बदलाव देखने के लिए उनकी जीवनशैली में भी बदलाव लाना होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

धनु - THE HERMIT

एकांत में बिताया समय आपको अधिक उदास बना सकता है। अपने काम में एकाग्र रहने की वजह से कोई महत्वपूर्ण बात की तरफ अनजाने में आपसे नजरअंदाज हो सकता है। महत्वपूर्ण अवसर को खोने का डर आपको सता सकता है।

करियर : करियर संबंधित निर्णय हड़बड़ी में ना लें।

लव : भावनात्मक रूप से पार्टनर के साथ जुड़ने की कोशिश करते रहें।

हेल्थ : अधिक चिंता के कारण बालों संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

मकर - SEVEN OF WANDS

आज परिस्थिति से जितना लड़ेंगे, उतनी आपको तकलीफ होगी, इसलिए सकारात्मक भावना रखकर परिस्थिति अपनाने की कोशिश करते रहें। अपनी शक्ति और मेहनत का योग्य तरीके से उपयोग करना आपको सीखना होगा।

करियर : काम से जुड़ी बातों पर ही पूरा ध्यान देना होगा। बेकार की बातों पर अपना वक्त व्यर्थ बर्बाद ना करें।

लव : रिलेशनशिप में बेहतरीन बदलाव नजर आएगा।

हेल्थ : हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

कुंभ - EIGHT OF WANDS

काम को अपनी योजना अनुसार करना आपके लिए आज आसान होगा। आपके द्वारा दिए गए सालाह और आपकी बातों को लोगों द्वारा माना जाएगा। आसपास के लोगों के साथ संबंध अच्छे बनने की वजह से आपको मन की शांति प्राप्त हो सकती है। शाम तक कोई बड़ा आर्थिक फायदा आपको होगा।

करियर : काम संबंधित नई बातें सीखना आपके लिए आसान होगा।

लव : परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और पार्टनर्स में संबंध मधुर रहेंगे।

हेल्थ : योग द्वारा पीठ का दर्द कम किया जा सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

मीन - TWO OF SWORDS

अपने काम को आप बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। फिर भी संयम की कमी रहने की वजह से काम की क्वालिटी पर इसका असर दिख सकता है। आसपास के लोगों के बर्ताव को खुली आंखों से देखने की जरूरत होगी। किसी पर भी अधिक विश्वास न रखें।

करियर : मन में चल रही दुविधा की वजह से काम संबंधित निर्णय ले पाना आज कठिन हो सकता है।

लव : पार्टनर द्वारा कही बातों पर विश्वास रखना आपके लिए मुश्किल होगा।

हेल्थ : कम नींद की वजह से आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wednesday tarot horoscope, budhwar ka rashifal, 2 december rashifal, aaj ka rashifal, daily horoscope


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

हिन्दी पंचांग का नवां महीना अगहन यानी मार्गशीर्ष चल रहा है। इस माह में श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि मासानां मार्गशीर्षोऽहम् यानी सभी महीनों में मार्गशीर्ष मेरा ही स्वरूप है। इसी वजह से इस माह में श्रीकृष्ण की और उनके अवतारों की पूजा करने की परंपरा है।

अगहन मास को मार्गशीर्ष मास क्यों कहा जाता है

पं. शर्मा के मुताबिक हिन्दी पंचांग में माह के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर जो नक्षत्र रहता है, उसी नक्षत्र के नाम पर माह का नाम रखा गया है। जैसे अगहन मास की पूर्णिमा पर मृगशिरा नक्षत्र रहता है, इसी वजह से मार्गशीर्ष माह कहा जाता है।

इस माह में नदी में स्नान करने की है परंपरा

मंगलवार, 1 दिसंबर से बुधवार, 30 दिसंबर तक ये माह रहेगा। मार्गशीर्ष मास में किए गए धर्म-कर्म से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस माह में नदी स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। श्रीकृष्ण के बाल्यकाल में जब गोपियां उन्हें प्राप्त करने के लिए ध्यान लगा रही थी, तब श्रीकृष्ण ने मार्गशीर्ष माह का महत्व बताया था। भगवान ने कहा था कि मार्गशीर्ष माह में यमुना स्नान करने से मुझे प्राप्त किया जा सकता है। तभी से इस माह में यमुना और अन्य नदियों में स्नान करने की परंपरा चली आ रही है।

श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप बालगोपाल की पूजा करें

इस माह में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप बाल गोपाल की विशेष पूजा रोज करें। पूजा में रोज सुबह भगवान को स्नान कराएं। दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें। तुलसी के साथ भोग लगाएं। पीले चमकीले वस्त्र अर्पित करें। कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें। श्रीकृष्ण की जन्म स्थली मथुरा की यात्रा करने की परंपरा भी है। मथुरा के पास ही गोकुल, वृंदावन, गोवर्धन पर्वत की भी यात्रा की जा सकती है। मथुरा में यमुना नदी में स्नान करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
significance of Margashirsha month according to hindu mythology, Shri Krishna puja vidhi, krishna puja mantra, aghan month significance


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बुधवार, 2 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे तक सर्वार्थ सिद्ध योग रहेगा। बुधवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है। इन शुभ योगों में शुरू किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावनाएं काफी अधिक रहती हैं। बुधवार को चंद्र मिथुन राशि में रहेगा। बुधवार को भगवान गणेशजी की विशेष पूजा करनी चाहिए। श्री गणेशाय नम: मंत्र का जाप करें और गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं। दीपक जलाकर आरती करें।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए बुधवार, 2 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा...

मेषः

पॉजिटिव- यह समय विवेक और चतुराई से काम लेने का है। आपके पिछले कुछ समय से रुके हुए व अटके हुए काम पूरे होंगे। संतान के करियर और शिक्षा से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान निकलेगा। अगर कोई वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अति उत्तम है।

नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। भावुकता और उदारता में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। कोई योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य करें, अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं।

व्यवसाय- कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोल देगी। इस समय कुछ नई उपलब्धियां मिलने के भी योग बन रहे हैं। परंतु लाभ के मार्ग अभी मंद ही रहेंगे। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

लव- घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों से दूर रहें, अन्यथा पारिवारिक जीवन में जहर घुल सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकते हैं। लापरवाही ना करके तुरंत चेकअप बगैराह करवाएं।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 5

वृषः

पॉजिटिव- आज आपका ध्यान भावी लक्ष्य की तरफ केंद्रित रहेगा। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संबंधी गतिविधियां रहेंगी। लाभदायक जन संपर्क स्थापित होंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

नेगेटिव- परंतु दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। आपकी कोई नकारात्मक बात किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ संबंधों में कटुता उत्पन्न कर सकती हैं। इस समय अपने स्वभाव को बहुत ही अधिक सहज बनाकर रखने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक रूप से दिन उत्तम है। कभी-कभी कुछ दिक्कतें आएंगी परंतु आप समझदारी से समस्याओं का हल पा लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के काम पर अधिक ध्यान दें क्योंकि भविष्य में तरक्की होने के योग प्रबल है।

लव- वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। तथा संतान की किसी बेहतरीन उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा।

स्वास्थ्य- थकान की वजह से थोड़ा मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस हो सकता है। खानपान हेल्थी रखें । तथा कुछ समय आराम के लिए भी निकालें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 8

मिथुनः

पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक स्थितियां बना रहा है। यह समय पिछली कुछ कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। साथ ही प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानित रहेगी। तथा आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

नेगेटिव- इस समय स्वार्थ प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। उनकी गलत सलाह आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बुजुर्गों की अवहेलना ना करें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपको मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। मीडिया तथा फोन द्वारा महत्वपूर्ण अनुबंध मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति होने की भी संभावना है इसलिए अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें।

लव- परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा तथा वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार के मतभेद की आशंका है।

स्वास्थ्य- आपको कई बार आगाह किया गया है कि गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 7

कर्कः

पॉजिटिव- आज आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। लोगों की बातों की परवाह ना करके स्वयं के कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। धार्मिक कार्यों में भी आपका योगदान रहेगा।

नेगेटिव- ध्यान रहे कि जरा सी लापरवाही आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। किसी भी काम में दिक्कत आने पर घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह बहुत ही लाभदायक रहेगी। इस समय बच्चों की गतिविधियों तथा संगत पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

व्यवसाय- व्यवसाय में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। टैक्स व लोन जैसे मामलों में उलझने उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आज इन कामों को ना ही करें। ऑफिस में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

लव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। जिससे चहल-पहल का माहौल रहेगा। किसी अविवाहित व्यक्ति के विवाह संबंधित बातचीत भी चल सकती है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु डायबिटीज वाले लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। मेडिटेशन और सैर करने में भी कुछ समय लगाएं।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 5

सिंहः

पॉजिटिव- आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदाई है। घर में नवीनीकरण साज सज्जा से संबंधित कार्यों में समय व्यतीत होगा। कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।

नेगेटिव कभी-कभी दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए स्वयं पर भरोसा रखें। गुस्से व आवेश की वजह से कुछ संबंधों में दरार आ सकती हैं। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखना आवश्यक है।

व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की स्थिति बन रही है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। ऑफिस में आपकी छवि और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा तथा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।

लव- पारिवारिक माहौल बहुत ही सुकून भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें। क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की वजह से थकान और सुस्ती रहेगी। इस समय अपना खानपान बहुत अधिक व्यवस्थित रखना अनावश्यक है।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 4

कन्याः

पॉजिटिव- आज अपने सपने साकार करने का दिन है, इसलिए खूब मेहनत से काम करें। अगर कहीं पूंजी निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत कर दीजिए। इस समय ग्रह स्थितियां आपके लिए कई सुअवसर प्रदान करने वाली हैं, इनका भरपूर सदुपयोग करें।

नेगेटिव- आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें, इसकी वजह से कुछ कार्यों में विलंब हो सकता है। योजनाओं को क्रियान्वित करते समय कुछ दुविधा की स्थिति रहेगी। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेना आपको परेशानी से मुक्त करेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सहयोगियों का कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा तथा आपका दबदबा भी बना रहेगा। पिछले कुछ समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा। नौकरी पेशा लोगों को अगर नौकरी में कोई बदलाव संबंधी अवसर मिले तो तुरंत ले लेना चाहिए।

लव- व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार को प्राथमिकता देना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। पति-पत्नी का भी आपस में उचित सामंजस्य बना रहेगा।

स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान, कमजोरी महसूस हो सकती है। इस समय काम के साथ-साथ भरपूर आराम लेने की भी आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 1

तुलाः

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी योजनाएं बना ले, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान से संबंधित भी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी आपका आत्म केंद्रित हो जाना तथा सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधियों के साथ कटुता ला सकता है। इस समय आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत बनाने में भी समय लगाएं।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में अभी गति धीमी ही रहेगी। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति भी ध्यान रखें कि कोई गलत काम होने से उच्चाधिकारी नाराज हो सकते हैं।

लव- घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे वातावरण सुखद बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय व्यतीत करना आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।

स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से शरीर में दर्द रह सकता है। इसके लिए व्यायाम और मालिश उचित इलाज है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिकः

पॉजिटिव- आप आराम तथा परिवार के साथ दिन व्यतीत करने के मूड में रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान आपको मानसिक शांति देगा तथा सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा। घर में बदलाव संबंधी भी कोई कार्य संपन्न हो सकता है।

नेगेटिव- आलस की वजह से कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है। इस समय बाहरी व्यक्तियों पर अधिक विश्वास ना करें। उनकी वजह से अकारण ही कुछ नजदीकी संबंध खराब हो सकते है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटकेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय नष्ट ना करें।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने तथा मार्केटिंग संबंधी कार्य में व्यतीत करें। इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरी पेशा लोगों को कुछ बदलाव संबंधी सूचना प्राप्त हो सकती है।

लव- पति-पत्नी का एक दूसरे को सहयोग करना घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। परंतु इस समय विवाहेत्तर संबंध भी स्थापित होने की आशंका लग रही है। बेहतर होगा कि इन सब बातों में अपना समय व्यर्थ ना करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 6

धनुः

पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति आज बेहतर बनेगी। परिवार में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्थता से हल हो जाएंगी। इसकी वजह से परिवार का माहौल सामान्य हो जाएगा। संतान द्वारा भी कोई शुभ समाचार मिलने से तनाव से मुक्ति मिलेगी।

नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव होने से मन व्यथित रहेगा। परंतु थोड़ी सी सकारात्मक कोशिश आपके संबंधों को पुनः मधुर बनाएगी। दूसरों पर अधिक विश्वास करना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अभी ज्यादा मुनाफा कमाने की उम्मीद ना रखें। पारिवारिक व्यस्तता की वजह से अपने कार्यस्थल पर अत्यधिक समय नहीं दे पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से सुकून मिलेगा।

लव- पति-पत्नी के बीच सकारात्मक तथा सहयोग पूर्ण संबंध रहेंगे। इस समय बच्चे की किलकारी से संबंधित भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु इस समय घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 2

मकरः

पॉजिटिव- किसी लाभदायक महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इस समय भाग्य आपके पक्ष में है। कोई निवेश संबंधी योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां अनुकूल है।

नेगेटिव- आलस की वजह से कुछ कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। तथा पैतृक संपत्ति से संबंधित भी किसी बात पर भाइयों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। हालांकि आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। आपके अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। इस समय शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट से संबंधित व्यवसाय मुनाफा कमाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने उच्चाधिकारियों से संबंध ठीक रखने की जरूरत है।

लव- आपकी व्यस्तता की वजह से घर की देखभाल का दायित्व आपके जीवन साथी द्वारा बखूबी होगा। अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

स्वास्थ्य- तनाव की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपना व्यवहार ठीक रखें। तथा योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 3

कुंभः

पॉजिटिव- कुछ परिवार से संबंधित वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। और आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदने संबंधी योजना बन रही हैं तो इस समय परिस्थितियां बहुत ही लाभदायक बनी हुई है।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपका कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। इस समय कुछ भागदौड़ की भी स्थिति रहेगी। कुछ समय बच्चों की समस्याओं के समाधान में भी समय व्यतीत करें।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक स्थितियां बनी हुई है। इसलिए किसी भी काम में अपने पार्टनर की मदद अवश्य लें, आपको फायदा होगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों का जिम्मा आपको संभालना उचित रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने ऑफिस की नीतियों में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है।

लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान कर सकता है। व्यायाम और उचित खानपान पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 8

मीनः

पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके भाग्योदय का रास्ता प्रबल कर रही है। आपके रुके हुए काम सरलता से पूरे होते जाएंगे। विरोधी परास्त रहेंगे। इस समय आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।

नेगेटिव- परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है इसलिए धैर्य और संयम से काम लें। भूमि या वाहन संबंधी खरीदारी को लेकर ऋण भी लेना पड़ सकता है।

व्यवसाय- आज अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। व्यापार में विस्तार की योजनाओं को गंभीरता से लें। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, परंतु आप विवेक और समझदारी द्वारा हल भी निकाल लेंगे।

लव- पति-पत्नी में आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति सेवा भाव का प्रतिफल उनकी शुभकामनाएं व आशीर्वाद के रूप में प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। त्वचा संबंधी किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की भी संभावना है। इस समय किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 9



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
wednesday horoscope in hindi, 2 december rashifal, dr ajay bhambi rashifal, budhwar ka rashifal, daily horoscope


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सम्राट सिकंदर के गुरु का नाम था अरस्तु। अरस्तु यूनान के सर्वाधिक प्रसिद्ध दार्शनिकों में से एक थे। उनका जन्म करीब 384 ईसा पूर्व हुआ था। अरस्तु ने प्लेटो से शिक्षा ग्रहण की थी। प्लेटो सुकरात के शिष्य थे। अरस्तु के विचारों को अपनाने से हमारी सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

सिकंदर की मृत्यु के कुछ समय बाद 322 ईसा पूर्व अरस्तु की भी मृत्यु हो गई थी। जानिए अरस्तु के कुछ खास विचार...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
quotes of Aristotle, quotes of arastu in hindi, motivational quotes for sharing


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

दुनिया के सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी में से एक भोपाल गैस कांड के बाद से देश में हर साल 2 दिसंबर को नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे होता है। इसका मकसद है ऐसे हादसों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना। मगर प्रदूषण तो ऐसे किसी हादसे के बिना भी लगातार फैल रहा है। हमारे आस-पास हवा, पानी और जमीन में तेजी से खराब हो रही है।

जहरीली हवा के मामले में भारत दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल हैं। अकेली इस वजह से हमारे देश में हर साल करीब 17 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से ज्यादातर स्ट्रोक, हार्ट अटैक, डायबिटीज, फेफड़ों के कैंसर से समय से पहले जान गवां बैठते हैं। 2019 में वायु प्रदूषण के चलते करीब 1 लाख 16 हजार नवजातों की जन्म से एक महीने के भीतर की मौत के मुंह में समा गए, यानी 2019 में हर पांच मिनट में एक नवजात बच्चे की मौत हुई।

इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े समझौते हो रहे हैं। कानून और नीतियां बन रही हैं, मगर आज हम बताते हैं उन छोटे-छोटे कदमों के बारे में जिन्हें हम रोज उठाकर काफी हद तक प्रदूषण को कम कर सकते हैं। यह छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़े-बड़े उद्योगों और सरकारों को भी नीति बदलने को मजबूर कर देंगे।

कोयले की बिजली बचाना जरूरी, एसी 1 डिग्री बढ़ाकर चलाने से 6% बचत

  • भारत में करीब 57% बिजली की जरूरत कोयले से पूरी होती है। ऐसे में जरूरी हैं कि हम निजी तौर पर ग्रीन एनर्जी की रुख करें।
  • 27 डिग्री सेल्सियस पर एसी चलाकर 30% तक बिजली बचाना संभव, एक डिग्री ज्यादा टेम्प्रेचर से बचेगी 6% बिजली।
  • मकान या दफ्तर के छत को इन्सुलेट रखें, क्योंकि छत से ही सदीर् में 22% तक गर्मी लीक होती और गर्मी में करीब 22% तक तापमान बढ़ता है।
  • जिन कमरों में जरूरत नहीं, उनके बल्ब, पंखे, एसी और बाकी उपकरण बंद रखने से 20% तक बिजली की बचत मुमकिन है।

घरों पर सोलर पैनल लगाएं:- भारत में फिलहाल 38% ऊर्जा जरूरतें ग्रीन और न्यूक्लियर माध्यमों से पूरी हो रही है, जो 2030 तक बढ़कर 40% हो जाएगा।

पीने वाला पानी बचाएं:-धरती पर 96.5% पानी खारा है। बचे हुए बाकी पानी में से दो तिहाई स्थायी बर्फ के रूप में लॉक है इसलिए...

  • ब्रश करते हुए टैप बंद रखने से रोज घर में 7 से 10 लीटर तक पानी बचाया जा सकता है।
  • इससे एक साल में 4 मिनट तक 100 बार नहाने के लिए पानी बचेगा।
  • टॉयलेट में रूटीन के अलावा कुछ और फ्लश न करें। इससे एक बार में 6 से 10 लीटर पानी बचेगा।
  • डिस्पोजल को छोड़ें रियूजेबल को अपनाएं।
  • टॉयलेट पेपर का एक रोल बनाने में 140 लीटर पानी खर्च होगा।
  • वहीं एक डिस्पोजल डाइपर बनाने में करीब 500 लीटर पानी लगता है।

दिल्ली एनसीआर समेत ज्यादातर बड़े शहर आबोहवा बेहद खराब

धूल और धुएं के शहर बनने की 5 बड़े कारण

1- धूल और गाड़ियों का प्रदूषण:-56% पीएम (particulate matter) 10 की वजह शहरों में उड़ने वाली धूल। 20% पीएम 2.5 की वजह वाहनों से निकलने वाला धुआं।

सोर्स: आईआईटी कानपुर

2- पराली का जलाया जाना:-दिल्ली-एनसीआर में सभी तरह के प्रदूषण के कणों का 17-26% पराली जलाने के कारण।

सोर्स: आईआईटी कानपुर

3- ठंड में हवा की स्पीड और चक्र:-तेज हवा प्रदूषण करने वाले कणों को उड़ा ले जाती है, मगर सर्दियों में हवा की स्पीड कम होने से ज्यादातर शहरों में प्रदूषण बढ़ जाता है।

ठंड में तापमान तेजी से गिरने से जमीन के पास की ठंडी हवा और ऊंचाई पर ठंडी हवा के बीच गर्म हवा फंस जाती है। इससे गर्म हवा के ऊपर जाने की सामान्य प्रक्रिया बंद हो जाती है। इससे प्रदूषण वाले कण वातावरण में बने रहते हैं।

सोर्स: नेशनल फिजिकल लैबोरेटरी

4- दो विपरीत दिशाओं की हवाएं:-सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर में 72% हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से बहती हैं। वहीं, 28% गंगा के मैदानों से आती हैं। दोनों दिशाओं से आने वाली हवाएं टकराती हैं, ऐसे में प्रदूषण करने वाले कण पूरे इलाके में बने रहते हैं।

सोर्स: नेशनल फिजिकल लैबोरेटरी

5- मानसून का विदा होना:- आमतौर पर अक्टूबर में मानसून उत्तर पश्चिम दिशा से विदा होता है और हवाओं का रुख पलट जाता है। ऐसे में राजस्थान पाकिस्तान और अफगानिस्तान से धूल भरी हवाएं उत्तर भारत में छा जाती हैं।

सोर्स: नेशनल फिजिकल लैबोरेटरी

दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले देशों में भारत का पांचवां नंबर

कार्बन उत्सर्जन में भारत का चौथा स्थान, मगर आबादी के हिसाब काफी कम



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fashion or food menu, tooth brushing or bathing; Pollution will decrease with your every step


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget